रतलाम,26 अगस्त(खबरबाबा.काम)। स्थानीय कलाकारों को लेकर युवा निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा द्वारा बनाई गई फिल्म मालवा मराठा अब लन्दन,अमेरिका जैसे विदेशों में भी धूम मचाएगी। मध्यप्रदेश की यह पहली फिल्म है,जो अन्तर्राष्ट्रिय स्तर पर प्रदर्शित होगी।
फिल्म के निर्देशक हरीश शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश के अनेक शहरों में फिल्म मालवा मराठा को मिले दर्शकों को जबर्दस्त रिस्पान्स को देखते हुए देश की विख्यात फिल्म वितरण कंपनी एरोज इन्टरनेशनल ने मालवा मराठा के ओवरसीज राईट्स खरीदने का प्रस्ताव दिया था,जिसे उन्होने स्वीकार कर लिया है। इस सम्बन्ध में एरोज इन्टरनेशनल के साथ में फिल्म निर्माता का एग्रीमेन्ट भी हो चुकै है। फिल्म के ओवरसीज राईट्स खरीदने के बाद अब एरोज इन्टरनेशनल द्वारा इस फिल्म को विश्व के विभिन्न देशों में प्रदर्शित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि फिल्म मालवा मराठा मध्यप्रदेश की ऐसी पहली फिल्म है,जिसके ओवरसीज राईट्स किसी प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा खरीदे गए है। यह प्रदेश की पहली फिल्म है,जो विदेशों में प्रदर्शित की जाएगी।
मालवांचल की सत्य घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों ने ही अभिनय किया है। फिल्म की शूटिंग रतलाम और आसपास के क्षेत्रों में की गई है। फिल्म निर्माण का पूरा कार्य,एडिटिंग,डबिंग इत्यादि भी रतलाम में ही किए गए है। यह फिल्म रतलाम मन्दसौर उज्जैन इत्यादि जिलों में प्रदिर्शत हो चुकी है। सभी स्थानों पर फिल्म को दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पांस मिला। इसी को देखते हुए एरोज इन्टरनेशनल ने इस फिल्म के ओवरसीज राईट्स खरीदने का प्रस्ताव दिया था।
Trending
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
