Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: शिक्षा व समाज सेवा के स्तंभ श्री गुरनाम सिंह डंग का निधन, भक्तन की बावड़ी मुक्तिधामपर हुआ अंतिम संस्कार

April 8, 2026

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर रत्नागिरी के पास हादसा, स्लीपर बस आगे चल‌रहे ट्रक में घुसी, 5 यात्री घायल

April 8, 2026

रतलाम: जीतो रतलाम चेप्टर कल 9 अप्रैल को मनाएगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस,120 देशों में एक साथ होगा जाप…. रतलाम में हनुमान रुण्डी पर आयोजन

April 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»रतलाम»रतलाम: नागदा में शराब कंपनी से 18 लाख की लूट का मुख्य आरोपी रतलाम के स्पा सेंटर से जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार, इलाज के नाम पर खाचरोद जेल से निकला था और रतलाम पहुंचा, उज्जैन पुलिस रतलाम से सीसीटीवी फुटेज लेकर गई, एसपी प्रदीप शर्मा ने दोनों जेल प्रहरियों को किया सस्पेंड
रतलाम

रतलाम: नागदा में शराब कंपनी से 18 लाख की लूट का मुख्य आरोपी रतलाम के स्पा सेंटर से जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार, इलाज के नाम पर खाचरोद जेल से निकला था और रतलाम पहुंचा, उज्जैन पुलिस रतलाम से सीसीटीवी फुटेज लेकर गई, एसपी प्रदीप शर्मा ने दोनों जेल प्रहरियों को किया सस्पेंड

EditorBy EditorJanuary 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: नागदा में शराब कंपनी से 18 लाख की लूट का मुख्य आरोपी रतलाम के स्पा सेंटर से जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार, इलाज के नाम पर खाचरोद जेल से निकला था और रतलाम पहुंचा, उज्जैन पुलिस रतलाम से सीसीटीवी फुटेज लेकर गई, एसपी प्रदीप शर्मा ने दोनों जेल प्रहरियों को किया सस्पेंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम आने के पूर्व खाचरोद अस्पताल में इलाज के दौरान की सीसीटीवी फुटेज की तस्वीर

रतलाम: नागदा में शराब कंपनी से 18 लाख की लूट का मुख्य आरोपी रतलाम के स्पा सेंटर से जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार, इलाज के नाम पर खाचरोद जेल से निकला था और रतलाम पहुंचा, उज्जैन पुलिस रतलाम से सीसीटीवी फुटेज लेकर गई, एसपी प्रदीप शर्मा ने दोनों जेल प्रहरियों को किया सस्पेंड

रतलाम,30जनवरी(खबरबाबा.काम)। खाचरोद उपजेल में बंद नागदा की शराब कंपनी में 18 लाख की लूट का मुख्य आरोपी कल रतलाम के एक स्पा सेंटर से जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को दोनों जेल प्रहरी इलाज के लिए खाचरोद अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन वहां से मसाज के लालच में जेल प्रहरी उसे रतलाम के स्पा सेंटर लेकर आ गए ,जहां से वह फरार हो गया। जानकारी मिलने पर उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने दोनों जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया है वही खाचरोद थाने में प्रकरण भी दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नागदा में शराब ठेकेदार के ऑफिस से दिन दहाड़े 18 लाख रुपए की लूट का आरोपी मंगलवार को फरार हो गया। बंदी को दो जेल प्रहरी अस्पताल लेकर गए थे। दोनों प्रहरी उसे अस्पताल के बाद रतलाम के एक स्पा सेंटर पर लेकर आ गए। यहीं से बंदी चकमा देकर फरार हो गया।
नागदा में शराब ठेकेदार के यहां लूट का मुख्य आरोपी रोहित शर्मा, निवासी ग्वालियर खाचरौद उपजेल में बंद था। जेल प्रहरी राजेश श्रीवास्तव एवं नितिन दलोदिया विचाराधीन कैदी रोहित को पैर में दर्द का इलाज कराने खाचरौद के अस्पताल लेकर गए थे। इलाज के बाद दोनों प्रहरी बंदी को रतलाम ले आए। यहीं से बंदी रोहित शर्मा फरार हो गया। मामले में जेलर एस.एस. राणावत ने खाचरौद थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।
दोनों जेल प्रहरी ने रोहित के फरार होने की जानकारी अपने अधिकारी को देर से दी। दोनों पूछताछ में खाचरौद थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया और जेलर को गुमराह करते रहे। दोनों प्रहरियों की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए सीसीटीवी खंगाले गए। जिसमें आरोपी अस्पताल में प्रहरी से बातचीत करते हुए नजर आया। इलाज के बाद वो बाहर जाता हुआ भी दिखाई दिया। रोहित को भगाने मे प्रहरियों की मिलीभगत को देखते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने दोनों को सस्पेंड कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। दोनों जेल प्रहरी और फरार कैदी के विरुद्ध धारा 262, 264 बीएनएस में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

