Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा-पत्नी से अवैध संबंध की आशंका में चार साथियों के साथ मिलकर दिया हत्या को अंजाम,01 आरोपी गिरफ्तार, 04 फरार आरोपियों की तलाश जारी
रतलाम

रतलाम: अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा-पत्नी से अवैध संबंध की आशंका में चार साथियों के साथ मिलकर दिया हत्या को अंजाम,01 आरोपी गिरफ्तार, 04 फरार आरोपियों की तलाश जारी

EditorBy EditorJanuary 23, 2025Updated:January 23, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा-पत्नी से अवैध संबंध की आशंका में चार साथियों के साथ मिलकर दिया हत्या को अंजाम,01 आरोपी गिरफ्तार, 04 फरार आरोपियों की तलाश जारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम: अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा-पत्नी से अवैध संबंध की आशंका में चार साथियों के साथ मिलकर दिया हत्या को अंजाम,01 आरोपी गिरफ्तार, 04 फरार आरोपियों की तलाश जारी

रतलाम,23जनवरी(खबरबाबा.काम)। दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कनेरी हाई स्कूल परिसर की बाउंड्री वॉल के पास मिले युवक के शव का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार युवक की अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार दीनदयाल नगर क्षैत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव कनेरी हाई स्कुल परिसर मे बाउण्ड्री वाल के पास मिला था। जांच के दौरान उक्त व्यक्ति की शिनाख्त भरत पिता मोहन भाभर 26 वर्ष निवासी ग्राम जेतपाड़ा थाना बिलपांक रतलाम के रूप मे की गई थी। मोके पर मृतक भरत की मोटर सायकल भी मिली थी।
घटना स्थल पर प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपियों द्वारा युवक की हत्या कर शव को स्कूल के पास छोड़ जाने के साक्ष्य प्राप्त होने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना दीनदयालनगर पर हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

एसपी ने बनाई टीम

एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एएसपी राकेश खाखा एवं सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डीडी नगर रविन्द्र दंडोतिया के नेतृत्व में मृतक की शिनाख्तगी कर घटना के खुलासे एवं अज्ञात आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर प्राप्त साक्ष्यों, तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र, एवं परिजनों के बयान के आधार पर यह तथ्य सामने आए कि मृतक भरत भाभर के अवैध संबंध ग्राम कुआझागर के रहने वाले बबलु उर्फ संजय पिता कैलाश की दुसरी पत्नी के साथ थे।बबलु उर्फ संजय पत्नी के साथ ग्राम तितरी मे एक कॉटेज पर चोकीदारी का काम करते हैं।

अनुसंधान के दौरान ज्ञात हुआ की मृतक भरत भाभर घर पर 21 जनवरी को रात्री 08.00 बजे घर से पिकअप पर जाने का बोलकर अपनी मोटर सायकल से निकला था और घर से निकल कर वह तितरी में कॉटेज पर अपनी प्रेमिका के पास मिलने आया था। उस समय बबलु उर्फ संजय अपने माता पिता व पहली पत्नी के घर कुआझागर गया हुआ था।
22 जनवरी को रात्री करीब 02.00 बजे जब बबलु उर्फ संजय वापस कॉटेज पर आया तो उसने कॉटेज के कमरे मे पत्नी और उसके प्रेमी के साथ देख लिया। बबलु उर्फ संजय ने कमरे का दरवाजा बाहर से बन्द कर दिया और अपने साथियो सुनिल पिता रामलाल गणावा निवासी कोलवाखेडी, ईश्वर निवासी आलनिया, राहुल निवासी आलनिया को फोन कर तितरी कॉटेज पर बुलाया। इसके बाद भरत भाभर की हत्या की योजना बनाई।
जब भरत ने कमरे से बाहर चारो को देखा तो कमरे का दरवाजा अन्दर से बन्द कर लिया। फिर सुनिल ने सब्बल से दरवाजे की चोखट के पास से ईट निकाल कर दरवाजा खोला और भरत और प्रेमिका को बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद चारो ने भरत के साथ गेती की हत्थे, पीवीसी के पाईप व लात घुसो से मारपीट की। इसके बाद बबलु उर्फ संजय ने अपने साथी दिनेश के साथ मिलकर भरत की मोटर सायकल से भरत को बीच मे बिठाकर कनेरी स्कुल परिसर मे छोड दिया और मोटर सायकल भी वहीं खडी कर दी।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुनिल पिता रामलाल 30 साल निवासी ग्राम कोलवाखेडी थाना बिलपांक रतलाम को गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

निरीक्षक रविन्द्र दंडोतिया थाना (प्रभारी थाना डीडी नगर), एसआई के एल रजक, उ नि राजा तिवारी(प्रभारी सायबर सेल), प्र आर हिम्मत सिंह, आर दीपक सिंह, आर धीरज आर अवधेश प्रताप सिंह, आर अशोक यादव, आर बिल्लर सिंह, आर मयंक व्यास, आर मोर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: मालवा मीडिया फेस्ट 2025 का आयोजन कल से, विभिन्न सत्रों में होगा दो दिवसीय आयोजन, सेलिब्रिटी लेंगे हिस्सा
Next Article रतलाम में EOW की कार्रवाई,सरपंच को रिश्वत लेते पकड़ा,एनओसी देने के एवज में मांगी रिश्वत…
Editor

Related Posts

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.