Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ ने 19 वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनंदन

April 18, 2026

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

April 18, 2026

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम : दीप मिलन समारोह -रतलाम की खुशहाली के 25 संकल्पों के साथ भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के संकल्प पत्र का विमोचन,- सकारात्मक राजनीति को प्रोत्साहित करने हेतु किया अधिक से अधिक मतदान का आव्हान
रतलाम

रतलाम : दीप मिलन समारोह -रतलाम की खुशहाली के 25 संकल्पों के साथ भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के संकल्प पत्र का विमोचन,- सकारात्मक राजनीति को प्रोत्साहित करने हेतु किया अधिक से अधिक मतदान का आव्हान

EditorBy EditorNovember 14, 2023Updated:November 14, 2023No Comments7 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम : दीप मिलन समारोह -रतलाम की खुशहाली के 25 संकल्पों के साथ भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के संकल्प पत्र का विमोचन,- सकारात्मक राजनीति को प्रोत्साहित करने हेतु किया अधिक से अधिक मतदान का आव्हान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम, 14 नवंबर(खबरबाबा.काम)। दीपावली पर्व पर भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा आयोजित दीप मिलन समारोह में भविष्य के रतलाम की संकल्पनाओं को समाहित कर 25 बिंदुओं के संकल्प पत्र का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर श्री काश्यप ने कहा कि हम जिस नए रतलाम की बात कर रहे है, उसकी संकल्पना इस संकल्प पत्र में है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है कि भारत को तेज गति से आगे बढ़ाना है। उसी गति से हमने भी रतलाम को आगे बढ़ाया है। दीपावली पर्व खुशहाली का पर्व है। एटलेन एक्सप्रेस-वे का लाभ लेते हुए उसके समीप मेगा इंडस्ट्रियल पार्क रतलाम के लिए खुशहाली लेकर आ रहे है। इस बात की गारंटी 4 नवंबर को रतलाम आए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दी है। उन्होंने रतलाम को मालवा का प्रमुख व्यावसायिक और व्यापारिक केंद्र बनाने की बात कही है, जिससे देश और दुनिया में रतलाम पहचाना जाएगा। हम अगले 5 वर्ष में रतलाम के परिदृश्य को बदलना चाहते है। उसमें मेगा इंडस्ट्रियल पार्क अहम भूमिका निभाएगा। चुनाव में मतदान की भूमिका सबसे अहम होती है, इसलिए सकारात्मक राजनीति को बढ़ावा देने के लिए हर समाज अधिक से अधिक मतदान करें।

समारोह में अतिथियों ने भी उपस्थितजनों को दीप पर्व की शुभकामनाएं देते हुए रतलाम में ऐतिहासिक जीत का संकल्प व्यक्त किया। आरंभ में काश्यप परिवार की ओर से सिद्धार्थ काश्यप एवं श्रवण काश्यप ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान नगर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, व्यापारी संगठन, सेवाभावी संस्थाए, प्रबुद्धजन, भाजपा पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, जिला महामंत्री  निर्मल कटारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यह है संकल्प पत्र

– श्री काश्यप ने अपने संकल्प पत्र की जानकारी देते हुए कहा कि रतलाम के समीप 1550 हेक्टेयर भूमि पर 460 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार होने वाले मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क में 75 हजार करोड़ से अधिक का निवेश होगा और करीब 1 लाख 75 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इसका शिलान्यास बीना रिफानरी के लोकार्पण के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किया जा चुका है। अब इस प्रकल्प को शीघ्र प्रारंभ करवाना है।

– आधुनिक विश्व विद्यालय

रतलाम के औद्योगिक और व्यावसायिक विकास से उत्पन्न रोजगार के नए अवसर की आपूर्ति हेतु 10 हजार छात्रों का एक नया विश्वविद्यालय म.प्र. हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्रस्तावित रिडेंसीफिकेशन योजना के तहत बनाया जाएगा, जो रतलाम को रोजगार परक एवं उच्च शिक्षा का केंद्र बनायेगा।

– नवीन औद्योगिक क्षेत्र

अल्कोहल प्लांट की भूमि पर 19.84 हेक्टेयर भूमि पर 16 करोड़ की लागत से नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसे तेजी से संपन्न करवाकर नवीन उद्योगोें की स्थापना करवाना, जिससे 5 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके।

