Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सैलाना और बिरमावल चुनावी सभाओं को संबोधित किया
रतलाम

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सैलाना और बिरमावल चुनावी सभाओं को संबोधित किया

EditorBy EditorMay 11, 2024No Comments6 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सैलाना और बिरमावल चुनावी सभाओं को संबोधित किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम, 11 मई(खबरबाबा.काम)। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को रतलाम लोकसभा क्षेत्र के सैलाना और बिरमावल पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। पूर्व सीएम ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सभी देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, इंडी गठबंधन के नेता बौद्धिक दिवालियापन के शिकार हैं, उन्होंने बुद्धि और विवेक खो दिया है। उन्होंने कहा कि, मणिशंकर जी ये यूपीए की ढीली-ढाली सरकार नहीं है। आज भारत के प्रधानमंत्री 56 इंच के सीने वाले हैं और भारत ने साफ कहा है कि, हम सब के कल्याण में विश्वास रखते हैं, विश्व का कल्याण हो। हम अपनी तरफ से किसी को छेड़ेंगे नहीं और हमें कोई छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे भी नहीं। भारत डरने वाला नहीं है। जो डरपोक लोग हैं, वो सब इंडी गठबंधन में ही हैं।

पूर्व सीएम ने कहा कि, ये राजनीति के जोकर बन गए हैं, मणिशंकर अय्यर हों, सैम पित्रोदा हों, संजय राउत हों इनको कोई गंभीरता से नहीं लेता है। ये पराजय के भय से ऐसे उट-पटाँग बयान दे रहे हैं कि, जिनको जनता केवल मनोरंजन के रूप में लेती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस वामपंथियों और एनजीओ की बंधक है। एक सैम पित्रोदा है, जो स्वर्गीय राजीव गांधी जी के सलाहकार रहें हैं और राहुल गांधी के गुरु हैं। वो कह रहे हैं कि, भारत में विरासत टैक्स लगाना चाहिए। विरासत टैक्स का मतलब है कि, अगर माता-पिता की मौत हो जाती है तो उनकी अर्जित की हुई सम्पत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार के खजाने में चला जाएगा और उनके बेटे-बेटी को केवल 45 प्रतिशत ही मिलेगा। भारत में गरीब, मजदूर अपना पेट काट काटकर कुछ बचा पाता है कि, उनके जाने के बाद बच्चों को कुछ देकर जाएं, और कांग्रेस इनसे ये भी छीन लेना चाहती है। वहीं अब सैम पित्रोदा ने कहा कि, भारत के लोग एक जैसे नहीं दिखते हैं, नॉर्थ-ईस्ट के लोग चिनियों जैसे दिखते हैं और दक्षिण के लोग अफ्रिकन जैसे दिखते हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि, ये कांग्रेस भारत की माटी से कट गई है, भारत की परंपराओं से कट गई है, इनकी सोच भारतीय नहीं रही है। कांग्रेस वामपंथियों और एनजीओ की बंधक है।

उन्होंने ने कहा कि, अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ और रामलला विराजमान हुए। बहने घरों में दीपक जला रही थी, युवा नौजवान साथी भगवा पताकाएं लहरा रहें थे, पूरा देश आनंद उत्सव में डूबा हुआ था,लेकिन एक पार्टी कांग्रेस रो रही थी। यहां तक की आयोध्या का अंसारी परिवार जिसने पूरी जिंदगी बाबरी मस्जिद का केस लड़ा उन्होंने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और प्राण-प्रतिष्ठा में भाग लिया। निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने लिखित में कहा कि, हम नहीं जाएंगे, मुहूर्त खराब है। अब जब तक सूरज चांद और ये धरती रहेगी लिखा रहेगा कि, सोनिया और राहुल गांधी ने कांग्रेस को कलंकित किया था और भगवान राम का विरोध किया था। कांग्रेस की बुद्धि पर मंथरा बैठ गई है।

