Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ ने 19 वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनंदन

April 18, 2026

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

April 18, 2026

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: जनसुनवाई-पटवारी और उसके पति पर 19 हजार रुपए लेने का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश, एसडीएम और तहसीलदारों को कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार की चेतावनी – टालने वाले अंदाज में शिकायतों का निराकरण नहीं करें
रतलाम

रतलाम: जनसुनवाई-पटवारी और उसके पति पर 19 हजार रुपए लेने का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश, एसडीएम और तहसीलदारों को कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार की चेतावनी – टालने वाले अंदाज में शिकायतों का निराकरण नहीं करें

EditorBy EditorFebruary 6, 2024Updated:February 6, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: जनसुनवाई-पटवारी और उसके पति पर 19 हजार रुपए लेने का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश, एसडीएम और तहसीलदारों को कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार की चेतावनी – टालने वाले अंदाज में शिकायतों का निराकरण नहीं करें
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम 06 फरवरी(खबरबाबा.काम)। मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट में हुई जनसुनवाई में सबसे ज्यादा आवेदन जमीन संबंधी मामलों के सामने आए। एक मामले में प्रार्थी ने पटवारी और उसके पति के खिलाफ पावती के लिए 19 हजार रुपए लेने के बाद भी काम नहीं करने की शिकायत की। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा संबंधित विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कलेक्टर द्वारा जिले के रावटी क्षेत्र के आदिवासी आवेदकों की भूमि संबंधी समस्या अधिक आने पर संबंधित एसडीएम सैलाना को निर्देशित किया कि वह रावटी क्षेत्र में ग्रामीण आदिवासियों की भूमि संबंधी समस्याओ का विशेष रूप से पहल करके निपटारा करें। इसके साथ ही सभी एसडीएम तथा तहसीलदारों को कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि राजस्व संबंधी शिकायतों के निराकरण में गंभीरता बरते,  टालने वाले अंदाज में निराकरण नहीं करें।

पटवारी पर रुपए लेने का आरोप

जनसुनवाई में लगभग 40 आवेदन प्राप्त हुए।
जनसुनवाई के दौरान रावटी क्षेत्र निवासी रमेश देवदा ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी के स्वामित्व एवं आधिपत्य की भूमि ग्राम भूतपाडा में स्थित है। राजस्व रिकार्ड में प्रार्थी तथा पत्नी का संयुक्त रुप से नाम दर्ज है। प्रार्थी द्वारा इस कृषि भूमि से ही परिवार का लालन-पालन किया जा रहा है। प्रार्थी द्वारा इस भूमि की खाता खसरा नकल निकलवाई तो खाता-खसरा में नाम नहीं पाया गया। पावती बनाने के लिए संबंधित पटवारी तथा उसके पति द्वारा प्रार्थी से 19 हजार रुपए लेने के बाद भी पावती बनाकर नहीं दी गई है। इस प्रकार प्रार्थी के साथ पटवारी तथा उनके पति द्वारा धोखाधडी की गई जिसकी जांच की जाकर रुपए वापस दिलवाए जाएं तथा भूमि का भू-अधिकार पत्र बनाकर देने की कृपा करें। आवेदन निराकरण के लिए एसडीएम सैलाना को प्रेषित किया गया है।

भूखंड पर कब्जे की शिकायत

ग्राम पंचेड निवासी राजू बाई बलसोरा ने आवेदन देते हुए कहा कि प्रार्थिया के स्वामित्व का भूखण्ड ग्राम राजगढ टैगोर कालोनी पास स्थित है जिसे प्रार्थिया द्वारा वर्ष 2010 में क्रय किया गया था। उक्त भूखण्ड पर कुछ लोगों द्वारा अवैधानिक रुप से कब्जा कर लिया गया है। इस सम्बन्ध में बात करने पर वाद-विवाद किया जाकर प्रार्थिया को धमकाया जा रहा है। भूखण्ड का कब्जा दिलवाया जाए। आवेदन निराकरण के लिए तहसीलदार शहर को भेजा गया।