– गोल्ड कॉम्प्लेक्स

स्वर्ण व्यापार में अपार वृद्धि के लिए गोल्ड कॉम्प्लेक्स का निर्माण जल्द पूर्ण कराकर उसे शुरू कराना।

– साड़ी बाजार

साड़ी व्यवसाय हेतु 400-500 दुकानों वाला सर्वसुविधायुक्त व्यावसायिक केंद्र का निर्माण कराना।

– रतलाम सिटी सेंटर

जिला जेल को स्थानांतरित कर 2 हेक्टेयर भूमि पर शहर के मध्य अत्याधुनिक व्यावसायिक केंद्र का निर्माण जिला जेल रिडेंसीफिकेशन योजना के तहत करवाना।

– ट्रांसपोर्ट नगर

खारा खेड़ी क्षेत्र में 52 करोड़ की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर का कार्य प्रगति पर है, उसे शीघ्र पूर्ण कराकर 96 ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को प्लाट दिलवाना।

– नयी लहसुन-प्याज मण्डी का निर्माण

शहर के मध्य से लहसुन-प्याज की मंडी स्थानांतरण एक नए आधुनिक सर्व सुविधायुक्त मंडी, जिसमें नीलामी, शॉर्टिंग, भंडारण, कोल्ड स्टोरेज एवं कार्यालय जैसी सुविधा उपलब्ध हो, उसका निर्माण कराना।

– झुग्गी मुक्त रतलाम

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक करीब 4000 झुग्गीवासियों को पक्के मकान मिल गए एवं शेष चिन्हित करीब 1500 परिवारों को पक्का मकान का लाभ दिलवाकर रतलाम को प्रदेश का पहला झुग्गी मुक्त शहर बनाना।

– अवैध-अविकसित कॉलोनी में विकास कार्य

अवैध एवं अविकसित कॉलोनियों का कलंक मिटने के बाद शहर की 126 कॉलोनियों में विकास कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराना।

– मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी विभाग

मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी विभाग प्रारम्भ कराना, जिसमें मुख्यतः कार्डियक चिकित्सा में संबंधित जैसे कार्डियोलाजिस्ट, कार्डियक सर्जन, इमेजिन्ग विशेषज्ञ, अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक की सारी सुविधा उपलब्ध हो ताकि मरीजों को इमरजेन्सी में शहर से बाहर न जाना पड़े और यहीं समय पर, बेहतर और सस्ती चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हो।

– नवीन जिला चिकित्सालय

जर्जर हो रहे जिला चिकित्सालय को गोल्ड काम्प्लेक्स रिडेंसीफिकेशन योजना के तहत 70 साल पुराने भवनों को शिफ्ट कर 300 बेड का नवीन जिला चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है, इसे शीघ्रता से पूर्ण करवाकर शहर के लिए अधिक चिकित्सा सुविधा एवं अधिक डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करना।

–  संजीवनी क्लीनिक

घर के पास प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता को पूरा करने के उद्देश्य से 2.5 करोड़ रुपए की लागत से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बन रहे 10 संजीवनी क्लीनिक के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराना।

– इन्टीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

खिलाड़ियों के लिए 15 करोड़ करोड़ की लागत से बन रहे इन्टीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रकल्प को शीघ्र पूर्ण कराना एवं सामने की भूमि पर प्रस्तावित हॉकी टर्फ मैदान की योजना तैयार कर अमल में लाना।

– ऑडिटोरियम

रिडेंसीफिकेशन योजना के तहत स्वीकृत 750 सीटर अत्याधुनिक वातानुकूलित ऑडिटोरियम को शीघ्र पूर्ण करवाना।

– प्रतिदिन जल

कस्तूरबा नगर क्षेत्र से चरणबद्ध प्रतिदिन जल प्रदाय प्रारम्भ हो चुका है। इसे शेष क्षेत्रों में भी शीघ्रता से प्रारम्भ करवाना एवं अमृत 2 योजना के तहत 273 कि.मी. नई पेयजल पाईप लाईन एवं 12 एमएलडी का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, 7 नयी पानी की टंकियां, धोलावड में पंप हाउस, फ्लोटिंग प्लाटून (तैरता प्लेटफार्म) का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाना।

