Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: निगम में बंधक प्लॉट बेचने का मामला,कालोनाइजर को 3 साल की सजा, 22 हजार का जुर्माना

April 3, 2026

रतलाम चैंपियन लीग: हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स की शानदार जीत,अगले दौर के लिए बढ़ा रोमांच

April 2, 2026

रतलाम: पंकज बिलाला बने दिगंबर जैन युवा महासभा के जिला अध्यक्ष, सौरभ भंडारी एवं रूपेश जैन बने राष्ट्रीय जैन जागृति जनगणना अभियान के जिला संयोजक और प्रभारी

April 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»रतलाम»रतलाम: निगम का साधारण सम्मेलन 25 मार्च को होगा आयोजित,वर्ष 2025-26 के बजट पर होगी चर्चा… जानिए कौन-कौन से प्रस्ताव रखे जाएंगे
रतलाम

रतलाम: निगम का साधारण सम्मेलन 25 मार्च को होगा आयोजित,वर्ष 2025-26 के बजट पर होगी चर्चा… जानिए कौन-कौन से प्रस्ताव रखे जाएंगे

EditorBy EditorMarch 21, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
रतलाम: निगम का साधारण सम्मेलन 25 मार्च को होगा आयोजित,वर्ष 2025-26 के बजट पर होगी चर्चा… जानिए कौन-कौन से प्रस्ताव रखे जाएंगे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रतलाम: निगम का साधारण सम्मेलन 25 मार्च को होगा आयोजित,वर्ष 2025-26 के बजट पर होगी चर्चा… जानिए कौन-कौन से प्रस्ताव रखे जाएंगे

रतलाम: निगम का साधारण सम्मेलन 25 मार्च को होगा आयोजित,वर्ष 2025-26 के बजट पर होगी चर्चा… जानिए कौन-कौन से प्रस्ताव रखे जाएंगे

रतलाम 21 मार्च(खबरबाबा.काम। नगर निगम का साधारण सम्मेलन निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में 25 मार्च मंगलवार को प्रातः 11ः00 बजे से निगम सभागृह में आयोजित होगा। आयोजित सम्मेलन में निगम का वर्ष 2025-26 का आय-व्यय पत्रक (बजट) प्रस्तुत किया जावेगा जिस पर चर्चा की जाना है।
आयोजित सम्मेलन में नगर निगम की विकास शाखा द्वारा नगर सुधार न्यास की विभिन्न योजनाओं में तीस वर्ष की लीज पर आवंटित भूखण्ड/भवन की लीज समाप्त हो जाने से म0प्र0 नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 (क्रमांक 23 सन 1956) की धारा 80 मध्यप्रदेश नगर पालिका अचल संपत्ति का अंतरण नियम 2016) एवं संशोधन दिनांक 04 मई 2021 के प्रावधानों के अंतर्गत आगामी 30 वर्षों हेतु बढ़ाये जाने के प्रस्ताव पर चर्चा कर निर्णय लिया जाना है।
नगर पालिक निगम रतलाम की विकास शाखा की समस्त आवासीय योजनाओ में पूर्व में हायर परचेस पर 30 वर्ष की लीज पर आवंटित भवन/भूखंड जिनकी लीज अवधि समाप्त हो गई है तथा भवन/भूखंड धारियों द्वारा लीज पट्टा का संपादन आज पर्यंत तक नही कराया गया है किन्तु ऐसे प्रकरण में जिनमे आवेदन समय सीमा में प्रस्तुत किया जाकर सम्पूर्ण राशि जमा की जा चुकी है ऐसे प्रकरण में स्वीकृति दिए जाने एवं शेष प्रकरणों में आवेदन समय सीमा में प्रस्तुत नहीं किया गया तथा ना ही बकाया राशि जमा किये जाने की कार्यवाही की गई ऐसे प्रकरणों की लीज वृद्धि, लीज पट्टा तथा विक्रय विलेख संपादन की कार्यवाही हेतु शासन से प्राप्त स्वीकृति की अनुसंशा निगम से किये जाने के प्रस्ताव पर चर्चा कर निर्णय लिया जाना है।
इसके अलावा नगर पालिक निगम रतलाम की विकास शाखा की समस्त आवासीय योजनाओ में विभिन्न श्रेणियों तथा कोटे में रियायती दर पर भूखंड/भवन आवंटित किये गए है एवं लीज पट्टे की शर्त अनुसार भूखंड रियायती दर का होने से विक्रय तथा हस्तांतरण किये जाने पर प्रतिबन्ध है, ऐसे भूखंड एक से अधिक बार विक्रय भी हो चुके है तथा भूखंड धारियों द्वारा लीज वृद्धि एवं नामांतरण किये जाने की निगम से अनुशंसा किये जाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा कर निर्णय लिया जाना है।
राजस्व विभाग में नामांतरण एवं भवन निर्माण (एनओसी) राशि को यथावत रखते हुए जनरल दलाली शुल्क राशि रूपये 1000/- निर्धारण किये जाने एवं उक्त शुल्क दिनांक 01/04/2025 से लागु किये जाने संबंधी प्रस्ताव तथा शासन द्वारा प्रदत्त निर्देशो के क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु संत्तिकर का पुनः निर्धारण कलेक्टर गाईड लाईन में हुई वृद्धि अनुसार समस्त कॉलोनियों को 6 परिक्षेत्रों में विभक्त किया जाकर समस्त परिक्षेत्र भूमि, भवन, आरसीसी, आरबीसी एवं पक्के भवनों (आवासीय/व्यावसायिक) के संपत्तिकर की दरों में 10 प्रतिशत की वृद्धि किये जाने के प्रस्ताव पर चर्चा कर निर्णय लिया जाना है।
वार्ड क्रमांक 26 में स्थित फूल मण्डी चौराहे से हकीमवाडा तक की सडक का नाम हरमाला रोड से बदल कर विरागना गुजरी माता श्रीमती पन्ना धाय के नाम पर रखे जाने तथा नगर निगम रतलाम द्वारा चयनित टु व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहन पार्किग स्थान शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गेट के पास (कालेज रोड), आजाद चौक (चांदनी चौक), डाँ देवीसिंग की गली, धनजी बाई का नोहरा, काशी नाथ का नोहरा, लाडली लक्ष्मी लोकेन्द्र भवन के सामने, सर्वानन्द मार्केट के पीछे तथा आबकारी कम्पाउण्ड पर पेड पार्किग बनाये जाकर दुपहिया वाहने से रूपये 10 दो घन्टे एवं चार पहिया वाहनो से रूपये 25 सिर्फ दो घन्टे के मान से प्रतिदिन शुल्क वसुल किये जाने एवं रात्रि में पार्किग स्थल पर दुपहिया वाहन के रूपये 25/-एवं चार पहिया वाहन से रूपये 100/- लिये जाने के प्रस्ताव पर चर्चा कर निर्णय लिया जाना है।
इसके अलावा अम्बेडकर मांगलिक भवन पोलोग्राउण्ड के पास जो खुली भूमि को निजी संस्थाओ से मेले व अन्य कार्यक्रम के लिये 1 रूपये 30 पैसे वर्ग फिट के मान से शुल्क लिया जाता है जो कि काफी कम होकर 2023 से लिया जा रहा है इसमें वृद्धि करते हुए 2 रूपये वर्ग फिट शुल्क लिये जाने के प्रस्ताव पर चर्चा कर निर्णय लिया जाना है।
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: पालक संघ और ग्राहक पंचायत की बुक बैंक कल  22 से 29 मार्च तक स्टेशन रोड पर संचालित होगी… जानिए किस तरह रहेगी व्यवस्था
Next Article रतलाम: यह कैसी गुंडागर्दी-शहर में फिर हुई चाकूबाजी की घटना, सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण चांदनी चौक क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप पर काम करने वाले युवक को अज्ञात युवकों ने चाकू मारा
Editor

