रतलाम21सितम्बर(खबरबाबा.काम)। शनिवार दोपहर को रतलाम मंदसौर रेल मार्ग पर अमलेटा के समीप स्थित अंडर ब्रिज के पास एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसके पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने कर्ज से परेशान होने का उल्लेख किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे सूचना मिली थी कि डोसीगांव रेलवे फाटक और अमलेटा के बीच स्थित अंडर ब्रिज के समीप एक युवक ट्रेन से कट गया है । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल व शव की जांच की। इस दौरान तलाशी लेने पर मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है जिससे उसकी पहचान 27 वर्षीय प्रियेश पिता संजय छाजेड़ निवासी रुद्राक्ष कॉलोनी के रूप में हुई ।
सुसाइड नोट में उसने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने का उल्लेख किया है। पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया । उसकी स्कूटी रेलवे फाटक के पास खड़ी मिली । यानी व स्कूटी फाटक के पास खडी करके रेल लाइन पर गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव उसके परिजन को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
