Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम पुलिस ने किया लुटेरी गैंग का पर्दाफाश-दिन में काम और रात में वारदातों को अंजाम…. डकैती के बाद किया भजन संध्या का आयोजन, मां बेटे सहित गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार, एक फरार
रतलाम

रतलाम पुलिस ने किया लुटेरी गैंग का पर्दाफाश-दिन में काम और रात में वारदातों को अंजाम…. डकैती के बाद किया भजन संध्या का आयोजन, मां बेटे सहित गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार, एक फरार

EditorBy EditorJuly 24, 2024Updated:July 24, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम पुलिस ने किया लुटेरी गैंग का पर्दाफाश-दिन में काम और रात में वारदातों को अंजाम…. डकैती के बाद किया भजन संध्या का आयोजन, मां बेटे सहित गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार, एक फरार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम, 24जुलाई(खबरबाबा.काम)। रतलाम पुलिस ने लूट और डकैती करने वाली एक बड़ी गैंग का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है। मां और बेटे सहित गिरोह के 9 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक और महिला सदस्य की पुलिस तलाश कर रही है। गिरोह के सदस्य दिन में अपना-अपना काम करते थे और रात में रेकी के बाद वारदातों को अंजाम देते थे। खास बात यह है कि रतलाम में डकैती की वारदात के बाद आरोपियों ने भजन संध्या का आयोजन भी किया था।

एसपी राहुल कुमार लोढा ने आज पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में लुटेरी गैंग का पूरा पर्दाफाश किया। इस दौरान एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी अभिनव वारंगे भी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार गैंग ने बिलपांक थाना क्षेत्र के शिवपुरी में बुजुर्ग दंपति घर में डकैती और सालाखेड़ी चौकी अंतर्गत एक दंपति से मारपीट कर की गई लूट सहित छोटी-मोटी अन्य वारदातों को भी कबूल किया है।

रैकी कर डाली थी डकैती

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि 11 जुलाई को बिलपांक थाने के ग्राम शिवपुर निवासी रमेशचंद्र जैन 73 वर्ष ने पुलिस थाने पहुंचकर घर में घुसकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार घर में वह और उनकी पत्नी मौजूद थे। 11-12 जुलाई की मध्य रात्रि को घर के चैनल गेट और दरवाजे को तोड़कर कुछ लोग अंदर घुसे। आरोपियों ने दंपति को लकड़ी और डंडों से डरा धमका कर नीचे बैठा दिया। आरोपी घर की अलमारी में रखी और दंपति द्वारा पहनी हुई सोने की चेन, एक पेंडल,तीन अंगूठी, कान के टॉप्स ,सोने की चूड़ी, और 50 हजार रुपए नगद लूट कर ले गए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

सालाखेड़ी पर दंपति को लूटा था

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि आरोपियों ने शिवपुरी के पूर्व 26 जून को सालाखेड़ी चौकी अंतर्गत हाईवे पर घूमने निकले एक दंपति के साथ भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने दंपति को रास्ते में रोक कर उन्हे जबरन खेत में ले जाकर मारपीट की थी और उनसे नगदी एवं सामान लूट लिया था।

इस तरह आरोपियों तक पहुंची पुलिस

इन दोनों वारदात के बाद एसपी राहुल लोढा ने अधीनस्थ अधिकारियों को आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग पार्टियों में घटनास्थल और ग्राम शिवपुर के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। मुखबीर को भी सक्रिय किया गया। ग्राम सुराणा में लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को दो आरोपियों के संबंध में कुछ सुराग मिला। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। 21 जुलाई को पुलिस टीम को सूचना मिली कि शिवपुर में वारदात करने वाले गिरोह के दो व्यक्ति एक बाइक पर लुनेरा से रतलाम की ओर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी की और सूचना के अनुसार महेश पिता कैलाश 20 साल निवासी भाटपचलाना जिला उज्जैन एवं जितेन्द्र पिता दारा सिंह 27 वर्ष निवासी उज्जैन को गिरफ्तार किया।

आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने शिवपुर में की गई वारदात विकास उर्फ विक्की पिता कैलाश 23 साल निवासी कल्याणपुरा, दिलीप पिता देवी सिंह 22 साल निवासी कल्याणपुरा, रवि पिता शांतिलाल 23 साल निवासी कल्याणपुरा, संजय पिता कैलाश 22 साल निवासी कल्याणपुरा, विक्रम पिता बाबूलाल 27 साल निवासी कल्याणपुरा, वीरेन्द्र पिता राधेश्याम 19 साल निवासी कल्याणपुरा सभी निवासी थाना भाटपचलाना उज्जैन के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों ने बताया कि इनमें से रवि, विकास, संजय और दिलीप को लूटपाट के आरोप में पुलिस ने पकड़ लिया है ,जो बड़नगर जेल में है। इन चारों आरोपियों को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर रतलाम लेकर आई और उनसे पूछताछ की।

जंगल में गड्ढा खोदकर छुपाया लूट का सामान

एसपी राहुल लोढा के अनुसार पूछताछ में महेश और जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने लूट का सामान जंगल में गड्ढा खोदकर छुपा दिया है। रवि ने अपने घर में समान रखना बताया। जबकि संजय और विक्की दोनों ने अपनी मां रुकमाबाई को लूट का सामान देना बताया। आरोपी दिलीप ने अपनी पत्नी को लूट का सामान देना बताया। पुलिस ने आरोपी संजय और विक्की की मां रुकमा बाई को भाटपचलाना से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गले में पहनी सोने की चेन जप्त कर प्रकरण में आरोपी बनाया है, वही दिलीप की पत्नी की तलाश की जा रही है।

डकैती के बाद भजन संध्या का आयोजन

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में यह बात भी पता चली है कि शिवपुर में डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने भजन संध्या का भी आयोजन किया था।

दिन में काम और रैकी कर रात में वारदात को अंजाम

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि अभी तक की जानकारी में आरोपियों के खिलाफ हाल ही में भाटपचलाना में लूट का प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। इसके पूर्व किसी का आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। यह गैंग पिछले कुछ समय से ही सक्रिय हुई थी।

एसपी के अनुसार गैंग के सदस्य दिन में अपना-अपना काम करते थे। कोई मजदूरी करता था, तो कोई ठेला लगाता था। रात में सभी मिलकर हाईवे पर वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस के अनुसार गिरोह के सरगना विकास और संजय है। दोनों सगे भाई है। विकास वारदात के पहले रैकी का काम करता था। शिवपुरी में वारदात के पहले विकास ही गांव में कीटनाशक छिड़काव की गाड़ी लेकर गया था और रैकी की थी। उसे पता चला कि बुजुर्ग दंपत्ति घर में अकेले हैं ,तो उसने गैंग के सदस्यों के साथ वारदात को अंजाम दिया।

छोटी मोटी अन्य वारदाते भी कबुली

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि हाईवे पर ट्रक ड्राइवर एवं वाहन चालकों के साथ छोटी-मोटी अन्य वारदाते करना भी स्वीकार किया है, लेकिन इनमें से किसी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस इन मामलो में भी संज्ञान लेगी।

खुलासे और गिरफ्तारी में इनकी रही भूमिका

गैंग के खुलासे और गिरफ्तारी में बिलपांक थाना प्रभारी प्रीति कटारे, साइबर सेल प्रभारी एसआई अमित शर्मा, एसआई मुकेश सस्तीया, जगदीश यादव, प्रधान आरक्षक तेजसिंह जगावत, ईश्वर सिंह, आरक्षक माखन सिंह, हेमंत यादव, संजय सोनी, पप्पू चौहान, मयंक व्यास आदि की भूमिका रही।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदिल्ली से लौटकर देर रात मंत्री नागर सिंह चौहान की भोपाल में सीएम और संगठन के नेताओं के साथ बैठक, CM मोहन के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीर वायरल, एमपी BJP में सब All Is Well !
Next Article रतलाम: जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर कल भाजयुमो निकालेगा विशाल मशाल रैली
Editor

Related Posts

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.