Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: दीक्षार्थी संयम ने वर्षीदान यात्रा में मुक्तहस्त ने लुटाया सांसारिक वैभव-बुधवार को आचार्य श्री बंधु बेलड़ी प्रशिष्यरत्न के हाथों से लेंगे परमानंदी प्रवज्या
रतलाम

रतलाम: दीक्षार्थी संयम ने वर्षीदान यात्रा में मुक्तहस्त ने लुटाया सांसारिक वैभव-बुधवार को आचार्य श्री बंधु बेलड़ी प्रशिष्यरत्न के हाथों से लेंगे परमानंदी प्रवज्या

EditorBy EditorJune 11, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: दीक्षार्थी संयम ने वर्षीदान यात्रा में मुक्तहस्त ने लुटाया सांसारिक वैभव-बुधवार को आचार्य श्री बंधु बेलड़ी प्रशिष्यरत्न के हाथों से लेंगे परमानंदी प्रवज्या
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम, 11 जून(खबरबाबा.काम)। रतलाम में युवा मुमुक्षु संयम पालरेचा के 12 जून को आयोजित दीक्षा महोत्सव पर मंगलवार को ऐतिहासिक वर्षीदान यात्रा निकली । जिसमे दीक्षार्थी ने सांसारिक वैभव की वस्तुएं मुक्तहस्त से लुटाई ।

बुधवार को वे आचार्य श्री बंधु बेलड़ी प्रशिष्यरत्न गणिवर्य श्री पदम-आनंदचन्द्रसागर जी म.सा. के करकमलों से परमानंदी प्रवज्या ग्रहण कर संयम जीवन के पथ पर अग्रसर होंगे । इस भव्य समारंभ के साक्षी बनने के लिए देशभर से आये समाजजनों का आगमोदधारक नगरी में मेला लगा है ।

विराट ट्राले में विराजे विराटकाय प्रथम तीर्थंकर

मंगलवार सुबह मुमुक्षु संयम भाई की भव्याति भव्य वर्षीदान यात्रा गुरु भगवंत की निश्रा में श्री सुविधिनाथ जी मन्दिर के पास धानमंडी से प्रारम्भ हुई । यात्रा में हाथी,घोड़े, ऊंट के साथ सबसे आगे इंद्र ध्वजा,उसके पीछे धर्म-ध्वजाएं लिए पांच अश्वरोही चल रहे थे । विशालकाय गज, प्रथम तीर्थंकर दादा आदिनाथ की विराट प्रतिमा एवं बंधु बेलड़ी आचार्य देव श्री जिनचन्द्रसागरसूरिजी म.सा. की प्रतिमा की विराट ट्राले में संगीत यंत्रो की रतलाम के ही त्रिवेदी आर्ट द्वारा तैयार देव गुरु रथ झांकी को सभी ने निहारा । इस भव्य झांकी के साथ धार्मोतेजक महिला मंडल, काटजू नगर सामायिक मंडल, मरूदेवा मंडल, आदर्श बहु मंडल एवं खरतरगच्छ महिला मंडल की सदस्याएं पिंक,केसरिया,जामुनी और पीले रंग के एक से परिधान में हाथों में गुरु भगवंतों के चित्र और दीक्षा उपकरण की प्रतिकृति लिए जयकारे लगाते हुए चल रही थी । इसी के साथ तीन सुवाक्य गाड़ी,धुप गाड़ी,नासिक ढोल, शहनाई दल,धारावाटी आदि भी यात्रा के आकर्षण रहे ।

