Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: नगरीय क्षेत्रों में 15 जुलाई से पौधरोपण अभियान,शहरी क्षेत्रों में 1करोड़ 75 लाख पौधरोपण होगा, रतलाम में 5 लाख पौधे लगेंगे
रतलाम

रतलाम: नगरीय क्षेत्रों में 15 जुलाई से पौधरोपण अभियान,शहरी क्षेत्रों में 1करोड़ 75 लाख पौधरोपण होगा, रतलाम में 5 लाख पौधे लगेंगे

EditorBy EditorJune 15, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: नगरीय क्षेत्रों में 15 जुलाई से पौधरोपण अभियान,शहरी क्षेत्रों में 1करोड़ 75 लाख पौधरोपण होगा, रतलाम में 5 लाख पौधे लगेंगे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

भोपाल 15 जून (खबरबाबा.काम)।  प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में 15 जुलाई से 15 सितम्बर तक व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पौधरोपण को बढ़ावा देने के निर्देश दिये हैं। इस उद्देश्य से नगरीय क्षेत्र में पूरे 2 माह पौधरोपण अभियान चलेगा। शहरी क्षेत्रों में एक करोड़ 75 लाख पौधों को रोपा जायेगा।

राज्य शासन ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग से सभी कलेक्टर्स को निर्देश जारी किये हैं। सभी जिला कलेक्टर के नेतृत्व में अन्य विभागों के साथ मिलकर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधरोपण करने के निर्देश दिये गये हैं। नगर निगम इंदौर एवं भोपाल में 15-15 लाख, नगर निगम ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन में 10-10 लाख और शेष 11 नगर निगम में 5-5 लाख पौधे रोपे जायेंगे।

इसी प्रकार एक लाख एवं इससे अधिक जनसंख्या की 17 नगर पालिकाओं में एक-एक लाख, एक लाख से कम जनसंख्या की 82 नगर पालिका में 15-15 हजार और 298 नगर परिषद में 10-10 हजार पौधे लगाये जायेंगे।

नगरीय निकायों द्वारा पौधरोपण का कार्य नगरीय निकाय की स्वयं की हरित क्षेत्र के लिये आरक्षित भूमि, अन्य शासकीय भूमि तथा निजी कॉलोनियों में हरित क्षेत्र के लिये आरक्षित भूमि में किया जाएगा। निजी कॉलोनियों में पौधरोपण जन-सहयोग से होगा। निकाय द्वारा पौधों की आपूर्ति नगरीय निकाय एवं वन विभाग की नर्सरी तथा स्थानीय रूप से उपलब्ध पौधों से की जायेगी।

अभियान में छायादार और औषधीय प्रजाति के पौधों का चयन करने को कहा गया है। सजावटी एवं हेज प्लांट का उपयोग नहीं होगा। निकायों द्वारा किये जाने वाले पौधरोपण की सुरक्षा का उचित प्रबंध करने को भी कहा गया है। निश्चित अंतराल एवं आवश्यकतानुसार पानी देने की व्यवस्था के भी निर्देश हैं। पौधों की निगरानी एवं रख-रखाव में निकाय द्वारा गैर सरकारी संस्थाओं और आम नागरिकों से सहयोग लेने की अपेक्षा की गई है।
पौधरोपण कार्य वन, उद्यानिकी तथा नगरीय निकाय के स्वयं की उद्यानिकी शाखा के तकनीकी मार्ग दर्शन में किया जायेगा। अभियान में स्मृति वन, नक्षत्र वन, संस्कृति वन विकसित करने को प्रोत्साहित करने को कहा गया है। निकायों द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा सांइन्टिफिक लैंडफिल परिसर में पौधरोपण का कार्य अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है। साथ ही जन-अभियान परिषद, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्व-सहायता समूह, एनएसएस, एससीसी तथा स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी इस अभियान से जोड़ने के निर्देश दिये गये हैं।
वर्तमान में नगरीय निकायों में अमृत 2.0 योजना अंतर्गत हरित क्षेत्रों का विकास कार्य प्रचलित है। पौधरोपण अभियान में वित्तीय व्यवस्था अमृत 2.0 योजना अंतर्गत उपलब्ध राशि, नगरीय निकाय में उपलब्ध स्वयं के स्त्रोत से तथा जन-सहयोग से की जायेगी। इसके अलावा भी प्रति वर्ष नगरीय निकायों द्वारा वर्षाकाल पौधरोपण का कार्य किया जाता है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: नूतन मुनिराज ने रतलाम से बदनावर के लिए किया प्रथम विहार,घर और प्रतिष्ठानों पर गहुली सजाकर अक्षत से अभूतपूर्व वधामणा
Next Article रतलाम: सराहनीय कार्य -विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान करने वाली संस्था और रक्तवीरो को किया सम्मानित
Editor

Related Posts

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के विद्यार्थियों के लिए…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)।माणकचौक थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी के आभूषण असली बताकर…

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.