रतलाम से सीसीटीवी फुटेज जब्त: एसपी प्रदीप शर्मा

घटना के संबंध में उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने खबरबाबा.काम से चर्चा में बताया कि खाचरोद उपजेल में बंदी लूट के आरोपी को दो जेल प्रहरी इलाज के बाद रतलाम स्थित एक स्पा सेंटर पर लेकर चले गए थे। जहां से वह फरार हो गया। दोनों जेल प्रहरी को सस्पेंड कर खाचरोद थाने में प्रकरण भी दर्ज किया गया है। उज्जैन पुलिस कल रात में रतलाम पहुंची थी। पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर जब्त किए है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

गली-गली में खुले स्पा सेंटर

रतलाम में धीरे-धीरे स्पा सेंटरों की बाढ आ रही है। कई स्थानों पर स्पा सेंटर खुल गए हैं। पिछले दोनों एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने शहर के तीन स्पा सेंटरों का निरीक्षण भी किया था, लेकिन बताया जा रहा है कि थाना स्तर पर इन स्पा सेंटर को पूर्व में ही निरीक्षण की जानकारी दे दी गई थी जिसके कारण वह कुछ भी नहीं मिला। जिस स्पा सेंटर से आरोपी भागा है ,उसकी क्षेत्रवासी शिकायत भी कर चुके हैं।
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: बाइक सवार युवक को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी, गंभीर घायल युवक अहमदाबाद रेफर, परिवार और समाजजनों ने एसपी से मिलकर की आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Next Article रतलाम: शिवगढ़ रोड पर जामड़ पाटली नदी किनारे सडक़ हादसा, बाइक टकराने में दो युवकों की मौत
Editor

Related Posts

रतलाम: शिक्षा व समाज सेवा के स्तंभ श्री गुरनाम सिंह डंग का निधन, भक्तन की बावड़ी मुक्तिधामपर हुआ अंतिम संस्कार

April 8, 2026

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर रत्नागिरी के पास हादसा, स्लीपर बस आगे चल‌रहे ट्रक में घुसी, 5 यात्री घायल

April 8, 2026

रतलाम: जीतो रतलाम चेप्टर कल 9 अप्रैल को मनाएगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस,120 देशों में एक साथ होगा जाप…. रतलाम में हनुमान रुण्डी पर आयोजन

April 8, 2026

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने कहा- कार्यकर्ताओं की वजह से मिली है यह जिम्मेदारी…प्रथम आगमन पर निकली विशाल वाहन रैली, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

April 8, 2026

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष श्री गुरनाम सिंह डंग का निधन, कल निकलेगी अंतिम यात्रा

April 7, 2026

रतलाम: नगर निगम सम्मेलन में जमकर हंगामा- जानिए क्यों बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने किया पुतला दहन और‌‌ एक-दूसरे को की चूड़ियां भेंट

April 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: शिक्षा व समाज सेवा के स्तंभ श्री गुरनाम सिंह डंग का निधन, भक्तन की बावड़ी मुक्तिधामपर हुआ अंतिम संस्कार

By EditorApril 8, 2026

रतलाम,8अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ केंद्रीय…

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर रत्नागिरी के पास हादसा, स्लीपर बस आगे चल‌रहे ट्रक में घुसी, 5 यात्री घायल

April 8, 2026

रतलाम: जीतो रतलाम चेप्टर कल 9 अप्रैल को मनाएगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस,120 देशों में एक साथ होगा जाप…. रतलाम में हनुमान रुण्डी पर आयोजन

April 8, 2026
Top Trending

रतलाम: शिक्षा व समाज सेवा के स्तंभ श्री गुरनाम सिंह डंग का निधन, भक्तन की बावड़ी मुक्तिधामपर हुआ अंतिम संस्कार

By EditorApril 8, 2026

रतलाम,8अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष एवं…

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर रत्नागिरी के पास हादसा, स्लीपर बस आगे चल‌रहे ट्रक में घुसी, 5 यात्री घायल

By EditorApril 8, 2026

रतलाम,8 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

रतलाम: जीतो रतलाम चेप्टर कल 9 अप्रैल को मनाएगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस,120 देशों में एक साथ होगा जाप…. रतलाम में हनुमान रुण्डी पर आयोजन

By EditorApril 8, 2026

रतलाम, 8 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जैन इंटरनेशन ट्रेड आर्गोनाईजेशन 9 अप्रैल को विश्व…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.