रतलाम,21सितम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर में अस्त-व्यस्त यातायात और सुबह से शाम तक जगह-जगह लग रहे जाम को सुधारने के लिए एसपी अमित कुमार ने नई पहल शुरू की है। एसपी के निर्देश पर अब पुलिस प्रतिदिन एक मार्ग पर पूरा ध्यान देकर वहां यातायात को व्यवस्थित करने का बीड़ा उठाएगी।
शनिवार को यातायात पुलिस ने महू रोड (फव्वारा चौक) से छत्रीपुल मार्ग तक के यातायात को व्यवस्थित कराया। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी सूबेदार अनोखीलाल परमार, उनि. होतीलाल विश्वकर्मा, का.उनि. करणसिह कटारा, आर मोहन धार्वे , आर. अजय चौहान , आर.शिवकुमार ,सैनिक गोपाल डाबी व नगर निगम रतलाम की टीम द्वारा संयुक्त रुप से शहर रतलाम में यातायात को सुगम व सूचारु बनाने के लिए एक दिवस एक रोड अभियान चलाया।
फव्वारा चौक से छत्रीपुल तक के मार्ग पर अव्यवस्थित रुप से लगे वाहनों, सब्जी फ्रुट के हाथ ठैलागाडी , फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालो व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को समझाईश देकर हटवाया गया। फव्वार चौक से छत्रीपुल तक के मार्ग को यातायात के लिए सुगम व सूचारु किया गया। यह अभियान रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा।
