Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: प्रशासन द्वारा उद्योगों के संयुक्त निरीक्षण के निर्णय से उद्योगपति नाराज-उद्योगों को बंद कर चाबी मुख्यमंत्री और मंत्री को सौंपने की दी चेतावनी…. उद्योगपतियों को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
रतलाम

रतलाम: प्रशासन द्वारा उद्योगों के संयुक्त निरीक्षण के निर्णय से उद्योगपति नाराज-उद्योगों को बंद कर चाबी मुख्यमंत्री और मंत्री को सौंपने की दी चेतावनी…. उद्योगपतियों को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

EditorBy EditorNovember 16, 2024Updated:November 16, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: प्रशासन द्वारा उद्योगों के संयुक्त निरीक्षण के निर्णय से उद्योगपति नाराज-उद्योगों को बंद कर चाबी मुख्यमंत्री और मंत्री को सौंपने की दी चेतावनी…. उद्योगपतियों को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम: प्रशासन द्वारा उद्योगों के संयुक्त निरीक्षण के निर्णय से उद्योगपति नाराज-उद्योगों को बंद कर चाबी मुख्यमंत्री और मंत्री को सौंपने की दी चेतावनी… उद्योगपतियों को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

रतलाम,16नवम्बर(खबरबाबा.काम)। रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा जिले के उद्योगों के संयुक्त निरीक्षण के निर्णय और उसके लिए गठित दल से उद्योगपति नाराज है।संभागीय उघोग संघ, मालवा चेंबर्स आफ कामर्स, लघु उद्योग भारती ने इस निर्णय को अनुचित बताया है। यही नहीं निरीक्षण करने पर उद्योगों को बंद कर चाबी मुख्यमंत्री और एमएसएमई मंत्री को सौंपने की चेतावनी भी दी है। उद्योगपतियों ने एमएसएमई मंत्री के जिले में ही उद्योगपतियों को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है।
संभागीय उघोग संघ, मालवा चेंबर्स आफ कामर्स, लघु उद्योग भारती के संदीप व्यास एवं वरूण पोरवाल द्वारा बताया गया कि कलेक्टर द्वारा रतलाम की औद्योगिक इकाइयों के निरीक्षण के लिए दल गठित करने के निर्णय से उद्योगपतियों में भारी असंतोष है।
निर्णय के खिलाफ रतलाम के सभी प्रमुख औद्योगिक संगठनों के सदस्यों की संयुक्त बैठक उद्योग भवन में आयोजित की गई। जिसमें सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से औद्योगिक इकाइयों के निरीक्षण लिए गठित दल द्वारा निरीक्षण को अनुचित व गैर वाजिब माना है । यह उद्योगों के सम्मान को भी ठेस पहुंचाने जैसा है।
सभी सदस्यों द्वारा बताया गया की गठित समिति को जिन बिंदुओं पर निरीक्षण का बोला गया है। उक्त सभी बिंदुओं पर उद्योग विभाग के मैनेजर के नेतृत्व में चार सदस्य दल ने सभी औद्योगिक इकाइयों का विस्तृत निरीक्षण विगत तीन माह पूर्व ही किया गया है। इस प्रकार से बार-बार औद्योगिक इकाइयों को निरीक्षण के नाम पर परेशान करने की क्या आवश्यकता है?
उद्योगों का विभिन्न विभागों द्वारा जैसे श्रम विभाग, प्रदूषण विभाग, औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा, बिजली एवं अन्य विभागों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण तो किया जाता है। अगर जिला प्रशासन को उक्त विभागों के निरीक्षण पर भरोसा नहीं है तो सबसे पहले उद्योग विभाग के उन सभी अधिकारियों और उन सभी विभागों के विरुद्ध कार्रवाई करें जिनके द्वारा उद्योगों में निरीक्षण किया गया।

मंत्री के जिले में ही प्रताड़ित करने का आरोप

उद्योगपतियों की और से जारी बयान में कहा गया कि एक और तो मुख्यमंत्री और हमारे लोकप्रिय विधायक व लघु उद्योग मंत्री द्वारा प्रदेश में रीजनल कांक्लेव का आयोजन कर प्रदेश में औद्योगीकरण के लिए प्रयास किया जा रहे हैं उसके विपरीत उनके ही गृह जिले में उद्योगों को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है।

उद्योग बंद करने की चेतावनी

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 सदस्यी प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया है। जो इस विषय में सभी निर्णय और कार्रवाई हेतु प्राधिकृत है। प्रशासन द्वारा उक्त आदेश को तुरंत वापस नहीं लिया गया और उद्योगों के निरीक्षण की कार्रवाई प्रारंभ की गई तो रतलाम के समस्त लघु उद्योग इकाइयों द्वारा अपना उत्पादन बंद करके उद्योगों की चाबी मुख्यमंत्री और मंत्री को सौंप दी जाएगी। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि भविष्य में इस प्रकार की कोई भी कार्रवाइ और बेवजह उद्योगों को परेशान करने की प्रयासों के विरुद्ध एक सक्षम कानूनी सेल का गठन किया जाए। इसके लिए तत्काल प्रभाव से दो अधिवक्ताओं को नियुक्त किया गया है। जिनके द्वारा विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी बैठक में सारे निर्णय सर्वसम्मति से पारित किए गए।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: प्रतिभा सम्मान – जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे के प्रयासों से मेघावी विद्यार्थी को मिलेगी लैपटॉप की राशि, प्रदेश के 90 हजार और जिले के डेढ़ हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे लाभान्वित
Next Article रतलाम: नशे के सौदागरों की धरपकड़ जारी… एम.डी. के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,30 किलो डोडाचूरा भी बरामद
Editor

Related Posts

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026

October 17, 2026

रतलाम: कपास-मक्का की फसल के बीच उगा रखे थे गांजे के 880 पौधे, कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा…शिवगढ़ पुलिस ने ग्राम गुंजा में दी दबिश, 280.65 किलो गांजे के हरे पौधे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)।माणकचौक थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी के आभूषण असली बताकर व्यापारियों एवं आमजन…

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)।माणकचौक थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी के आभूषण असली बताकर…

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.