रतलाम(खबरबाबा.कॉम)।जिले के सैलाना में नगर परिषद के लिये हुए चुनाव में बुधवार को हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस उम्मीदवार की 144 वोटो से जीत हो गई है , जब की वार्डो में भाजपा ने कब्जा किया है । सैलाना के 15 वार्डो में भाजपा ने 8 वार्डो पर जीत दर्ज करवायी है , जब की कांग्रेस 4 तथा निर्दलीय 3 सीट लेने में सफल रहे हैं । यहां अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की नम्रता राठौर भाजपा की जिला महामंत्री क्रांति जोशी को कड़ी टक्कर देकर चुनाव जीती है । भाजपा प्रत्याशी क्रांति जोशी की हार ने कई सवाल खड़े किये है । अध्यक्ष पद पर आखिर भाजपा को हार का सामना क्यों करना पड़ा , इस पर भाजपा को आत्म मंथन करना पड़ेगा । बताया जाता है कि सैलाना में स्थानीय भाजपा की गुटबाजी , और बागी प्रत्याशी के कारण यदि भाजपा हारी है तो सैलाना विधायक से लोगो की नाराज़गी और रतलामी नेताओ की चुनाव में भीड़ भी एक कारण माना जा रहा है । चुनाव संचालन को लेकर भी कार्यकर्ताओ की नाराजगी सामने आती दिख रही है ।
— यह रहा है वोटो का गणित
——————————-
– अध्यक्ष पद के लिए- नम्रता जितेंद्र राठौर कांग्रेस- 3307
– कांति जोशी भाजपा- 3163
-शिवकन्या पाटीदार निर्दलीय- 531
— वार्ड में निर्वाचित पार्षद
——————————-
वार्ड 1- शांतिलाल पाटीदार कांग्रेस,
वार्ड 2- हेमंत जगदीश निर्दलीय,
वार्ड 3- वर्षा बाबूलाल दाहिमा बीजेपी,
वार्ड 4- सुनीता चंडालिया निर्दलीय,
वार्ड 5- रंजना पाटीदार बीजेपी,
वार्ड 6- उषा पाटीदार बीजेपी
7- चैतन्य शुक्ला कांग्रेस
वार्ड 8- दिलीप भेरूलाल बीजेपी
वार्ड 9- सपना खराड़ी बीजेपी
वार्ड 10- रामप्रसाद चंदेल कांग्रेस
वार्ड 11- ममता पटेल निर्दलीय
वार्ड 12- अनुकूल सोनी बीजेपी
वार्ड 13- हेमलता धबाई कांग्रेस
वार्ड 14- मंगलेश कसेरा बीजेपी
वार्ड 15- संपतबाई बीजेपी
Trending
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
