Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पहला रतलाम दौरा- प्रमुख कार्यकर्ता बैठक को किया सम्बोधित, हेलीपैड और मार्ग में हुआ स्वागत 
रतलाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पहला रतलाम दौरा- प्रमुख कार्यकर्ता बैठक को किया सम्बोधित, हेलीपैड और मार्ग में हुआ स्वागत 

EditorBy EditorMarch 23, 2024Updated:March 23, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पहला रतलाम दौरा- प्रमुख कार्यकर्ता बैठक को किया सम्बोधित, हेलीपैड और मार्ग में हुआ स्वागत 
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम, 23 मार्च (खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम में लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत से लोकसभा का चुनाव जीतेगी। भाजपा में ही ऐसा संभव है कि एक छोटे से कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया जाता है। भाजपा का कार्यकर्ता होना हमारा सौभाग्य है।

डॉ. यादव की उपस्थिति में आलोट के पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज चावला और रतलाम के कांग्रेस नेता प्रमोद गुगालिया, कांग्रेस नेता ललित चौपड़ा समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक मथुरालाल डामर, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी और जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री के लिए जब उनके नाम की घोषणा हुई तो उन्हें इसका पता भी नहीं था, लेकिन मालवा से भाजपा को जनादेश मिला, यह उसी का परिणाम है और भाजपा की विशेषता भी है कि वह छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद कई विकास और लोककल्याणकारी कार्य किए गए है। प्रधानमंत्री मोदीजी सबका साथ-सबका विकास के सूत्र वाक्य पर चलते है और हमें भी इसी पर चलते हुए प्रदेश को आगे ले जाना है।

भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है और हमें कार्यकर्ता होने के नाते सबको साथ लेकर चलना है। डॉ. यादव ने कहा कि गरीबों का अपमान किसी को करने नहीं दिया जाएगा और बहनों के मान-सम्मान में भी कोई कमी नहीं आएगी। उनसे जुड़ी कोई योजना बंद नहीं होगी। भाजपा की सरकार गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की सरकार है। हर कार्यकर्ता को मोदीजी बनना है औरघर-घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगना है और खुद को प्रत्याशी समझकर चुनाव लड़ेंगे तो निश्चित रिकार्ड मतों से जीतेंगे।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने इससे पूर्व कहा कि रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की जीत में रतलाम हमेशा अग्रणी रहता है और इस बार भी हमें यह इतिहास दोहराना है। रतलाम से जो हवा चलती है, वह कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर देती है। सांसद गुमानसिंह डामोर ने सभी कार्यकर्ताओं से मोदीजी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए भाजपा को जीताने का आह्वान किया। ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने अबकी बार 400 पार और फिर एक बार मोदी सरकार के उदघोष के साथ कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान ने भी सम्बोधित किया। आरंभ में जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से रतलाम को अधिक समय देने का आग्रह किया।

प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में भाजपा की सदस्यता लेने वाले पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज चावला एवं कांग्रेस नेता प्रमोद गुगालिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार जिला महामंत्री संगीता चारेल ने माना। इस दौरान पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, लोकसभा प्रभारी महेन्द्र भटनागर, लोकसभा संयोजक किशोर शाह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, आशा मौर्य, कन्हैयालाल मौर्य, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, रतलाम जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल, अनीता परिहार, दुर्गा डिंडोर सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनधिगण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के प्रथम नगर आगमन पर आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वायुयान से बंजली हवाई पट्टी पर आए। मुख्यमंत्री के रूप में प्रथम नगर आगमन पर उनका हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा डॉ. यादव का स्वागत किया गया। डॉ. यादव बंजली हवाई पट्टी से बैठक स्थल पहुंचे। मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंचों से भी उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में युवाओं ने जोरदार स्वागत किया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: जैन सोशल ग्रुप मैत्री द्वारा जीव दया के अंतर्गत गौ सेवा कार्य संपन्न
Next Article रतलाम: भाजपा नेता प्रवीण सोनी एवं मित्र मंडल ने किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत
Editor

Related Posts

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने महत्वपूर्ण…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.