Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: परवलिया में हुई उज्जैन के युवक की हत्या के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, मारपीट में मौत के बाद कुंए में फेंक दिया था शव….एसपी अमित कुमार ने प्रेसवार्ता कर पुरे हत्याकांड का किया पर्दाफाश
रतलाम

रतलाम: परवलिया में हुई उज्जैन के युवक की हत्या के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, मारपीट में मौत के बाद कुंए में फेंक दिया था शव….एसपी अमित कुमार ने प्रेसवार्ता कर पुरे हत्याकांड का किया पर्दाफाश

EditorBy EditorNovember 7, 2024Updated:November 7, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: परवलिया में हुई उज्जैन के युवक की हत्या के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, मारपीट में मौत के बाद कुंए में फेंक दिया था शव….एसपी अमित कुमार ने प्रेसवार्ता कर पुरे हत्याकांड का किया पर्दाफाश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम: परवलिया में हुई उज्जैन के युवक की हत्या के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, मारपीट में मौत के बाद कुंए में फेंक दिया था शव….एसपी अमित कुमार ने प्रेसवार्ता कर पुरे हत्याकांड का किया पर्दाफाश

रतलाम, 7नवम्बर (खबरबाबा.काम)। जिले के ढोढर क्षेत्र के परवलिया बांछड़ा डेरों से लापता हुए उज्जैन के युवक का शव मिलने के साथ ही हत्या की गुत्थी भी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्याकांड के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने विवाद के बाद युवक की हत्या की और शव को पास के ही कुएं में फेंक दिया।

एसपी अमित कुमार ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि 01 नवंबर से गुम उज्जैन के युवक की हत्या हुई है। 3 नवंबर को चौकी ढोढर पर मृतक के भाई सोमिल ने साथियों के साथ पंहुचकर सूचना दी थी कि उसका भाई लोकेश साथियों के साथ परवलिया में आया था। ढ़ाबे पर खाना खाने के लिए रुका था जहां किराने की दुकान पर सिगरेट के दाम को लेकर दुकानदार यश चौहान से उसका झगडा हुआ था।
दुकानदार यश चौहान ने उसके 5 साथियों के साथ मिलकर युवकों के साथ मारपीट की थी। विवाद के बाद बाकि साथी तो वहां से निकल गए थे लेकिन लोकेश पीछे रह गया था। लोकेश पिता भंवरलाल तम्बोलिया उम्र 22 साल निवासी राजीव नगर उज्जैन अकेले अपनी जान बचाकर ढोढर तरफ भागा तो यश चौहान व उसके साथियों द्वारा लोकेश का पीछा किया गया। उसको पकडकर उसके साथ फिर मारपीट की। अगले दिन उज्जैन में सभी साथी मिले लेकिन लोकेश नही आया, जिसका मोबाईल भी बंद था। तलाश के लिये वापस परवलिया आए। बाद में चौकी ढोढर पर पहुँच कर घटना के संबंध में सूचना दी। पुलिस द्वारा गुमशुदगी और मारपीट के संबंध में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की गई थी।

100 से ज्यादा कैमरे, ड्रोन से हुई तलाशी

एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एसडीओपी जावरा शक्तिसिंह चौहान, सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो के नेतृत्व में आरोपीयों की धरपकड और गुमशुदा की तलाश में अभियान चलाया गया था। दो दिन तक एसपी और एएसपी के समेत अन्य अधिकारी मौके पर स्वयं तलाशी अभियान में शामिल रहे। सीसीटीवी शाखा, सायबर सेल एवं विभिन्न टीमों का गठन किया गया।

जावरा ग्रामीण अनुभाग के थाना रिंगनोद, थाना बड़ावदा, थाना पिपलोदा के प्रभारी, जावरा सिटी अनुभाग के जावरा सिटी एवं इंडस्ट्रियल एरिया के प्रभारी, थाना प्रभारी बिलपांक, सायबर सेल प्रभारी, एफएसएल अधिकारी, डॉग स्क्वाड, सीसीटीवी सेल प्रभारी को भी शामिल किया गया। तलाशी के लिए ड्रोन, 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे, सैकड़ों मोबाइल की लोकेशन, मुखबिरों की सूचना समेत फील्ड पर बिना रुके दिन रात सर्चिंग की गई। यहां मौके पर डॉग स्क्वॉड और ड्रोन कैमरे की मदद से भी तलाशी शुरु कर दी गई।

