रतलाम: पं. डाॅ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय बंजली में गणतंत्र दिवस मनाया गया,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,भाजयुमो अध्यक्ष विप्लव जैन द्वारा अंतरमहाविद्यालयीन आयुष उर्जा खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
रतलाम,27जनवरी(खबरबाबा.काम)। पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा एंव महाविद्यालय इस वर्ष अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है इस उपलक्ष्य में आयुष ग्राम खेल परिसर में आयुष उर्जा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रमुख अतिथि रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजयुमो अध्यक्ष विप्लव जैन के द्वारा किया गया। खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट, वाॅलीबाल,खो-खो, कैरम, शतरंज आदि खेलों का आयोजन किया जा रहा है।


