Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: मतदान दलों को सामग्री का वितरण जिले में तीन स्थानों पर रविवार को,मतदान हेतु पहचान के 13 दस्तावेज में से कोई एक दिखाना होगा
रतलाम

रतलाम: मतदान दलों को सामग्री का वितरण जिले में तीन स्थानों पर रविवार को,मतदान हेतु पहचान के 13 दस्तावेज में से कोई एक दिखाना होगा

EditorBy EditorMay 11, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: मतदान दलों को सामग्री का वितरण जिले में तीन स्थानों पर रविवार को,मतदान हेतु पहचान के 13 दस्तावेज में से कोई एक दिखाना होगा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 11 मई (खबरबाबा.काम)।  लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदान केन्द्रों पर तैनात मतदान दलों को सामग्री वितरण का कार्य रविवार 12 मई को जिले में तीन स्थानों पर किया जाएगा। वितरण कार्य प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा।

कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी  राजेश बाथम ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम ग्रामीण तथा रतलाम शहर के मतदान दलों को सामग्री वितरण रतलाम के कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में किया जाएगा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सैलाना के मतदानकर्मियों को मतदान सामग्री का वितरण सैलाना के शासकीय महाविद्यालय परिसर से किया जाएगा। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आलोट तथा जावरा के मतदानकर्मियों को मतदान सामग्री का वितरण जावरा के शासकीय भगतसिंह महाविद्यालय परिसर से किया जाएगा। जिले में मतदान सामग्री वितरण का कार्य तीनों स्थानों पर लगभग 750 अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।

मतदान हेतु पहचान के 13 दस्तावेज में से कोई एक दिखाना होगा

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत किसी भी मतदाता को मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर आयोग द्वारा निर्धारित 13 दस्तावेज में से कोई एक दस्तावेज दिखाना होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्चियों का वितरण किया गया है परंतु मतदाता सूचना पर्ची दिखाकर कोई भी मतदाता मतदान नहीं कर सकेगा। इसके लिए आयोग द्वारा निर्धारित किए गए दस्तावेज में से कोई एक दस्तावेज मतदाता अपने साथ रखें।

कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने बताया है जिले में मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई है। गर्मी के दृष्टिगत पेयजल की उचित व्यवस्था रहेगी, छाया के लिए कनात तथा शेड लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए ठंडाई, पेयजल, जलजीरा आदि की व्यवस्था विभिन्न संगठनों द्वारा की जा रही है। मतदान 13 मई प्रातः 7 बजे से शाम 6 तक किया जा सकेगा। मतदान करने हेतु घूंघट वाली तथा पर्दानशी महिलाओं के दृष्टिगत महिला कर्मचारियों की तैनाती रहेगी ताकि कोई भी फर्जी मतदान नहीं कर सके। जिले में दुकानों, व्यवसायों, उद्योगों में काम करने वाले कामगारों को मतदान हेतु नियोक्ता द्वारा समय दिया जाएगा, इसके लिए जिला दंडाधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिले में अधिकाधिक मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतिदिन मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

यह हैं 13 वैकल्पिक दस्तावेज

फोटोयुक्त वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित), पासपोर्ट, पासबुक (फोटो सहित बैंक/डाकघर द्वारा जारी), फोटोयुक्त सर्विस पहचान पत्र (केन्द्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी), सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी) में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकते है। उन्होंने सभी मतदाताओं से उत्साह के साथ मतदान जरूर करने का आग्रह किया है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: अधिक से अधिक मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन की पहल, उंगली पर मतदान स्याही दिखाने पर होगी नि:शुल्क जांच
Next Article रतलाम: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पर स्वागत, स्मृति चिन्ह भेंट किया
Editor

Related Posts

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने महत्वपूर्ण…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.