Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम:बड़ी सफलता- राजस्थान से आए चोर गिरोह ने अपह्त किए थे 8 और 1 साल के भाई-बहन, गुजरात में करने वाले थे सप्लाई…. रतलाम पुलिस ने पूरे गिरोह को धरदबोचा,7 गिरफ्तार, दोनों बच्चे सकुशल बरामद… एसपी कराएंगे बच्चों के नाम से एफडी
रतलाम

रतलाम:बड़ी सफलता- राजस्थान से आए चोर गिरोह ने अपह्त किए थे 8 और 1 साल के भाई-बहन, गुजरात में करने वाले थे सप्लाई…. रतलाम पुलिस ने पूरे गिरोह को धरदबोचा,7 गिरफ्तार, दोनों बच्चे सकुशल बरामद… एसपी कराएंगे बच्चों के नाम से एफडी

EditorBy EditorDecember 5, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम:बड़ी सफलता- राजस्थान से आए चोर गिरोह ने अपह्त किए थे 8 और 1 साल के भाई-बहन, गुजरात में करने वाले थे सप्लाई…. रतलाम पुलिस ने पूरे गिरोह को धरदबोचा,7 गिरफ्तार, दोनों बच्चे सकुशल बरामद… एसपी कराएंगे बच्चों के नाम से एफडी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम:बड़ी सफलता- राजस्थान से आए चोर गिरोह ने अपह्त किए थे 8 और 1 साल के भाई-बहन, गुजरात में करने वाले थे सप्लाई…. रतलाम पुलिस ने पूरे गिरोह को धरदबोचा,7 गिरफ्तार, दोनों बच्चे सकुशल बरामद… एसपी कराएंगे बच्चों के नाम से एफडी

रतलाम,5दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जावरा से 5 दिन पूर्व अपह्त हुए भाई-बहन को सकुशल बरामद करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। आरोपियों में बच्चों का अपहरण करने वाले और कराने वाले दोनों शामिल है।
एसपी अमित कुमार ने गुरुवार को नए पुलिस कंट्रोल रूम पर पूरे मामले का खुलासा किया। 30 नवंबर को जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाने पर एक महिला ने आकर शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने परिवार सहित हुसैन टेकरी मेला मैदान में झोपड़ी बनाकर रहती है। अज्ञात बदमाश उसकी 1 साल की बच्ची और 8 साल के बच्चे का अपहरण कर ले गए हैं। महिला की शिकायत पर जावरा पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

तत्काल एक्शन में आए एसपी अमित कुमार

दो बच्चों के गायब होने की जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार तत्काल एक्शन में आए। उन्होंने एएसपी राकेश खाखा और जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में अपह्त बच्चों की बरामदगी के लिए टीम का गठन किया।

बिस्कुट खिलाकर अपने साथ ले गए आरोपी

एसपी अमित कुमार ने बताया कि टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को चेक करना शुरू किया। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से संदिग्धों की पहचान कर राजगढ़ जिले के ब्यावरा से संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और दोनों बच्चों को सकुशल बरामद किया गया।एसपी ने बताया कि आरोपी बच्चों को बिस्किट खिलाकर बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए थे।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार

1. बबली पति सलीम 40 साल निवासी झालावाड़ राजस्थान
2. नासरा बी पति फारूक 24 साल निवासी झालावाड़ राजस्थान
3. मोहम्मद हनीफ पिता अब्दुल रशीद 50 साल निवासी झालावाड़ राजस्थान
4. राशिद शाह पिता शफीक शाह 40 साल निवासी झालरापाटन राजस्थान
5. जुलेखा पति राशिद शाह 40 साल निवासी झालरापाटन राजस्थान
6. मेहजबिन बी पति अशफाक खान 34 साल निवासी मेहसाना गुजरात
7. एक विधि विरुद्ध बालक

पुलिस के अनुसार पूरा मामला

एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी राशिद शाह पूरे मामले का मास्टरमाइंड है। गुजरात की रहने वाली मेहजबीन जो एक डॉक्टर के क्लीनिक पर नर्स है , उसने राशिद को बच्चा उपलब्ध कराने के लिए बोला था। मेहजबीन को यह बच्चा किसी नि:संतान दंपति को बेचना था।
बच्चों की डिमांड आने पर राशिद और उसकी पत्नी जुलेखा ने झालावाड़ राजस्थान निवासी आरोपियों से संपर्क किया। आरोपी बबली अपनी बहू नासरा, मोहम्मद हनीफ और विधि विरुद्ध बालक के साथ हुसैन टेकरी आई हुई थी। यहां आरोपियों की नजर हुसैन टेकरी क्षेत्र में रह रहे 1 साल की बालिका और उसके 8 साल के भाई पर पड़ी। आरोपियों ने बिस्किट का लालच देकर दोनों बच्चों को अपने पास बुलाया और उन्हें अपहरण कर साथ ले गए।

गुजरात में देने वाले थे

पुलिस के अनुसार आरोपी बच्चों को रशीद को देने वाले थे जहां से वह बच्चे गुजरात निवासी नर्स मेहजबीन बी को देता और नर्स निसंतान दंपत्ति को बेचने वाली थी, लेकिन उसके पहले ही रतलाम पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई और बच्चों को सकुशल बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस बच्चा चोर गिरोह के मामले में और जांच कर रही है। पुलिस पता लग रही है कि इन्होंने पूर्व में भी इस तरह के और अपराध तो नहीं किए है‌।

एसपी कराएंगे बच्चों के नाम की एफडी

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपह्त बच्चों का परिवार भी एसपी अमित कुमार से मिलकर उन्हें धन्यवाद देने के लिए आया। अपने खोए बच्चों के मिलने पर परिवार बहुत खुश था। एसपी अमित कुमार ने बच्चों के नाम से 5-5 हजार की एफडी कराने के भी निर्देश दिए।

इनकी रही सराहनीय भूमिका,एसपी ने की 30 हजार के पुरस्कार की अनुशंसा

संपूर्ण कारवाई में नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम, उनि एल एन गिरी चौकी प्रभारी हुसैन टेकरी, उनि विजय बामनिया चौकी प्रभारी सरसी, उनि राकेश मेहरा, प्रआर मारकण्डेय मिश्रा, प्रआर विक्रमसिंह, प्रआर संजय आंजना आर अभिजीत, आर रविन्द्र चौहान, आर दीपराज, आर कमलेश डांगी, आर गोविंद पंवार, आर मनोज डाबी, आर मनोहर गायरी ,मआर रिंकु एवं सायवर सेल से उ नि राजा तिवारी प्रभारी सायबर सेल, प्र आर मनमोहन शर्मा, आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास एवं आर राहुल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसपी अमित कुमार द्वारा उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा से टीम को 30 हजार का पुरस्कार देने की अनुशंसा की गई है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: लोकायुक्त की कार्रवाई-पटवारी रमेश बैरागी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, भूमि सीमांकन रिपोर्ट देने के लिए मांगे थे 50 हजार रुपए
Next Article रतलाम: महिलाओं, युवतियों और बच्चियों के लिए स्कूल और कॉलेज के बाहर लगेगी पुलिस की शिकायत पेटियां….एसपी अमित कुमार का एक और नवाचार-नाम रहेगा गुप्त, तत्काल होगी कार्रवाई
Editor

Related Posts

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

April 15, 2026

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

April 14, 2026

भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न,समाज के बालक एवं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

April 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले के नामली थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया,…

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026
Top Trending

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले के नामली थाना परिसर में उस समय…

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। एमपी बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में…

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

By EditorApril 15, 2026

रतलाम, 15 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.