Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: गांव कुंडाल में परिणय सूत्र में बंधें 167 जोड़े…विधायक मथुरलाल डामर ने वधुओं को विशेष उपहार देकर पौधा किया भेंट

April 19, 2026

रतलाम: अखिल भारतीय शूटिंग बाल स्पर्धा का कल होगा शुभारंभ….देश, प्रदेश, जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे

April 19, 2026

रतलाम: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो, यह खबर है आपके काम की…..जानिए स्वर्ण खरीदी का शुभ मुहूर्त

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: पहली क्राइम मीटिंग में ही एसपी राहुल लोढा ने कराया सख्त कार्यप्रणाली का अहसास – प्रधान आरक्षक से लेकर टीआई तक को लिखनी होगी डायरी, बताना होगा कितना किया काम,पुलिस के कामकाज का एसपी करेंगे साप्ताहिक मूल्यांकन
रतलाम

रतलाम: पहली क्राइम मीटिंग में ही एसपी राहुल लोढा ने कराया सख्त कार्यप्रणाली का अहसास – प्रधान आरक्षक से लेकर टीआई तक को लिखनी होगी डायरी, बताना होगा कितना किया काम,पुलिस के कामकाज का एसपी करेंगे साप्ताहिक मूल्यांकन

EditorBy EditorAugust 3, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: पहली क्राइम मीटिंग में ही एसपी राहुल लोढा ने कराया सख्त कार्यप्रणाली का अहसास – प्रधान आरक्षक से लेकर टीआई तक को लिखनी होगी डायरी, बताना होगा कितना किया काम,पुलिस के कामकाज का एसपी करेंगे साप्ताहिक मूल्यांकन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

News by-SOURABH KOTHARI 

रतलाम,3अगस्त(खबरबाबा.काम)। जिले के पुलिस महकमे में प्रधान आरक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक को अब बताना होगा कि उन्होंने सप्ताह में क्या-क्या काम किया। इसके लिए उन्हें बकायदा डायरी लिखना होगी। नवागत एसपी राहुल लोढा स्वयं पुलिस के काम का साप्ताहिक मूल्यांकन करेंगे।

जिले में पदभार ग्रहण करते ही एसपी राहुल लोढा ने पुलिस महकमें में कसावट लानी शुरू कर दी है। गुरुवार को अपनी पहली क्राइम मीटिंग में एसपी ने पुलिसकर्मियों से लेकर अधिकारियों तक को अपनी कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

डायरी लिख कर बताना होगा कितना किया काम

पहली क्राइम मीटिंग में एसपी राहुल लोढा ने सभी पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। एसपी ने सभी को अपनी कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए अगले 10 दिनों का एजेंडा भी बताया। उन्होंने कहा कि थाने पर मौजूद प्रधान आरक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक को प्रतिदिन के काम की डायरी लिखना होगी। किस कर्मचारी और किस अधिकारी ने क्या काम किया, कितनी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, किस मामले में क्या विवेचना की, कौन-सा जुआं सट्टा पकड़ा, अवैध शराब पकड़ी या और भी कोई कार्य जो ड्यूटी के दौरान उन्होंने किया है वह डायरी में लिखना होगा। प्रधान आरक्षक से लेकर उपनिरीक्षक तक के अधिकारियों के कामकाज का एसपी साप्ताहिक मूल्यांकन करेंगे‌। प्रति मंगलवार को उन्हें डायरी लेकर एसपी के समक्ष प्रस्तुत होना होगा। थाना प्रभारी को हर 15 दिन में डायरी लेकर एसपी के समक्ष प्रस्तुत होना होगा। एसपी डायरी की समीक्षा कर कामकाज के आधार पर प्रधान आरक्षक से लेकर अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन करेंगे।

पुलिसकर्मी से अधिकारी तक के कामकाज पर रहेगी नजर

डायरी सिस्टम से एसपी राहुल लोढा निचले स्तर से अधिकारी तक के कामकाज पर पूरी नजर रख सकेंगे। जिले के हर थानों में किसने क्या कार्य किया, इसका पूरा डाटा उनके पास होगा। पूरे पुलिस महकमे में इससे कसावट आएगी।

