Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ ने 19 वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनंदन

April 18, 2026

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

April 18, 2026

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: हाट रोड पर हुई कांग्रेस की आमसभा, कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा और युवा नेता मयंक जाट ने किया संबोधित
रतलाम

रतलाम: हाट रोड पर हुई कांग्रेस की आमसभा, कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा और युवा नेता मयंक जाट ने किया संबोधित

EditorBy EditorNovember 14, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: हाट रोड पर हुई कांग्रेस की आमसभा, कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा और युवा नेता मयंक जाट ने किया संबोधित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम,14नवम्बर(खबरबाबा.काम)। कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा की आम सभा हाट रोड पर आयोजित की गई। आमसभा में शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, युवा नेता राजीव रावत, रजनीकांत व्यास, नासिर कुरेशी, इक्का बैलूत, प्रभु राठौड़ सतीश पुरोहित कमरुद्दीन कछवाया आदि कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता  मंचासीन रहे।


शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने अपने उद्बोधन में मतदाताओं से अपील की-साथियो पारस सकलेचा दादा को वोट देकर भारी बहुमतों से जिताना हैं।

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने अपने उद्बोधन में कहा कि कमलनाथ जी की सरकार बनने जा रही हैं और सरकार बनते ही हमारा सबसे पहला काम शिक्षा प्रणाली को ठीक करने का होगा। हम हर सरकारी स्कूल में वो हर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे जो एक प्राइवेट स्कूल में होती हैं जिससे कि हमारे शहर के जिले के गरीब परिवार और मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके। क्योकि ये बच्चे ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। पढ़ेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया।

मंयक जाट ने कहा कि कमलनाथ जी ने अपने वचन पत्र में शिक्षा को लेकर योजना बनाई हैं,जिसके अंतर्गत पहली क्लास से आठवीं क्लास तक के बच्चों को 500 रुपये, आठवीं क्लास से दसवीं क्लास तक 1000 रुपये और दसवीं क्लास से 12 वीं क्लास तक जो बच्चे पढ़ते हैं उन्हें 1500 रुपये कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रतिमाह मिलने लगेंगे।


कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं इस पवित्र भूमि पर  शहिद फखरुद्दीन को याद करता हूं जिसने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी है और मेरी तरफ से फखरुद्दीन को बहुत-बहुत सलाम। मतदाता साथियो 17 तारीख को चुनाव है और भाजपा का वचन पत्र 11 तारीख को शाम को 4:00 बजे  जारी किया गया। मात्र 5 दिन पहले और उस वचन पत्र में उन्होंने कुछ भी बात नहीं की। ना कर्मचारियों के हित में, न ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए कुछ कहा और यहां तक की यह भी नहीं लिखा की लाडली बहना योजना को चालू रखेंगे या बंद कर देंगे। हमारी कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र को पहले ही जारी कर दिया और लोगो तक पहुंच दिया हैं ताकि उसमे कोई सुधार करना हो तो वो हम कर सके ।  कमलनाथ जी कि योजना के अनुसार एक मध्यम परिवार को जिसमें पांच लोग हैं उनको  1 साल में कम से कम 80000 रुपए का फायदा होगा यह हमारी योजना है। दैनिक कर्मचारी को स्थाई करके कम से कम उसे 35000 महीना मिलेगा ऐसी हम व्यवस्था करेंगे।

श्री सकलेचा ने कहा कि मैं जब विधायक था, जब  मेयर था तो  सरकार से लड़ झगड़ कर पैसा लाते थे। हमने जावरा रोड का अंडर ब्रिज बनाया, हमने प्रताप नगर का ओवर ब्रिज बनाया, हमने कभी यह शिकायत नहीं की। आज ये स्थिति हैं कि सुभाष नगर ओवर ब्रिज 4 साल से नही बन सका है क्या कारण हैं?  क्यों नहीं बनता? मतदाता साथियो हम ये सभी रुके हुए काम करवाएंगे और कमलनाथ जी की सरकार से हर वो सुविधा शहर को दिलवाएंगे जिससे कि शहरवासियों को अच्छा स्वास्थ्य और शहर के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम:एमडी बेचने वाले पर पुलिस का शिकंजा, युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पुछताछ
Next Article रतलाम : दीप मिलन समारोह -रतलाम की खुशहाली के 25 संकल्पों के साथ भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के संकल्प पत्र का विमोचन,- सकारात्मक राजनीति को प्रोत्साहित करने हेतु किया अधिक से अधिक मतदान का आव्हान
Editor

Related Posts

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ ने 19 वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनंदन

April 18, 2026

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

April 18, 2026

रतलाम: समरसता महाआरती का आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

April 17, 2026

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ ने 19 वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनंदन

By EditorApril 18, 2026

रतलाम,18अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा समता भवन, नोलाईपुरा में वर्षीतप तपस्वियों का भव्य…

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

April 18, 2026

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

April 17, 2026
Top Trending

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ ने 19 वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनंदन

By EditorApril 18, 2026

रतलाम,18अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा समता भवन, नोलाईपुरा में वर्षीतप…

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

By EditorApril 18, 2026

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की…

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

By EditorApril 17, 2026

इंदौर,17 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देशानुसार लोकायुक्त एसपी इंदौर डॉ.…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.