उत्साह और उमंग का अद्भुत नजारा

इसी क्रम में पारम्परिक भारतीय उत्सव परिधान और साफे बांधे युवाओं की टोलियाँ ढोल-ताशे और बैंड की स्वर लहरियों पर नृत्य करते अपने उत्साह को अभिव्यक्ति दे रहे थे । बदनावर- रतलाम के बैंड, गुजरात , महाराष्ट्र के संगीत यंत्रों के साथ पारम्परिक लोक नृत्य की कलाकारों की प्रस्तुति को सराहा गया । आखिर में परमात्मा का रथ और उसके साथ पू.साध्वी श्री अर्चितगुणाश्रीजी म.सा, साध्वी श्री स्वर्णज्योति श्रीजी म.सा, साध्वी श्री मेघवर्षाश्रीजी म.सा, श्री रत्नरिद्धिश्रीजी म.सा.एवं साध्वी श्री रतनवृद्धिश्रीजी म.सा.आदि विशाल श्रमण श्रमणी वृन्द की निश्रा में बड़ी संख्या में समाजजन चल रहे थे । मार्ग में जगह-जगह गुजरात और स्थानीय कलाकार रंगोली को आकर देते चल रहे थे ।

मुमुक्षु का बहुमान और यात्रा का स्वागत

मुमुक्षु संयम भाई अपने माता पिता कविता प्रवीण पालरेचा के साथ जीवदया से भावदया रथ में सवार होकर वर्षीदान कर रहे थे । उन्होंने सांसारिक दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ बर्तन आदि सामग्री मुक्तहस्त से सम्पूर्ण मार्ग में लुटाई । धानमंडी से आरम्भ होकर यात्रा नाहरपुरा, गणेश देवरी, चांदनी चौक, लक्कड़पीठा, बाजना बस स्टेंड होकर कोई तीन घंटे में दीक्षा स्थल पर पहुंची । मार्ग में जगह जगह विभिन्न संस्थाओं और परिवारों द्वारा मुमुक्षु का बहुमान,यात्रा का स्वागत और अभिनन्दन किया गया । सम्पूर्ण यात्रा का सुव्यवस्थित और सुचारू संयोजन लाभार्थी जीव मैत्री परिवार रतलाम ने किया । यात्रा दीक्षा स्थल पर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हो गई ।

लाभार्थी प्रकाशचंद कोमलजी चौधरी नागदा जंक्शन परिवार रहे । संचालन गणतंत्र मेहता ने किया ।

20 वर्ष की उम्र में संयम लेंगे संयम

20 वर्षीय मुमुक्षु संयम भाई अपने माता पिता के इकलौते लाडले है, जो बुधवार को संयम जीवन स्वीकार कर अपने नाम को सार्थकता प्रदान करेंगे । दीक्षा विधि की शुरुआत सुबह 8 बजे होगी । इसके पूर्व सोमवार दोपहर में उन्होंने प्रीतिदान किया । परिजनों ने उन्हें अपने हाथों से दीक्षा के पहले अंतिम बार (वायणा) भोजन करवाया । संयम नाद – संयम संवाद में मुमुक्षु ने इन्टरव्यू में विभिन्न आध्यात्मिक-सांसारिक और व्यवहारिक जीवन के जुड़े सवालों का बड़ा ही सटीक और तर्कपूर्ण जवाब देकर खूब तालियाँ बटोरी । संवेदनाकार आयुष जैन व संगीतकार हर्ष जैन थे ।

29 वें वर्ष में प्रवेश की अनुमोदना

कार्य्रकम में गणिवर्य श्री मेघचन्द्रसागर जी म.सा, गणिवर्य श्री पदमचन्द्रसागर जी म.सा, गणिवर्य श्री आनंदचन्द्रसागर जी म.सा, साध्वी श्री मेघवर्षाश्रीजी म.सा.एवं साध्वी श्री पद्मवर्षाश्रीजी म.सा. के बड़ी दीक्षा के 29 वें वर्ष तथा साध्वी श्री रत्नरिद्धीश्रीजी म.सा.के बड़ी दीक्षा के 21 वें वर्ष में मंगल प्रवेश प्रसंग की निमंत्रक नगीनकुमार प्रवीणकुमार पालरेचा परिवार एवं उपस्थितजनों द्वारा अनुमोदना की गई ।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का निपटारा तेजी से करने के दिए निर्देश,समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न
Next Article रतलाम: सिविक सेंटर के प्लाटों की रजिस्ट्री का मामला-लोकायुक्त पुलिस ने तत्कालीन आयुक्त, उपायुक्त, एवं उपपंजीयक सहित 36 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में किया प्रकरण दर्ज
Editor

Related Posts

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.