Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक माह पहले जब्त किया गया 1600 लीटर घी के सभी सैंपल जांच में फेल…यूपी से‌ लाकर शहर में बेच रहे थे,अब नष्ट किया जाएगा

April 7, 2026

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का कल प्रथम रतलाम आगमन होगा,वाहन रैली निकालकर किया जाएगा स्वागत

April 6, 2026

रतलाम: नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर श्री गुरु तेग़ बहादुर एकेडमी पर श्रीअखंड पाठ साहिब का आयोजन

April 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»रतलाम»रतलाम: लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024- जिले के 1297 मतदान केन्द्रों पर मतदान 13 मई को,मतदान दल मतदान केन्द्रों पर पहुंचे,सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान
रतलाम

रतलाम: लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024- जिले के 1297 मतदान केन्द्रों पर मतदान 13 मई को,मतदान दल मतदान केन्द्रों पर पहुंचे,सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

EditorBy EditorMay 12, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024- जिले के 1297 मतदान केन्द्रों पर मतदान 13 मई को,मतदान दल मतदान केन्द्रों पर पहुंचे,सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम 12 मई(खबरबाबा.काम)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत रतलाम जिले के 1297 मतदान केन्द्रों पर 13 मई को मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र बाथम के निर्देशन में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान का समय प्रातः 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा। इसके पूर्व 12 मई को मतदान दल मतदान सामग्री लेकर अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंचे। ग्रामीणों तथा शहरी नागरिकों द्वारा मतदान कर्मियों का ढोल-ढमाके हार-फूल से स्वागत किया गया।

लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत रतलाम जिले में 11 लाख 4 हजार मतदाता है, इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 51 हजार 180 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 52 हजार 208 है। जिले में र्निविध्न, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान के लिए चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई है। लगभग 4 हजार सुरक्षा बल एवं पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें मेघालय से दो एसएफ कम्पनियां, सीआरपीएफ की एक कम्पनी, म.प्र. की चार एस.ए.एफ. कम्पनियों के अलावा छतरपुर से जिला पुलिस बल और होमगार्ड तथा राजस्थान से 700 होमगार्ड्स का बल आया है। मतदान के पश्चात् स्ट्रांग रुम की सुरक्षा के लिए बी.एस.एफ. की एक कम्पनी तैनात की गई है।,

इसके अलावा लगभग 1300 विशेष कर्तव्यस्थ पुलिस अधिकारी भी तैनात रहेंगे। निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 21 फ्लाइंग स्क्वायड दल तथा 24 स्थैतिक निगरानी दल कार्य कर रहे हैं। मतदान दिवस पर 122 सेक्टर अधिकारी तथा 113 सेक्टर पुलिस अधिकारी भी सतत भ्रमण पर रहेंगे। जिले के 310 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रत्येक संवेदनशील मतदान केन्द्र पर चार सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे।

जिले के जावरा में सर्वाधिक मतदान केंद्र

लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत रतलाम जिले में 1297 मतदान केन्द्रों पर 13 मई को मतदान होने जा रहा है। जिले में सर्वाधिक 276 मतदान केंद्र जावरा में है। इसके अलावा रतलाम शहर में 260, सैलाना में 256, आलोट में 253, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम ग्रामीण में 252 मतदान केंद्र है। जिले में 160 मतदान केंद्र पूर्ण रूप से महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित है। एक मतदान केंद्र रतलाम शहर में दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित रहेगा। जिले में 40 आदर्श मतदान बनाए गए हैं।

मतदान दल सामग्री लेकर मतदान केन्द्र पहुंचे

लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए 12 मई को रतलाम के कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, सैलाना के शासकीय महाविद्यालय तथा जावरा के शासकीय भगतसिंह महाविद्यालय परिसरों से मतदान दलों को सामग्री प्रदान की गई। मतदान दल पूर्ण उत्साह एवं उल्लास के साथ सामग्री लेकर अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंचे।

