Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: भाजयुमों का नव मतदाता एवं युवा सम्मेलन संपन्न, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-लोकसभा का यह चुनाव आपके सुनहरे भविष्य के लिए है
रतलाम

रतलाम: भाजयुमों का नव मतदाता एवं युवा सम्मेलन संपन्न, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-लोकसभा का यह चुनाव आपके सुनहरे भविष्य के लिए है

EditorBy EditorMay 8, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: भाजयुमों का नव मतदाता एवं युवा सम्मेलन संपन्न, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-लोकसभा का यह चुनाव आपके सुनहरे भविष्य के लिए है
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 08 मई(खबरबाबा.काम)। लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नव मतदाता एवं युवा सम्मेलन आयोजित किया। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने नवमतदाताओं को पहली बार मतदान करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह चुनाव आपके सुनहरे भविष्य के लिए है। इससे ही भारत की दशा और दिशा तय होगी। अधिक से अधिक मतदान कर भाजपा को विजयी बनाए।

भाजयुमों जिला अध्यक्ष विप्लव जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत राव गरूड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाटीदार व अनुकुल सोनी, मंडल अध्यक्ष राहुल रांका, आयुष पड़ियार, चिराग असरानी, जयेश जाजोरिया, दीपसिंह देवड़ा मंचासीन रहे।

आरंभ में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जलज सांकला, यादवेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ कटारिया, जिला मंत्री संजय जाट, संजय पांचाल, शुभम चौहान, प्रतिक विजयवर्गीय, किशन व्यास, सिद्धार्थ मूणत एवं शिवम मूणत ने स्वागत किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत को सम्मान दिलाया है। युवाओं के लिए श्री मोदी ने कई काम किए हैं। मेक इन इंडिया का नारा सीधा आपके भविष्य से जुड़ा है। स्टार्टअप इंडिया यह काम एमएसएमई विभाग में आता है। प्रधानमंत्री ने भारत के विकास में युवाओं का योगदान कैसे बढ़ेगा, उनका भविष्य कैसे बदलेगा, इस पर काम किया है। युवाओं से आग्रह है कि स्टार्टअप की नीति को समझें, उद्यम क्रांति योजनाओं को समझे और अपने भविष्य को आगे बढ़ाएं, स्वरोजगार में आगे बढ़े। पीएम मोदी के नेतृत्व में इस तरह की योजनाओं का निर्माण हुआ है कि देश का युवा नौकरी देने वाला बने।

मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि भोपाल में नया स्टार्टअप केंद्र बना है। वह आपका सहयोग करेगा। नए आइडिया को उत्पादन में कैसे ला सकते हैं, बाजार कैसे विकसित कर सकते हैं। उसके लिए पूंजी की व्यवस्था भी की है। केंद्र सरकार ने 10 हजार करोड़ की राशि का प्रावधान रखा है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी इसके लिए 100 करोड़ का फंड रखा है। रतलाम के युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कार्य एटलेन एक्सप्रेस वे बनना है। यहां एक औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण कर रहे हैं, जहां 50 प्रतिशत रोजगार प्रदेश के युवाओं को मिलेगा। 450 करोड़ से अधिक से निवेश क्षेत्र विकसित हो रहा है। यह क्षेत्र मालवा-निमाड़ ही नहीं पूरे देश में प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में पहचाना जाएगा।

लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान ने युवाओं से कहा कि 13 मई को मतदान परीक्षा की घड़ी है। युवा कार्यकर्ताओं को इस एक सप्ताह में इतनी मेहनत करना है कि भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिले।

जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि युवा पीढ़ी राष्ट्र की आवश्यकता है। इस चुनाव में हमें मातृशक्ति को अधिक मतों से जीताना है, जिससे विकसित भारत का सपना पूरा हो। लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सभी अपनी आहूति जरूर दें।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है, यही कारण है कि देश की जनता उस पर भरोसा करती है। भाजपा की रीति-नीति के कारण ही देशभर के लोग एवं अन्य पार्टियों के लोग भी भाजपा से जुड़ रहे है। सम्मेलन में नवमतदाओं के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन रविन्द्र पाटीदार द्वारा किया गया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: भाभी से अवैध संबंधों के चलते छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या, मृतक की पत्नी और भाई गिरफ्तार
Next Article रतलाम: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा की पत्रकार वार्ता, पीएम मोदी पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा
Editor

Related Posts

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने महत्वपूर्ण…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.