Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से संदेश, नागरिक सतर्क रहें…फर्जी नंबर से पैसों की मांग किए जाने की आशंका, किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं करें

September 8, 2026

रतलाम: फर्जी E-Challan APK से सावधान,एक क्लिक से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता..रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी,ट्रैफिक चालान के नाम पर भेजी जा रही फर्जी APK फाइल से रहें सतर्क

September 8, 2026

रतलाम: मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण- औषधि निरीक्षक ने जांची दवाओं की खरीदी-बिक्री और नारकोटिक्स स्टॉक की व्यवस्था

September 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » दुल्हन ससुराल से भागी तो रुपए वापस मांगने पर कर दी महिला की हत्या, मलेनी नदी के किनारे मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी, मुख्य आरोपी के साथ मिलकर विवाह कराने का काम करती थी मृतिका।
All News

दुल्हन ससुराल से भागी तो रुपए वापस मांगने पर कर दी महिला की हत्या, मलेनी नदी के किनारे मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी, मुख्य आरोपी के साथ मिलकर विवाह कराने का काम करती थी मृतिका।

SamagraBy SamagraMarch 18, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,18 मार्च(खबरबाबा.काम)। जिले के  पिपलौदा तहसील के ग्राम नांदलेटा में पांच दिन पूर्व मलेनी नदी के किनारे मिले एक महिला के अर्धनग्न शव के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की गला घोंटकर एवं धारदार छुरे से वार कर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एक आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला उसकी हत्या के मामले में शामिल एक आरोपी के साथ मिलकर विवाह  कराने का काम करती थी और रुपए-पैसे के लेनदेन के विवाद में मुख्य आरोपी ने अपने बेटे और साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।
रविवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष पर मामले का खुलासा करते हुए एएसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि  ग्राम नांदलेटा में 13 मार्च  मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने मलेनी नदी के किनारे एक अज्ञात महिला की अर्धनग्न अवस्था में  लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। पिपलोदा थाना प्रभारी आरसी भाटी सूचना पर टीम के साथ मौके पर पंहुचे और पंचनामा बनाने के साथ वहां सुराग भी तलाशे। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जावरा अस्पताल भेजा गया। महिला के गले पर धारदार हथियार के निशान थे। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की।
एसपी ने बनाई टीम 
हत्या के इस मामले में एसपी अमित सिंह के मार्गदर्शन में एएसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन और एसडीओपी डी.आर.माले के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने पहले मृतिका की शिनाख्ती के प्रयास शुरु किए। । मृतिका की पहचान कृष्णाबाई पति मोहनलाल मोगिया 40 वर्ष निवासी सनावदा थाना बडऩगर जिला उज्जैन के रुप में हुई। एएसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतिका के मोबाइल नम्बर और उसके द्वारा की गई बातचीत के आधार पर कुछ संदिग्ध नम्बर चिन्हीत किए, जिसके आधार पर संदेही कन्हैयालाल पिता मोतीलाल 48 वर्ष निवासी हरियाखेड़ा को हिरासत में लिया गया।
दुल्हन भागने के बाद पैसे वापस मांगने पर हुई हत्या
एएसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुछताछ में कन्हैयालाल ने साथी समरथ पिता पूनमचंद 31 वर्ष निवासी बरगढ और बेटे जितेन्द्र 30 वर्ष के साथ मिलकर महिला की हत्या करना कबुल किया। पुलिस के अनुसार मृतिका कृष्णा और आरोपी कन्हैयालाल मिलकर शादियां कराने का काम करते थे। मृतिका शादी के लिए लड़कियों से मिलवाती थी। एएसपी श्री शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व दोनों ने एक युवती का विवाह चित्तौड़ राजस्थान में कराया था। उक्त लड़की को कृष्णा कन्हैयालाल के पास लाई थी। विवाह कराने पर कृष्णा और कन्हैयालाल को कुछ रुपए मिले थे। शादी के बाद उक्त युवती ससुराल से भाग गई थी, जिसके बाद लड़के वाले कृष्णा से रुपए वापस मांग रहे थे और पुलिस में शिकायत करने की धमकी दे रहे थे। इसी विवाद के निराकरण के लिए मृतिका कृष्णा घटना के कुछ दिन पूर्व ग्राम हरियाखेड़ा में कन्हैयालाल के घर आई थी और कन्हैयालाल पर पैसे वापस देने का दबाव बना रही थी और उसके घर का पता भी सामने वाले को देने की धमकी दी थी, जिसके कारण कन्हैयालाल ने अपने बेटे जितेन्द्र और दोस्त समरथ के साथ मिलकर कृष्णा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसकी हत्या कर दी।
बीयर पिलाकर की वारदात
एएसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि घटना के दिन रात 9 बजे योजनाबध्द तरीके से आरोपी कन्हैयालाल ने कृष्णाबाई को एक के बाद एक बीयर पिलाई और नशा अधिक होने पर उसे मोटर साइकल पर मलेनी नदीं पर ले गया। वहीँ थोड़ी देर में जितेन्द्र और समरथ भी आ गए।  आरोपियों ने  नदी में ले जाकर महिला के गले पर ब्लाउज कस कर घोटा और बाद में धारदार छुरे से गले पर गहरा घाव कर उसकी हत्या कर दी। मृतिका की पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने उसके शरीर के कपड़े उतारकर  हरियाखेड़ा और बरगढ के मगरे पर रोड किनारे जला दिए। पुलिस ने इस मामले में कन्हैयालाल और समरथ को गिरफ्तार कर उन्हे हत्या में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया है।
इनकी रही भूमिका
हत्याकांड के पर्दाफाश में पिपलौदा थाना प्रभारी आर.सी.भाटी, एसआई लोकेन्द्रसिंह डाबर, एएसआई के.के.सिंह, प्रधान आरक्षक सीताराम, राजेन्द्र, कमल, कपील. अवधेश, गोविंद, मांगीलाल, अनिल, महेन्द्र धाकड़, साइबर सेल रतलाम के लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, हिम्मतसिंह, मनमोहन शमा4, रितेश, बुदनसिंह तोमर, अनिल सोलंकी, प्रधान आरक्षक शिवनारायण की भूमिका रही। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपए से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleश्री पंचान ओसवाल बड़े साथ समाज द्वारा नववर्ष की गोठ में प्रतिभाओं का होगा सम्मान।
Next Article अब गुंडे-बदमाशों के अवैध धंधो और निर्माणों पर भी पुलिस की नजर, रतलाम पुलिस का विशेष अभियान होगा शुरु
Samagra