नर्मदा का जल – शहर की अतिरिक्त जल आपूर्ति हेतु मुख्यमंत्री जी ने नर्मदा का जल रतलाम लाने की घोषणा की है। उसकी प्रक्रिया सम्पन्न कर कार्य प्रारम्भ करवाना।

मां कालिका लोक

अमृत सागर तालाब का सौंदर्यीकरण पूर्ण कर ऐतिहासिक कालिकामाता मंदिर प्रांगण में भव्य कालिका लोक का निर्माण और गढ़कैलाश मंदिर का नवनिर्माण कराना।

– ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण

राजमहल के मुख्य द्वार (महलवाड़ा) के जिर्णो़द्धार पश्चात महल का राज्य शासन द्वारा अधिग्रहण प्रक्रिया प्रारंभ करवाकर रतलाम की ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण करना एवं उसके गौरव को लौटाना।

– सार्वजनिक मल्टीलेवल पार्किंग

शहर के मध्य मुख्य बाजारों में पार्किंग की सुविधा एवं सुगम ट्राफिक हेतु माणकचौक सब्जी मण्डी व स्कूल की भूमि पर सार्वजनिक मल्टीलेवल पार्किंग व व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण करवाना।

– आंतरिक सड़क, रेलवे ओवर-अण्डरब्रिज

आंतरिक सड़क – कॉलोनी, मोहल्ला एवं बस्तियों की करीब 200-250 किमी आंतरिक सड़कों का पुनर्निर्माण करवाना।

रेलवे ओवर-अण्डरब्रिज-निर्माणाधीन सुभाष नगर,

सागोद रोड रेलवे ओव्हर चीज को शीघ्र पूर्ण करवाना। स्वीकृत प्रताप नगर, ईश्वर नगर फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज एवं सेजावता-बंजली बाईपास, औद्योगिक क्षेत्र ओव्हर ब्रीज का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाना।

– कुपोषण मुक्त रतलाम

कुपोषण मुक्त रतलाम अभियान को गति देकर शहर के बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाकर देश में कुपोषण मुक्त शहर का उदाहरण स्थापित करना।

– सीएम रॉइज स्कूल

45 करोड़ की लागत से बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए 500 छात्रों की क्षमता वाले सीएम रॉइज स्कूल कार्यों को क्षीघ्र पूर्ण करवाना।

– अमृत सागर अम्युसमेंट पार्क

अमृत सागर उद्यान में बच्चों के मनोरंजन के लिए एम्यूजमेंट पार्क बनाना।

 - सीवरेज

35000 घरों को आधुनिक सीवरेज प्रणाली से जोड़ने के बाद अमृत-2 योजना के तहत शेष बचे घरों को जोड़ना और वर्तमान में आधुनिक सीवरेज प्रणाली में आने वाली समस्याओं का समाधान करना और इसे अधिक कुशल और बेहतर बनाना है। इससे शहर में गंदगी और मच्छरों की समस्या दूर होगी।

– पर्यावरण पार्क

गंगा सागर के समीप स्वीकृत पर्यावरण पार्क का कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाना।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: हाट रोड पर हुई कांग्रेस की आमसभा, कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा और युवा नेता मयंक जाट ने किया संबोधित
Next Article रतलाम: सैलाना विधानसभा के रावटी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आमसभा, कहा-वनवासियों के कल्याण मे भाजपा ने कोई कसर नही छोडी, लाडली बहनों को प्रतिमाह 3 हजार दे कर रहूँगा
Editor

Related Posts

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ ने 19 वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनंदन

April 18, 2026

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

April 18, 2026

रतलाम: समरसता महाआरती का आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

April 17, 2026

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ ने 19 वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनंदन

By EditorApril 18, 2026

रतलाम,18अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा समता भवन, नोलाईपुरा में वर्षीतप तपस्वियों का भव्य…

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

April 18, 2026

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

April 17, 2026
Top Trending

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ ने 19 वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनंदन

By EditorApril 18, 2026

रतलाम,18अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा समता भवन, नोलाईपुरा में वर्षीतप…

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

By EditorApril 18, 2026

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की…

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

By EditorApril 17, 2026

इंदौर,17 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देशानुसार लोकायुक्त एसपी इंदौर डॉ.…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.