सामग्री वितरण स्थलों पर मतदान दलों के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई थी जिससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई। गर्मी के दृष्टिगत शामियाने में कूलर एवं फाग की व्यवस्था की गई थी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम द्वारा सामग्री वितरण के दौरान उपस्थित रहकर समस्त व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई।

मतदान दलों को मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने के लिए 419 वाहनों की व्यवस्था की गई थी। इनमें 130 चार पहिया वाहन तथा शेष बस वाहन की व्यवस्था थी। पुलिस बलों के लिए भी 95 बसों की व्यवस्था की गई। इसके अलावा पुलिसबलों के लिए 200 चार पहिया वाहनों की व्यवस्था की गई थी।
मतदान सामग्री वितरण स्थल पर मतदान दलों के लिए पेयजल के साथ-साथ केरी के पने की व्यवस्था भी की गई थी। आपात चिकित्सा हेतु रतलाम के कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर स्थल पर डाक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, चिकित्सा उपकरण, दवाईयां तथा पांच बेडयुक्त आईसीयू की व्यवस्था भी की गई थी।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम:दिल्ली पासिंग कार से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, पुलिस ने पकड़ा,एक आरोपी गिरफ्तार 
Next Article रतलाम लोकसभा क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक एक 51.13 प्रतिशत मतदान, तेज बारिश के साथ गिरे ओले, मतदान कर घर लौटे युवक की अचानक तबियत बिगड़ी और हुई मौत
Editor

Related Posts

रतलाम: एक माह पहले जब्त किया गया 1600 लीटर घी के सभी सैंपल जांच में फेल…यूपी से‌ लाकर शहर में बेच रहे थे,अब नष्ट किया जाएगा

April 7, 2026

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का कल प्रथम रतलाम आगमन होगा,वाहन रैली निकालकर किया जाएगा स्वागत

April 6, 2026

रतलाम: नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर श्री गुरु तेग़ बहादुर एकेडमी पर श्रीअखंड पाठ साहिब का आयोजन

April 6, 2026

रतलाम: नगर‌ निगम सम्मेलन के पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, नारेबाजी करते हुए रैली निकालकर नगर निगम पहुंचे.. संभावित लाइसेंस शुल्क वृद्धि, सफाई व्यवस्था सहित अन्य मुद्दे उठाए

April 6, 2026

रतलाम: जैन सोशल ग्रुप रतलाम (मेन) के नवीन कार्यकाल का शुभारंभ गौसेवा के साथ हुआ

April 6, 2026

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

April 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक माह पहले जब्त किया गया 1600 लीटर घी के सभी सैंपल जांच में फेल…यूपी से‌ लाकर शहर में बेच रहे थे,अब नष्ट किया जाएगा

By EditorApril 7, 2026

रतलाम, 07अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले में एक माह पूर्व खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई में…

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का कल प्रथम रतलाम आगमन होगा,वाहन रैली निकालकर किया जाएगा स्वागत

April 6, 2026

रतलाम: नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर श्री गुरु तेग़ बहादुर एकेडमी पर श्रीअखंड पाठ साहिब का आयोजन

April 6, 2026
Top Trending

रतलाम: एक माह पहले जब्त किया गया 1600 लीटर घी के सभी सैंपल जांच में फेल…यूपी से‌ लाकर शहर में बेच रहे थे,अब नष्ट किया जाएगा

By EditorApril 7, 2026

रतलाम, 07अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले में एक माह पूर्व खाद्य एवं औषधि प्रशासन…

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का कल प्रथम रतलाम आगमन होगा,वाहन रैली निकालकर किया जाएगा स्वागत

By EditorApril 6, 2026

रतलाम, 6 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने…

रतलाम: नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर श्री गुरु तेग़ बहादुर एकेडमी पर श्रीअखंड पाठ साहिब का आयोजन

By EditorApril 6, 2026
Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.