आम जनता से अच्छे व्यवहार के निर्देश

अपनी पहली बैठक में एसपी राहुल लोढा ने सभी थाना प्रभारियों को आम जनता से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले हर आवेदक फरियादी से सभ्य तरीके से पेश आया जाए। आवेदक की तत्काल सुनवाई की जाए। छोटी सी छोटी सूचना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाए।

मादक पदार्थों और अवैध धंधो के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

बैठक में एसपी श्री लोढा ने अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध धंधों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अगले 10 दिनों में करेंगे हर थाने का विजिट

एसपी ने बैठक में साफ कहा कि वे अगले 10 दिनों में हर थाने का विजिट करेंगे। ऐसे में व्यवस्थाओं में पूरी तरह सुधार लाया जाए। नवागत एसपी राहुल लोढा प्रतिदिन रात में भी कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रत्येक थाना प्रभारी से चर्चा कर दिनभर की महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी लेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे। अगली बैठक में एसपी राहुल लोढा अपराधों की थानावार समीक्षा करेंगे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: नूंह में हुई हिंसा के विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया
Next Article रतलाम: धोलावाड़ में नवीन मोटर पम्प स्थापना कार्य होने से शहर में पेयजल वितरण हो सकता है प्रभावित
Editor

Related Posts

रतलाम: गांव कुंडाल में परिणय सूत्र में बंधें 167 जोड़े…विधायक मथुरलाल डामर ने वधुओं को विशेष उपहार देकर पौधा किया भेंट

April 19, 2026

रतलाम: अखिल भारतीय शूटिंग बाल स्पर्धा का कल होगा शुभारंभ….देश, प्रदेश, जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे

April 19, 2026

रतलाम: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो, यह खबर है आपके काम की…..जानिए स्वर्ण खरीदी का शुभ मुहूर्त

April 19, 2026

परंपरा, विश्वास और शुद्धता का संगम-अक्षय तृतीया पर डी. पी. ज्वेलर्स में खास कलेक्शन और शानदार सुविधाएँ… शुभ मुहूर्त में खरीदारी का सुनहरा मौका, डी. पी. ज्वेलर्स में 2 दिन विशेष ऑफर…

April 18, 2026

रतलाम: कुंडाल में कल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, 167 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में,हर नवदंपती को 49 हजार की सहायता, विधायक डामर देंगे बर्तनों का उपहार सेट

April 18, 2026

रतलाम: दो अलग-अलग स्थानों से 3 शव मिलने से फैली सनसनी, बाजना में पहाड़ी क्षेत्र में मिला शव,हत्या की आशंका… मथुरी तालाब में तैरते मिले 2 शव, पुलिस कर‌ रही जांच

April 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: गांव कुंडाल में परिणय सूत्र में बंधें 167 जोड़े…विधायक मथुरलाल डामर ने वधुओं को विशेष उपहार देकर पौधा किया भेंट

By EditorApril 19, 2026

रतलाम,19अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले के गांव कुंडाल स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री…

रतलाम: अखिल भारतीय शूटिंग बाल स्पर्धा का कल होगा शुभारंभ….देश, प्रदेश, जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे

April 19, 2026

रतलाम: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो, यह खबर है आपके काम की…..जानिए स्वर्ण खरीदी का शुभ मुहूर्त

April 19, 2026
Top Trending

रतलाम: गांव कुंडाल में परिणय सूत्र में बंधें 167 जोड़े…विधायक मथुरलाल डामर ने वधुओं को विशेष उपहार देकर पौधा किया भेंट

By EditorApril 19, 2026

रतलाम,19अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले के गांव कुंडाल स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में…

रतलाम: अखिल भारतीय शूटिंग बाल स्पर्धा का कल होगा शुभारंभ….देश, प्रदेश, जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे

By EditorApril 19, 2026

रतलाम,19अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। स्वर्गीय आर. आर. व्यास, रामचंद्र भाटी, शांतिलाल जैन डैडी, सुरेशसिंह…

रतलाम: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो, यह खबर है आपके काम की…..जानिए स्वर्ण खरीदी का शुभ मुहूर्त

By EditorApril 19, 2026

रतलाम,19अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला अक्षय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.