रतलाम, 4 मई(खबरबाबा.काम)। शहर में एक बार फिर चोर गिरोह सक्रीय हो गया है। दो दिन पूर्व सुयोग परिसर में हुई चोरी के मामले में पुलिस को कोई सुराग हाथ नही लगा है और बिती रात स्टेशन रोड थाना अंतर्गत समता परिसर निवासी एक सूने मकान में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश वहां से नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
जानकारी के अनुसार समता परिसर निवासी गोपाल पिता वजेराम पोरवाल के यहां अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गोपाल ने बताया कि उसके पिता का निधन लगभग एक माह पूर्व हुआ है। एक माह का कुंभ देना था इसलिए वह गुरुवार रात को अपने गांव सावंतपुरा (भाटपचलाना) गया था। शुक्रवार सुबह पडोसियों का फोन आया की घर का ताला टूटा हुआ है। इस पर वह तुरंत रतलाम पहुंचा। यहां आकर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा होने के साथ ही घर में रखी दो अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। बदमाश अलमारी में रखे करीब डेढ लाख रुपए नगद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार अलमारी में एक लाख और 50 हजार रुपए अलग-अलग रखे हुए थे, जो बदमाश ले गए, इसके अलावा सोने टूड्डा, 2 सोने की चुडिय़ा, 2 जोड़ पायजब और दो मंगलसूत्र भी बदमाश ले गए। फरियादी के अनुसार पिताजी के कार्यक्रम के लिए वह सारा सामान रतलाम से ले गया था जिसका बिल चुकाना था इसलिए घर में नगदी रख रखी थी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.