Related Posts

रतलाम: निगम में बंधक प्लॉट बेचने का मामला,कालोनाइजर को 3 साल की सजा, 22 हजार का जुर्माना

April 3, 2026

रतलाम चैंपियन लीग: हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स की शानदार जीत,अगले दौर के लिए बढ़ा रोमांच

April 2, 2026

रतलाम: पंकज बिलाला बने दिगंबर जैन युवा महासभा के जिला अध्यक्ष, सौरभ भंडारी एवं रूपेश जैन बने राष्ट्रीय जैन जागृति जनगणना अभियान के जिला संयोजक और प्रभारी

April 2, 2026

रतलाम: 5 साल पुराने तिहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला, 6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, कुएं में मिले थे रस्सी से बंधे हुए 3 शव

April 2, 2026

रतलाम: संघसृजन का भव्य नाट्यविष्कार ”युगप्रवर्तक डॉक्टर हेडगेवार’ का महानाट्य मंचन सफलतापूर्ण संपन्न

April 1, 2026

रतलाम पुलिस द्वारा सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी, “APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान…गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी

April 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: निगम में बंधक प्लॉट बेचने का मामला,कालोनाइजर को 3 साल की सजा, 22 हजार का जुर्माना

By EditorApril 3, 2026

रतलाम चैंपियन लीग: हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स की शानदार जीत,अगले दौर के लिए बढ़ा रोमांच

April 2, 2026

रतलाम: पंकज बिलाला बने दिगंबर जैन युवा महासभा के जिला अध्यक्ष, सौरभ भंडारी एवं रूपेश जैन बने राष्ट्रीय जैन जागृति जनगणना अभियान के जिला संयोजक और प्रभारी

April 2, 2026
Top Trending

रतलाम: निगम में बंधक प्लॉट बेचने का मामला,कालोनाइजर को 3 साल की सजा, 22 हजार का जुर्माना

By EditorApril 3, 2026

रतलाम चैंपियन लीग: हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स की शानदार जीत,अगले दौर के लिए बढ़ा रोमांच

By EditorApril 2, 2026

रतलाम: पंकज बिलाला बने दिगंबर जैन युवा महासभा के जिला अध्यक्ष, सौरभ भंडारी एवं रूपेश जैन बने राष्ट्रीय जैन जागृति जनगणना अभियान के जिला संयोजक और प्रभारी

By EditorApril 2, 2026

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.