Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

March 15, 2026

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
  • रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Sunday, March 15
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»मध्यप्रदेश

ग्‍लोबल समिट की तैयारियों की समीक्षा- बैठक में एमएसएमई एवं प्रभारी मंत्री चेतन्‍य काश्‍यप ने दिए अधिकारियों को निर्देश

By EditorFebruary 13, 2025 मध्यप्रदेश No Comments2 Mins Read

ग्‍लोबल समिट की तैयारियों की समीक्षा- बैठक में एमएसएमई एवं प्रभारी मंत्री चेतन्‍य काश्‍यप ने दिए अधिकारियों को निर्देश

रतलाम ,13 फरवरी(खबरबाबा.काम)। सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम एवं प्रभारी मंत्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने ग्‍लोबल इंवेस्‍टर समिट की तैयारियों में लगे जिला प्रशासन और अन्‍य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भोपाल के चौराहों की आकर्षक सजावट की जाये। भोपाल के आस-पास औद्योगिक क्षेत्रों के लिये जमीनें चिन्हित कर लैंड बैंक की विस्‍तृत जानकारी तैयार कर ग्‍लोबल समिट में प्रदर्शित करें, जिससे आई टी सेक्‍टर सहित अन्‍य उद्योगों में निवेश को आकर्षित किया जा सके। विश्‍व विद्यालयों और कॉलेजों के चयनित छात्र-छात्राओं की समिट में भागीदारी भी सुनिश्चित की जाये।
श्री काश्‍यप आज भोपाल जिला पंचायत के सभा कक्ष में जनप्रनिधियों और अधिकारियों की बैठक ले रहे थें। इस बैठक में उन्‍होंने आगामी 24-25 फरवरी को भोपाल के इंद्रा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्राहालय में आयोजित होने वाली ग्‍लोबल समिट की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में विधायक भगवानदास सबनानी ने सुझाव दिया कि भोपाल के लोगों को लगना चाहिए कि उनके शहर में ग्‍लोबल समिट जैसा वृहद आयोजन हो रहा है, इसके लिए शहर के लोगों का सहयोग भी लिया जाना चाहिए।
विधायक रामेश्‍वर शर्मा का सुझाव था कि ग्‍लोबल समिट से भोपाल को भी आई टी पार्क जैसी कोई बड़ी सौगात मिलना चाहिए। श्री काश्‍यप ने विधायकों के इन सुझावों का समर्थन किया और अधिकारियों को इन सुझावों को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने जानकारी दी कि समिट का उद्धाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और समापन केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे।
प्रभारी मंत्री ने ग्‍लोबल समिट से संबंधित सभी व्‍यवस्‍थओं को समय सीमा में पूर्ण करने की हिदायत दी। उन्‍होंने यातायात प्रबंधन, आयोजन स्‍थल पर पार्किंग व्‍यवस्‍था और सौंदर्यीकरण की जानकारी ली। उन्‍होंने कहा कि समिट में आने वाले मेहमानों का आत्‍मीय स्‍वागत किया जाये और भोपाल में उत्‍सव जैसा माहौल बनाया जाये। मंत्री जी ने समिट में आने वाले मेहमानों के लिए होम स्‍टे की भी व्‍यवस्‍था करने को कहा।
इस बैठक में विधायक भगवान दास सबनानी, रामेश्‍वर शर्मा, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती रामकुंवर नोरंग सिंह गुर्जर, भोपाल जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री रविन्‍द्र यति उपस्थित थें। इन के अलावा कलेक्‍टर भोपाल कौशलेन्‍द्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्‍त हरेन्‍द्र नारायण, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी सहित अन्‍य अधिकारी मौजूद थे।
Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद

रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.