Related Posts

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से संदेश, नागरिक सतर्क रहें…फर्जी नंबर से पैसों की मांग किए जाने की आशंका, किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं करें

By EditorSeptember 8, 2026

रतलाम 8 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर…

रतलाम: फर्जी E-Challan APK से सावधान,एक क्लिक से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता..रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी,ट्रैफिक चालान के नाम पर भेजी जा रही फर्जी APK फाइल से रहें सतर्क

September 8, 2026

रतलाम: मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण- औषधि निरीक्षक ने जांची दवाओं की खरीदी-बिक्री और नारकोटिक्स स्टॉक की व्यवस्था

September 8, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से संदेश, नागरिक सतर्क रहें…फर्जी नंबर से पैसों की मांग किए जाने की आशंका, किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं करें

By EditorSeptember 8, 2026

रतलाम 8 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया के नाम एवं प्रोफाइल फोटो…

रतलाम: फर्जी E-Challan APK से सावधान,एक क्लिक से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता..रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी,ट्रैफिक चालान के नाम पर भेजी जा रही फर्जी APK फाइल से रहें सतर्क

By EditorSeptember 8, 2026

रतलाम,8 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। साइबर अपराधियों द्वारा आमजन को ठगी का शिकार बनाने…

रतलाम: मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण- औषधि निरीक्षक ने जांची दवाओं की खरीदी-बिक्री और नारकोटिक्स स्टॉक की व्यवस्था

By EditorSeptember 8, 2026

रतलाम, 8 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)।औषधि निरीक्षक बलराम चौधरी ने तहसील जावरा क्षेत्र के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.