Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » दिव्यांगो के लिए आगामी जनसुनवाई से व्हील चेयर की व्यवस्था रहेगी, नवागत कलेक्टर ने प्रथम जनसुनवाई लेते हुए दिए निर्देश, 78 आवेदन हुए निराकृत।
All News

दिव्यांगो के लिए आगामी जनसुनवाई से व्हील चेयर की व्यवस्था रहेगी, नवागत कलेक्टर ने प्रथम जनसुनवाई लेते हुए दिए निर्देश, 78 आवेदन हुए निराकृत।

SamagraBy SamagraApril 3, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 
रतलाम, 3 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। नवागत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज मंगलवार को प्रथम जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने 78 आवेदनो का निराकरण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. कैलाश बुन्देला तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। जनसुनवाई में कलेक्टर ने आगामी जनसुनवाई से दिव्यांग आवेदको हेतु व्हील चेयर की व्यवस्था के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने ग्राम अमरकुरा निवासी सुकला द्वारा दिए गए पैर के उपचार संबंधी आवेदन पर सुनवाई करते हुए श्रमविभाग के अधिकारी को  सुकला का पुर्ण उपचार करवाने के निर्देश दिए। एक फैक्ट्री में ठेकेदार के साथ कार्य करते हुए सुकला के पैर में गंभीर चोट लगी थी। बीपीएल राशनकार्ड के लिए आवेदन कर चुके कई व्यक्तियो द्वारा जनसुनवाई में आवेदन दिए जाने पर, कलेक्टर द्वारा उनको अपर कलेक्टर न्यायालय में अपील आवेदन देने के लिए कहा गया। इनमें नया गांव क्षेत्र निवासी विजया गुप्ता, पीएनटी कॉलोनी की समीना आदि सम्मिलित थे ।
जनसुनवाई में जावरा रोड रतलाम निवासी रेखा द्वारा अपने मकान की रजिस्ट्री नहीं होने की शिकायत के आवेदन पर निगमायुक्त को आवेदन आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। भैसा डाबर की चंदा कुँवर द्वारा अपनी गरीब परिस्थिति का हवाला देते हुए आवेदन में आर्थिक सहायता की मांग की गई। उसके आवेदन पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद रतलाम को आवश्यक कार्यवाही तत्काल करने तथा चंदा कुँवर को शासन की योजना के तहत आर्थिक सहायता मंजूर करने के लिए निर्देशित किया। ग्राम कीटखेड़ी ताल के वृद्ध बद्रीलाल द्वारा पेंशन तथा बीपीएल राशनकार्ड के आवेदन पर सीईओ जनपद एवं तहसीलदार को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम नंदावता के प्रभुलाल द्वारा उसके गांव में शासकीय भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा दीवार खड़ी की जाने की शिकायत पर संबंधित तहसीलदार को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।
लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सेवानिवृत्त सहायक वर्ग -2 पुनमचंद चावला निवासी शक्तिनगर रतलाम द्वारा आवेदन में शिकायत की गई कि उनको विभाग से एरियर नहीं मिला है, वेतन में भी विसंगतियां दूर नहीं की गई। उनके आवेदन पर कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करते हुए इस प्रकरण को कलेक्टर की समयावधि पत्रो की समीक्षा बैठक में सम्मिलित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सैलाना मॉडल स्कूल की छात्राओ भावना तथा माया ने आवेदन में शिकायत करते हुए बताया कि उनको कक्षा 9वी की परीक्षा में सभी विषयो में अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर डॉ. बुन्देला ने कलेक्टर से कहा कि उनकी परीक्षा कापियां पुन: चेक करवाई जाएगी। यदि पुन: परीक्षण में खामी पाई गई तो संबंधित प्राचार्य के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होगी। जनसुनवाई में हम्माल, तुलावटी, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी द्वारा रतलाम कृषि उपज मंडी में छानने-बीनने तथा अन्य कार्य करने वाली महिलाओ के लायसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया। आवेदन पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी किए।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनवागत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने किया पदभार ग्रहण, पदभार ग्रहण करने के पूर्व किया कलेक्टोरेट का निरीक्षण, जानिए मीडिया से चर्चा में जिले में चल रही योजनाओं, गोल्ड पार्क और कमजोर भवनों सहित अपनी प्राथमिकताओं के बारे में क्या कहा-
Next Article स्कूल बसों के संचालन में नियमों का पालन नहीं करने पर जाएगी मान्यता, मापदण्ड निर्धारण के लिये संस्था स्तर पर गठित होगी समिति, पालकों की सहभागिता भी होगी सुनिश्चित, स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला कलेक्टरों को जारी किए विस्तृत निर्देश।
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.