Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: 20 साल की उम्र में बना ली गैंग, डकैती सहित 15 से अधिक वारदातें, गैंग में सभी नई उम्र के लड़के-रतलाम पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या है पूरा मामला
रतलाम

रतलाम: 20 साल की उम्र में बना ली गैंग, डकैती सहित 15 से अधिक वारदातें, गैंग में सभी नई उम्र के लड़के-रतलाम पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या है पूरा मामला

EditorBy EditorDecember 28, 2023Updated:December 28, 2023No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: 20 साल की उम्र में बना ली गैंग, डकैती सहित 15 से अधिक वारदातें, गैंग में सभी नई उम्र के लड़के-रतलाम पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या है पूरा मामला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम,28दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर और जिले में हुई चोरी की वारदातों के आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक गैंग के सरगना सहित चार आरोपियों को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है जबकि दो अभी फरार है। पूछताछ में जब रतलाम पुलिस को गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्यों के अपराधिक रिकॉर्ड पता चले तो पुलिस के भी होश उड़ गए। चौकाने वाली बात यह है कि गैंग का सरगना 20 साल का एक युवक है जो पिछले 4 साल में डकैती सहित 15 के लगभग अपराध कर चुका है।

गुरुवार दोपहर को एसपी राहुल लोढा ने पत्रकार वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी श्री लोढा ने बताया कि 20 दिन पूर्व 8 दिसंबर को बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम धराड़ में सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवर और नगदी रुपए चोरी कर ले गए थे। चोरी की इसी वारदात को ट्रेस करने के दौरान पुलिस को बड़ी गैंग तक पहुंचने में कामयाबी मिली है। आरोपियों से जिले में हुई कुछ अन्य चोरी की वारदातो सहित अन्य जिलों की चोरी की वारदातों का भी खुलासा हुआ है।

ऐसे पहुंचे चोर गिरोह तक

धराड़ में हुई चोरी की वारदात के बाद एसपी राहुल लोढ़ा के निर्देशन एवं एएसपी राकेश खाखा और एसडीओपी ग्रामीण अभिलाष भलावी की मार्गदर्शन में बिलपांक थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।

पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश के लिए गांव, चौराहा, गली और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखने लगी। पुलिस टीम ने लगभग 60 स्थानों के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। इसी दौरान एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में पुलिस को संदिग्ध कार से कुछ लोग मूवमेंट करते दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्धो की पहचान मानसा की बाछड़ा गैंग के रूप में होने पर रतलाम पुलिस ने मनासा पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की पहचान कराई। पुख्ता पहचान होने पर बिलपांक पुलिस और साइबर सेल की टीमों के माध्यम से आरोपियों की तलाश शुरू की गई और मुखबीर सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जब आरोपियों को पकड़ने गई तब भी यह चोरी के इरादे से मुवमेंट रहे थे। पुलिस ने इन्हे
घेराबंदी कर पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम दिलखुश पिता पप्पू 20 वर्ष निवासी पिपलिया रुंडी मनासा(नीमच), राजेश पिता मदनलाल निवासी पिपलिया रुंडी मनासा, अजय पिता राजू 22 साल निवासी मनासा और मनीष पिता हेमंत 26 साल निवासी मनासा बताया।

दो आरोपी फरार

पूछताछ में चारों आरोपियों ने 8 दिसंबर को धराड़ के सुने मकान में चोरी की वारदात करना कबूल किया। इस वारदात में मनीष पिता रोशन लाल और राकेश पिता मदनलाल दोनों निवासी मनासा के भी शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस इन दोनों की भी तलाश कर रही है। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी गए सोने के आभूषण और नगदी 5 लाख 60 हजार भी जब्त किए गए हैं।

कई और वारदातें भी कबुली

एसपी राहुल लोढा ने बताया पूछताछ में आरोपियों ने जावरा सबडिवीजन के रिंगनोद थाना अंतर्गत माननखेडा में 6 माह पूर्व की एक चोरी की वारदात भी कबूली है। इसके अलावा रतलाम के स्टेशन रोड थाना अंतर्गत प्रताप नगर में चार माह पूर्व की एक चोरी, ढोढर में चोरी की वारदातें भी कबूल की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने उज्जैन में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। इस संबंध में उज्जैन पुलिस को भी अवगत कराया जा रहा है।

अब गिरोह के बारे में वह बातें जो आपको चौंका देगी

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि इस गैंग का सरगना 20 वर्षीय दिलखुश पिता पप्पू निवासी मानसा जिला नीमच है। दिलखुश के खिलाफ ही पिछले 4 साल में 15 के लगभग अपराध अलग-अलग थानों में दर्ज हो चुके हैं। इनमें राजस्थान के कनेरा में दो डकैती के अपराध भी है। एसपी राहुल लोढ़ा का कहना है कि राजस्थान के कनेरा में आरोपी डकैती के साथ हत्या की वारदात को भी अंजाम दे चुका है। इसके अलावा दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट , आर्म्स एक्ट एवं चोरी की वारदातों के प्रकरण भी दर्ज है। अन्य गिरफ्तार आरोपी राजेश अजय और मनीष के खिलाफ भी अपराधिक प्रकरण दर्ज है।

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि हाल ही में डकैती की योजना बनाते कुछ लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह भी इसी गैंग से जुड़े हुए हैं।

एसपी राहुल लोढा के अनुसार गैंग का सरगना दिलखुश है। यह गैंग ट्रक और कार में मुवमेंट करती है। जब यह चोरी की वारदात करने निकलते हैं तब अपने मोबाइल बंद कर देते हैं और वारदात कर घर लौटने के बाद ही मोबाइल चालू करते हैं, ताकि इनकी लोकेशन पता ना चल सके और पुलिस इन्हें पकड़ ना पाए।

एसपी के अनुसार पुलिस रिमांड लेकर आरोपियों से अभी और पूछताछ करेगी जिसमें और वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

गैंग के पर्दाफाश और गिरफ्तारी में बिलपांक थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम, एसआई जगदीश तोमर, मुकेश सस्तिया, अमित शर्मा, आरक्षक माखन सिंह, हेमंत यादव, अमित यादव, गजेंद्र झाला, विपुल भावसार, रोशन राठौर, एएसआई योगेश निनामा, राजेन्द्र जगताप, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्र डाबी, देवीदान सिंह, लक्ष्मी नारायण सूर्यवंशी, दुर्गा लाल गुजराती, चतर सिंह, विनोद सोलंकी, योगेश बालके, विजय कोगे, रितेश यादव, अभिषेक पाठक और लोमेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

20 years thieves bilpank dacaiti gang rahul lodha ratlam ratlam sp thief gang गैंग चोर गैंग चोरी डकैती बिलपांक रतलाम रतलाम एस पी राहुल लोढा
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगुना बस हादसा: 12 लोग जिंदा जले, डंपर से बस की टक्कर के बाद हादसा, डंपर के ड्राइवर की भी मौत,16 लोग झुलसे
Next Article रतलाम: एक्शन में आए कलेक्टर-परिवहन अधिकारी और यातायात पुलिस को यात्री एवं स्कूल बसों की फिटनेस चेक करने के निर्देश
Editor

Related Posts

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के विद्यार्थियों के लिए…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)।माणकचौक थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी के आभूषण असली बताकर…

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.