Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » चंद रुपयों के लालच में कर दी बस आपरेटर की हत्या, युवती सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश, आरोपियों के हिस्से में आए एक हजार से पंद्रह सौ रुपए, जाने क्या है पुरा मामला-
All News

चंद रुपयों के लालच में कर दी बस आपरेटर की हत्या, युवती सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश, आरोपियों के हिस्से में आए एक हजार से पंद्रह सौ रुपए, जाने क्या है पुरा मामला-

SamagraBy SamagraJune 15, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,15 जून(खबरबाबा.काम)। जिले के रिंगनोद थाना क्षैत्र की  ढोढर चौकी अंतर्गत ग्राम माननखेड़ा में एक ढाबे के पीछे खेत में मिली लाश के मामले में पुलिस बाछड़ा डेरे की एक युवती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में युवती का भाई भी शामिल है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मात्र चंद रुपयों के लालच में आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। हत्या के बाद आरोपियों के हिस्से में एक हजार रुपए से लेकर पंद्रह सौ रुपए तक आए।
                 शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रुम पर एसपी अमित सिंह और एएसपी प्रदीप शर्मा ने इस मामले का खुलासा किया। एसपी श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मई 2018 को ढोढर क्षैत्र के ग्राम मामनखेड़ा में एक ढाबे के पीछे कारुलाल के खेत में एक व्यक्ति की सिर कुचली लाश मिली थी। प्रांरभिक रुप से ही पुलिस को मामला हत्या का प्रतित हुआ, जिसमें मृतक की पहचना छिपाने के लिए पत्थर से चेहरा कुचल दिया गया था। इस अंधेकत्ल को एसपी अमित सिंह ने चुनौती के रुप में लिया और एएसपी प्रदीप शर्मा और एसडीओपी जावरा (ग्रामीण) डी.आर.माले के मागदर्शन में एक टीम का गठन किया। पुलिस के सामने पहली चुनौती मृतक की शिनाख्त करने की थी। पतारसी के दौरान टीम को मुखबीर द्वारा एक व्यक्ति के गुमशुदा होने की जानकारी मिली,जिसके बाद मृतक की शिनाख्ती के लिए पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति के परिजनों को ढोढर चौकी पर बुलाया। पुलिस ने परिजनों को मृतक के कपड़े और फोटोग्राफ दिखाए, जिस पर मृतक के भाई ईश्वरलाल ने उसकी शिनाख्त उसके बड़े भाई और गुमशुदा दिनेश पिता प्यारचंद  निवासी कनघट्टी जिला मंदसौर के रुप में की। मृतक बस आपरेटर था।
चंद रुपयो के लालच में की हत्या
एसपी अमित सिंह ने बताया कि मृतक दिनेश की हत्या की जांच में साइबर सेल और पुलिस की टीम लगी हुई थी। जांच के दौरान ही पुलिस को दिलीप पिता भगवान निवासी माननखेड़ा पर शंका हुई। पुलिस ने दिलीप को थाने बुलाकर पुछताछ की तो उसने सारी बात कबुल ली। आरोपी दिलीप ने बताया कि वह मृतक को जानता था। 28 मई को मृतक दिनेश, दिलीप और उसका दोस्त उम्मेदराम पिता दौलतराम निवासी माननखेड़ा साथ में थे। पुलिस को दिलीप ने जो बताया उसके अनुसार तीनों ने साथ में शराब पी, जिसके बाद तीनों बाछड़ां डेरे पर गए। वहां बांछड़ा डेरे पर मौजुद युवती ने उसके भाई अरविंद,उम्मेदराम एवं दिलीप को दिनेश के पास काफी रुपए होने की बात कही, जिसके बाद आरोपी अरविंद, दिलीप और उम्मेदराम मृतक दिनेश को ढाबे के पीछे स्थित खेत में ले गए। वहां तीनों आरोपियों ने दिनेश से रुपए देने के लिए कहा, लेकिन  उसने रुपए देने से साफ मना कर दिया, जिस पर आरोपियों ने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और अरविंद ने एक बड़ा पत्थर उठाकर दिनेश के सिर पर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को खेत में थोड़ा और पीछे ले जाकर रख दिया। आरोपियो ने मृतक की जेब  से कुल 5200 रुपए और एक मोबाइल निकाल लिया। पुलिस के अनुसार इनमें से 1200 रुपए दिलीप, 1500 रुपए अरविंद और 1500 रुपए उम्मेदराम ने रख लिए और एक हजार रुपए बांछड़ा डेरे की युवती याने अरंविंद की बहन को दिए। दिलीप ने बताया कि रुपए उसने शराब और पार्टी में खर्च कर दिए। पुलिस ने दिलीप से पुछताछ के आधार पर उम्मेदराम और युवती को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि अरविंद फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार युवती और उम्मेदराम से एक-एक हजार रुपए भी जब्त किए है।
इनकी रही भूमिका
इस अंधेकत्ल को सुलझाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने में रिंगनोद थाना प्रभारी एसआई सुधांशु मालवीय, एसआई अमितसिंह कुशवाह, एएसआई ओमप्रकाश यादव, साबिर खान, प्रधान आरक्षक दिलीप खाती,कोदरसिंह, महेश मिश्रा, आरक्षक कमलेश पांडे, संजय आंजना, ललितसिंग जगावत, नीतिन जोशी, मनोहर, राजपालसिंह, उर्मिला जैसावार सहित साईबर टीम के प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण, आरक्षक रितेश की मत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी अमित सिंह ने टीम को दस हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
—————
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपरिवार के साथ घूमने जा रहे रतलाम के कपड़ा व्यापारी के साथ बिती रात मथुरा के पास ट्रेन में हुई वारदात, जानिए क्या हुआ-
Next Article गाड़ी चलाने के शौक में नाबालिग किशोर चोरी करने लगा दुपहिया वाहन , पुरानी चाबी से स्टार्ट कर चलाता था वाहन,माणकचौक पुलिस द्वारा चोरी हुई 1 बाईक 3 मोपेड जप्त।
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन को शुद्ध एवं…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.