Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

April 15, 2026

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

April 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस का पहला दिन-दीक्षारंभ में तिलक लगाकर हुआ नए विद्यार्थियों का स्वागत,कलेक्टर ने भी दी शुभकामनाएं,जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने कहा-महानगर जाने की जरूरत नहीं, अब रतलाम में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पाठ्यक्रम भी पढ़ सकेंगे विद्यार्थी
रतलाम

रतलाम: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस का पहला दिन-दीक्षारंभ में तिलक लगाकर हुआ नए विद्यार्थियों का स्वागत,कलेक्टर ने भी दी शुभकामनाएं,जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने कहा-महानगर जाने की जरूरत नहीं, अब रतलाम में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पाठ्यक्रम भी पढ़ सकेंगे विद्यार्थी

EditorBy EditorJuly 2, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस का पहला दिन-दीक्षारंभ में तिलक लगाकर हुआ नए विद्यार्थियों का स्वागत,कलेक्टर ने भी दी शुभकामनाएं,जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने कहा-महानगर जाने की जरूरत नहीं, अब रतलाम में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पाठ्यक्रम भी पढ़ सकेंगे विद्यार्थी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने कहा-महानगर जाने की जरूरत नहीं, अब रतलाम में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पाठ्यक्रम भी पढ़ सकेंगे विद्यार्थी

रतलाम,2जुलाई(खबरबाबा.काम)। शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय जो अब प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस बन चुका है, के विद्यार्थी आईआईटी दिल्ली का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पाठ्यक्रम भी पढ़ सकेंगे । रतलाम और आस -पास के विद्यार्थियों को अब इस पाठ्यक्रम के लिए दिल्ली या अन्य महानगरों में जाने की जरूरत नहीं है । बल्कि ए.आई. के पाठ्यक्रम को अब वे यहीं पढ़ सकेंगे।

यह बात महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री विनोद करमचंदानी ने कही । वे कॉलेज में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बनने के बाद एम.एस.एम.ई. मंत्री चेतन्‍य काश्‍यप के विजन के अनुरूप कॉलेज में कई नए रोजगार परक पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं । यदि विद्यार्थियों से कुछ और नए पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के सुझाव प्राप्त होते हैं तो उन्हें भी शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा ।

श्री करमचंदानी ने कहा कि विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उच्‍च शैक्षणिक वातावरण के लिये सभी संभव सुविधाएं प्रदान की जावेगी। नए पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों के रुझान को देखते हुए कई अन्‍य नए पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की योजना भी बनाई जा रही है । बी.पी.ई.एस. और डाटा साईंस जैसे रोजगार परक पाठ्यक्रम पहले ही प्रारंभ किये जा चुके है । श्री करमचंदानी ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की अच्छी शिक्षा ही मजबूत समाज का निर्माण करती है । उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हम जितना अधिक परिश्रम करेंगे हमे उतनी ही बडी सफलता मिलेगी।

रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम (IAS) ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस बनने पर शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा की है कि महाविद्यालय शैक्षणिक गतिविधियो एवं अन्य पाठ्येतर गतिविधियों के माघ्यम से अपनी अलग पहचान बनाएगा । इस अवसर पर उन्होने महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले नये विद्यार्थियो को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप उन भाग्यशाली विद्यार्थियों में हैं जिन्हें प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस में प्रवेश मिला है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ संस्‍कार भी दिये जाते है । इसलिये विद्यार्थी भारतीय संस्कृति से जुड़कर अपना जीवन संवारें। साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा से विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रकोष्ठ की भी स्थापना की गई है । श्री मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों को हिंदी ग्रंथ अकादमी से प्रकाशित पाठ्य पुस्तकें आसानी से उपलब्ध हो सके इसके लिए महाविद्यालय में विद्यार्थी पुस्तक सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है। महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित कई नई पुस्तकें मंगाई गई हैं । श्री मिश्र ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए । उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावहारिक शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दे रही है।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में डॉ. रियाज मंसूरी ने महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों का परिचय करवाते हुए विद्यार्थियों से कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए आप सीधे फैकल्टी, विभागाध्यक्ष और प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं। राजनीति विज्ञान विभाग की प्रो. पूनम चौधरी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत अपनी पसंद के पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर ऑनलाइन क्रेडिट भी अर्जित कर सकते हैं । पाठ्यक्रमों के विकल्प चयन की प्रक्रिया को समझाते हुए सुश्री चौधरी ने परीक्षा प्रणाली और सतत समग्र मूल्यांकन के बारे में भी विद्यार्थियों को विस्तार से बताया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सीनियर विद्यार्थी अक्षय शर्मा, उर्वशी वर्मा – अर्थशास्त्र विभाग, अदिति जोशी, रोहन निगम, रिशिता एवं मनन – रसायन शास्त्र विभाग ने भी विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किये ।

कार्यक्रम के अंत में नए विद्यार्थियों को डॉ. नीरज आर्य, डॉ. रियाज मंसूरी, डॉ. एल.एस. चौंगड के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर का भ्रमण भी कराया गया। जिसके अंतर्गत कक्षाएं, खेल परिसर, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ, विद्यार्थी पुस्तक सहायता केंद्र, कार्यालय भवन एवं विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया।

कार्यक्रम में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन करने के बाद महाविद्यालय के प्रोफेसरों द्वारा नए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का तिलक लगाकर एवं फूल देकर स्वागत किया गया।उसके बाद नितेश शुक्ला द्वारा 10 मिनट का योगाभ्यास भी नए विद्यार्थियों को कराया गया।
आयोजन का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । अतिथियों का स्वागत डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. अर्चना भट्ट, डॉ. कविता ठाकुर, डॉ. ललिता मरमट ने किया । सरस्वती वंदना संस्कृत विभाग अध्यक्ष डॉ. ललिता मरमट ने की। संचालन डॉ.सी.एल. शर्मा एवं आभार डॉ. स्वाति पाठक ने माना।
कार्यक्रम के महाविद्यालय के प्रोफेसर्स, मुख्य लिपिक डॉ. शिरिष मेहरा, लेखापाल राजेन्द्र रावल तथा बडी संख्या मे नये विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम के मोहम्मद हुसैन रियाद में एशियाई स्नूकर चेंपियनशिप में पहुंचे
Next Article रतलाम: जैन सोश्यल ग्रुप के आगामी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरेन शाह रतलाम आए, JSG ग्रुप द्वारा किया गया अभिनंदन
Editor

Related Posts

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

April 15, 2026

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

April 14, 2026

भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न,समाज के बालक एवं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

April 14, 2026

रतलाम में अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज युवा शाखा द्वारा”समरसता महाआरती” का आयोजन कल 14 अप्रैल को

April 13, 2026

रतलाम: बाजना में माही नदी पुल के पास देर रात लूट, आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू की नोक पर की वारदात.. राजस्थान के कुशलगढ़ निवासी परिवार के साथ हुई घटना

April 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

By EditorApril 15, 2026

रतलाम, 15 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा…

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

April 15, 2026

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

April 14, 2026
Top Trending

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

By EditorApril 15, 2026

रतलाम, 15 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं…

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

By EditorApril 15, 2026

रतलाम, 15 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम धराड़ में मंगलवार…

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

By EditorApril 14, 2026

रतलाम,14अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले के नामली थाना अंतर्गत बांगरोद और जड़वासा के बीच…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.