डेरों के हर मकान में हुई पूछताछ

एसपी अमित कुमार स्वयं मंगलवार को ढ़ोढ़र पंहुचे और उनके निर्देशन में बांछड़ा डेरों में सर्चिंग शुरु की गई। टीमों द्वारा घटना स्थल ग्राम परवलिया के डेरे व आसपास के सभी घरों एवं संदिग्ध स्थानों पर गहन तलाशी ली गई, घटनास्थल के आसपास के निवासियों से पूछताछ की गई। गुमशुदा की तलाश हेतु उसके मोबाईल नंबर एवं संदिग्धों के मोबाईल नंबरों की जानकारी लेकर सायबर सेल की टीम द्वारा सुक्ष्मता से जाँच की गई। ऐसे पांच मकानों को बुल्डोजर से तोड़ा गया जहां अवैधानिक गतिविधियां लगातार संचालित हो रही थी।

ऐसे मिला सुराग, एसडीआरएफ ने की मदद

टीम द्वारा घटना स्थल व आसपास हाईवे की होटल एवं ढाबों के करीबन 100 से अधिक कैमरो के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच में घटना स्थल पर एफएसएल की टीम एवं डॉग स्क्वाड की सहायता से सुराग मिले। पास ही नाला और कुंओ की तलाश के लिए एसडीआरएफ ने भी मदद की। उनके 40 जवानों को हर कुएं, तालाब की तलाशी के लिए लगाया गया। कुंए में बलई चलाकर एवं कैमरे की सहायता से भी तलाशी की गई। लेकिन आखिरकार टीम को सुराग मिल गए।

मारपीट कर‌ हत्या

एसपी ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपी पूछताछ में लगातार गुमराह करते रहे। लेकिन सबूत मिलने पर उन्होंने लोकेश तंबोलिया की हत्या करना स्वीकर किया। बताया कि उनके द्वारा की गई मारपीट में गंभीर चोट आने पर उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद तीन आरोपी बाइक पर बैठाकर उसका शव करीब सवा सौ मीटर दूर सरफराज खान के खेत पर बने हुए कुंए में फैंक आए। निशानदेही पर ग्राम परवलिया के सरफराज खान के खेत पर बने हुए कुंए से गुमशुदा लोकेश तंबोलिया के शव को बरामद किया।

सभी आरोपी गिरफ्तार

हत्या और मारपीट में साथ देने वाले 6 आरोपीगणों यश पिता राजकुमार चौहान उम्र 20,पीयुष माता सुमन चौहान उम्र 22, रिंकु पिता बंशीलाल चौहान उम्र 19, अभिषेक माता ममता चौहान उम्र 25, क्रिश उर्फ विराट पिता रघुवन चौहान उम्र 21, रितीक पिता राजकुमार चौहान उम्र 24 सभी निवासी बांछड़ा डेरा परवलिया को गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान में राकेश खाखा, एसडीओपी, सीएसपी सहित डॉ अतुल मित्तल, आरआई मोहन भर्रावत, थाना प्रभारी रिंगनोद, थाना बड़ावदा, थाना पिपलोदा, जावरा शहर आदि की भूमिका रही।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: साइकिल से ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण पर निकले एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा भी रहे मौजूद… शिवगढ़ क्षेत्र के तीन ग्रामों में जन चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, मौके पर निराकरण…… एसपी का तत्काल एक्शन- शिकायत पर आरक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक को दी सजा, युवाओं के गैंग बनाने पर भी एसपी सख्त
Next Article रतलाम: रीजनल पार्क का नाम होगा गंगा सागर पार्क,जाली फेंसिग कार्य का महापौर प्रहलाद पटेल ने किया भूमि पूजन
Editor

Related Posts

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों पर शिक्षा विभाग…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.