पूर्व सीएम ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में तीन चीजें देखी जाती हैं, पहला पार्टी कौन सी है, दूसरा प्रधानमंत्री का चेहरा कौन है और तीसरा हमारा उम्मीदवार कौन है। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री तो तय है कि, मोदी जी हैं और रहेंगे, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन बताएं कि, उनका प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कौन है, धन्नू है, कल्लू है, पन्ना है या जुम्मन हैं कोई नाम तो बताएं। कभी कहते हैं कि, बाद में तय करेंगे। कभी कहते हैं कि, बारी-बारी से बन जाएंगे। ऐसी कांग्रेस और गठबंधन कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकते है। पूर्व सीएम ने कहा कि, जब हम बाजार में मटका भी खरीदने जाते हैं तो देखकर लेते हैं कि, कहीं से फूटा तो नहीं है, सब्जियां खरीदने जाते हैं तो देखते हैं कि, कहीं खराब तो नहीं है। हम मटका और सब्जियां देखकर लेते हैं तो प्रधानमंत्री भी देखकर ही चुनेंगे। भाजपा नंबर वन पार्टी हैं और मोदी जी नंबर वन नेता हैं। विकास केवल भाजपा ही कर सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैंने बचपन में देखा था कि, बेटा-बेटी भेदभाव किया जाता था। बहनों की तकलीफ भी देखी थी। तभी से मन में संकल्प था कि, बहन-बेटियों के जीवन में नई रोशनी लानी है। आप सभी के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना तो सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू की। आज मुझे कहते हुए गर्व है कि, मध्यप्रदेश की धरती पर 50 लाख से भी ज्यादा लाड़ली लक्ष्मियां हैं। जब सांसद, विधायक था तो कभी 20-30 ही बेटियों की शादी करवा पाता था, लेकिन मुख्यमंत्री बनकर कन्या विवाह योजना बनाई और लाखों बेटियों की शादी करवाई। फिर बहनों को स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत रिज़र्वेशन दिया, मध्यप्रदेश बहनों को रिज़र्वेशन देने वाला पहला राज्य बना। संबल योजना के तहत बहनों को बच्चों के जन्म से पहले 4 हजार और जन्म के बाद 12 हजार रूपए देने का काम किया। ताकि बहनें भी महीना, दो महीना आराम कर सकें। फिर आई लाड़ली बहना योजना, इस योजना ने तो बहनों के जीवन में क्रांतिकारी बदलवा लाए। अब लखपति दीदी का सफर तय करना है। लखपति दीदी मतलब हर बहन की सालाना आय 1 लाख रूपए से अधिक हो। प्रधानमंत्री जी ने भी कहा कि, 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मोदी जी अद्भुत, अभूतपूर्व नेता हैं। मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। एक-एक कर सभी मुद्दे हल हो गए हैं। कश्मीर से धारा 370 हट गई है, तीन तलाक जैसा काला कानून समाप्त हो गया है। अयोध्या में 500 साल का संकल्प पूरा हुआ। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। दुनिया के कोने-कोने में भारत माता की जय के नारे लग रहे हैं। जब भारत माता के जयकारे लगते हैं तो हर भारतवासी का सीना गर्व से फूल जाता है। हमारा देश आज दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पूर्व सीएम ने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि, मोदी जी के नेतृत्व में ही हमारा भारत विश्व गुरू बनेगा और दुनिया को दिशा दिखाएगा।

जन सभाओं में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जनजातीय कार्यमंत्री कुंवर विजय शाह, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, जिला महामंत्री संगीता चारेल, निर्मल कटारिया, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन सहित भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम:फार्मेसी कॉउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री पटेल का राॅयल काॅलेज कैम्पस में स्वागत
Next Article रतलाम: निर्वाचन की शुचिता को बनाए रखने तथा विभिन्न गतिविधियों पर प्रभावित नियंत्रण के लिए धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू, जानिए किस तरह रहेगी व्यवस्था
Editor

Related Posts

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के विद्यार्थियों के लिए…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)।माणकचौक थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी के आभूषण असली बताकर…

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.