विरियाखेडी रतलाम निवासी अनीता चौहान ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि प्रार्थिया घरेलू कामकाज कर अपना तथा परिवार का भरण पोषण करती है तथा प्रार्थिया के पास स्थायी निवास नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कृपया प्रार्थिया को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाए। आवेदन नगर निगम को निराकरण के लिए भेजा गया है।

निजी स्कूल की शिकायत

महावीर नगर निवासी मोहम्मद अनस खान ने अपने आवेदन में कहा कि प्रार्थी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से प्रार्थी अपने बच्चों की स्कूल फीस भरने में असमर्थ है। निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा कक्षा 10 वीं की मार्कशीट प्रदान नहीं की जा रही है। कृपया उचित कार्यवाही कर अनुग्रहित करें। आवेदन निराकरण के लिए जिला शिक्षा विभाग को भेजा गया।

ग्राम तालीदाना निवासी रोहित ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी ग्राम तालीदाना तहसील पिपलौदा में तालाब के समीप विगत कई वर्षों से कच्चा मकान बनाकर परिवार के साथ निवास कर रहा हूं किन्तु प्रार्थी को पट्टा प्राप्त नहीं हुआ है, जबकि अन्य पडोसियों के पट्टे बन चुके हैं। कच्चे मकान में रहने से काफी परेशनियों, जीव-जन्तुओं, बारिश का पानी आदि समस्याओं का सामना करना पडता है। पट्टा प्रदान करने का कष्ट करें। आवेदन निराकरण के लिए तहसीलदार पिपलौदा को प्रेषित किया गया है।

जवाहर नगर रतलाम निवासी राजेन्द्र भागवत झांबरे ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण प्रार्थी ने 31 जनवरी 2023 को सी.एम. राइज स्कूल से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी परन्तु एक वर्ष से भी अधिक समय व्यतित होने के बाद भी प्रार्थी को पेंशन सुविधा प्राप्त नहीं हो पाई है। प्रार्थी चलने फिरने में असमर्थ तथा नैत्र बाधित होने से काफी परेशानियों का सामना कर रहा है। हर बार विद्यालय द्वारा प्रकरण बनाकर विभाग को भेजा जाता है परन्तु त्रुटिपूर्ण बताकर लौटा दिया जाता है। उचित कार्यवाही कर प्रार्थी को न्याय प्रदान किया जाए। कलेक्टर द्वारा आवेदन निराकरण के लिए जिला पेंशन अधिकारी को भेजा गया।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत  अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर  आर.एस. मंडलोई, एसडीएम  संजीव पांडे,  त्रिलोचन गौर, डिप्टी कलेक्टर  संजय शर्मा, सुश्री राधा महंत द्वारा भी जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में लगभग 40 आवेदन प्राप्त हुए।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: लोकसभा चुनाव को लेकर 11 फरवरी को झाबुआ में होगा जनजातीय महासम्मेलन – प्रेस वार्ता में मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा -गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के 2 लाख बंधु होंगे शामिल
Next Article कुलपति अब कहलाएंगे कुलगुरू, मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 में संशोधन प्रस्ताव का अनुमोदन,मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय
Editor

Related Posts

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ ने 19 वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनंदन

April 18, 2026

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

April 18, 2026

रतलाम: समरसता महाआरती का आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश

April 17, 2026

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ ने 19 वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनंदन

By EditorApril 18, 2026

रतलाम,18अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा समता भवन, नोलाईपुरा में वर्षीतप तपस्वियों का भव्य…

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

April 18, 2026

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

April 17, 2026
Top Trending

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ ने 19 वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनंदन

By EditorApril 18, 2026

रतलाम,18अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा समता भवन, नोलाईपुरा में वर्षीतप…

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

By EditorApril 18, 2026

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की…

लोकायुक्त इंदौर की एक और बड़ी कार्रवाई : सहायक राजस्व निरीक्षक ट्रेप… पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

By EditorApril 17, 2026

इंदौर,17 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देशानुसार लोकायुक्त एसपी इंदौर डॉ.…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.