रतलाम,24 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। अपने रिश्तेदार के साथ रियावन से नामली के पंचेड़ आए एक युवक ने यहां पर स्वयं का गला काट लिया। युवक शौच का बहाना कर रिश्तेदार से दूर गया और इस घटना को अंजाम दे दिया। अचानक से उसकी चीख की आवाज सुनाई देने पर उसके रिश्तेदार पास के खेत में पहुंचे तो युवक खून से सना पड़ा था। ये देख साथ आए दोनों युवक ने एंबूलेंस बुलाई और घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
जानकारी के अनुसार घटना में कालूखेड़ा के रियावन निवासी मुकेश पिता कनीराम 35 वर्ष घायल हुआ है। कनीराम अपने संबंधी दशरथ परमार व इसके भाई प्रभुलाल के साथ पंचेड़ में सगस बाबजी को नारियल चढ़ाने बाइक से आए थे। यहां नारियल चढ़ाने के बाद वह वापस जा रहे थे, कि तभी मुकेश ने शौच आने की बात कही। इस पर उक्त युवकों ने यहां भगवान का स्थान होने की बात कहते हुए आगे खेत में जाने की बात कही, जिस पर वह राजी हो गया और थोड़ी दूर जाकर एक खेत में चला गया।आवाज आई तो लगाई दौड़साथ आए रिश्तेदारों को अचानक खेत से मुकेश की आवाज आई तो वह दौड़कर उसके पास पहुंचे, तो वह खून में लथपथ पड़ा नजर आया। ये देख दोनों ने रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति को रोक मदद के लिए एंबूलेंस बुलाने की बात कही। युवकों ने 108 से संपर्क कर एंबूलेंस बुलाई और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया गया।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
