रतलाम, 5 सितम्बर(खबरबाबा.काम)। प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से जीत का परचम लहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 सितंबर से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। वह 12 सितंबर को उज्जैन संभाग के प्रवास पर हैं। उज्जैन में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर वे चुनाव अभियान का बिगुल फूकेंगे। इस दिन वह जिले के जावरा में भी आएंगे । शाह छह अक्टूबर तक प्रदेश में सात विभिन्न स्थानों पर बैठकों व जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर उन सभी प्रदेशों के लिए कमर कस ली है, जहां साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के चलते पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे और जनता की नब्ज टटोलेंगे।
अमित शाह अपने मध्यप्रदेश दौरे की शुरुआत उज्जैन महाकाल के दरबार से करेंगे ,जहां पूजा अर्चना के बाद संभागीय बैठक में शामिल होंगे। वह जिले के जावरा में भी किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।इसके बाद वे 15, 19 एवं 30 सितंबर को क्रमश: ग्वालियर, रीवा, शहडोल में बैठक लेंगे। शाह का यह मध्यप्रदेश मिशन अक्टूबर में भी जारी रहेगा जिसमें 2, 3 एवं 6 अक्टूबर को जबलपुर, सागर औेर इंदौर संभाग में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
गौरतलब है कि दिल्ली में रहते हुए भी शाह, पार्टी की चुनावी तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले भी वे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल और महामंत्री अनिल जैन से चुनावी तैयारियों को लेकर फीडबैक ले चुके हैं और अब मध्यप्रदेश दौरे के दौरान वे संभागीय बैठकों और सभाओं के जरिए सीधे जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों से मुलाकात कर जमीनी फीडबैक लेंगे।
Trending
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
