Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन को प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व, युवा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर मनाई खुशी

April 3, 2026

रतलाम: निगम में बंधक प्लॉट बेचने का मामला,कालोनाइजर को 3 साल की सजा, 22 हजार का जुर्माना

April 3, 2026

रतलाम चैंपियन लीग: हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स की शानदार जीत,अगले दौर के लिए बढ़ा रोमांच

April 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»रतलाम»रतलाम: यह कैसी गुंडागर्दी-शहर में फिर हुई चाकूबाजी की घटना, सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण चांदनी चौक क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप पर काम करने वाले युवक को अज्ञात युवकों ने चाकू मारा
रतलाम

रतलाम: यह कैसी गुंडागर्दी-शहर में फिर हुई चाकूबाजी की घटना, सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण चांदनी चौक क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप पर काम करने वाले युवक को अज्ञात युवकों ने चाकू मारा

EditorBy EditorMarch 22, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
रतलाम: यह कैसी गुंडागर्दी-शहर में फिर हुई चाकूबाजी की घटना, सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण चांदनी चौक क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप पर काम करने वाले युवक को अज्ञात युवकों ने चाकू मारा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रतलाम: यह कैसी गुंडागर्दी-शहर में फिर हुई चाकूबाजी की घटना, सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण चांदनी चौक क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप पर काम करने वाले युवक को अज्ञात युवकों ने चाकू मारा

रतलाम: यह कैसी गुंडागर्दी-शहर में फिर हुई चाकूबाजी की घटना, सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण चांदनी चौक क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप पर काम करने वाले युवक को अज्ञात युवकों ने चाकू मारा

रतलाम,22मार्च(खबरबाबा.काम)। शहर में बदमाश खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे हैं‌,जिसके कारण चाकूबाजी की घटनाएं लगातार हो रही है। शुक्रवार रात भी सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण शहर के चांदनीचौक स्थित आजाद चौक में बाइक लेने गए एक युवक को दो अज्ञात युवक चाकू मार कर भाग गए। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। पीठ में घूसे चाकू को डॉक्टरों ने निकाला।
चाकूबाजी की यह घटना शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे की है।चांदनीचौक में एक ज्वैलर्स के यहां काम करने वाले 30 वर्षीय योगेश पिता श्यामलाल राठौड़ घर जाने के लिए मार्केट में बने आजाद चौक में अपनी बाइक लेने गया। वहां पर पहले से मौजूद दो युवकों ने उसे पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान चांदनीचौक में ही काम करने वाले बादल जाट व मयंक सिंह भी अपनी बाइक लेने गए। उन्होंने देखा तो बचाने की कोशिश की, लेकिन चाकू मारने वाले लड़कों ने उन्हें धमकाकर चाकू लहराया। इससे वह पीछे हो गए।
योगेश को चाकू मारकर दोनों हमलावर भाग गए। बादल व मयंक के शोर मचाने के बाद अन्य लोग आए। घायल योगेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने योगेश के पीठ में से चाकू निकाला। बदमाशों ने चाकू पीठ व जांघ में मारा है। योगेश को उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

यह माना जा रहा घटना का कारण

बताया जा रहा है चाकू मारने वाले दोनों युवक शुक्रवार दोपहर आजाद चौक में बनी पार्किंग स्थल पर एक नाबालिग को धमका रहे थे। इस दौरान योगेश वहां पर टॉयलेट के लिए गया था। नाबालिग को धमकाते देख योगेश ने दोनों लड़कों को टोका था। इसके बाद वह वहां से निकल गया था। रात को दुकान से काम खत्म कर योगेश आजाद चौक में बाइक लेने गया। तब वहां पहले से मौजूद दोपहर वाले लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया। माना जा रहा है कि दिन में टोकने से नाराज होकर युवकों ने योगेश पर हमला किया।
माणकचौक थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: निगम का साधारण सम्मेलन 25 मार्च को होगा आयोजित,वर्ष 2025-26 के बजट पर होगी चर्चा… जानिए कौन-कौन से प्रस्ताव रखे जाएंगे
Next Article रतलाम: चांदनीचौक क्षेत्र में युवक पर मामूली कहासुनी में चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो नाबालिग, पुलिस ने अभिरक्षा में लिया
Editor

Related Posts

रतलाम: भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन को प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व, युवा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर मनाई खुशी

April 3, 2026

रतलाम: निगम में बंधक प्लॉट बेचने का मामला,कालोनाइजर को 3 साल की सजा, 22 हजार का जुर्माना

April 3, 2026

रतलाम चैंपियन लीग: हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स की शानदार जीत,अगले दौर के लिए बढ़ा रोमांच

April 2, 2026

रतलाम: पंकज बिलाला बने दिगंबर जैन युवा महासभा के जिला अध्यक्ष, सौरभ भंडारी एवं रूपेश जैन बने राष्ट्रीय जैन जागृति जनगणना अभियान के जिला संयोजक और प्रभारी

April 2, 2026

रतलाम: 5 साल पुराने तिहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला, 6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, कुएं में मिले थे रस्सी से बंधे हुए 3 शव

April 2, 2026

रतलाम: संघसृजन का भव्य नाट्यविष्कार ”युगप्रवर्तक डॉक्टर हेडगेवार’ का महानाट्य मंचन सफलतापूर्ण संपन्न

April 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन को प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व, युवा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर मनाई खुशी

By EditorApril 3, 2026

रतलाम,3अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिला भाजयुमो अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विप्लव जैन को भारतीय जनता युवा…

रतलाम: निगम में बंधक प्लॉट बेचने का मामला,कालोनाइजर को 3 साल की सजा, 22 हजार का जुर्माना

April 3, 2026

रतलाम चैंपियन लीग: हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स की शानदार जीत,अगले दौर के लिए बढ़ा रोमांच

April 2, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन को प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व, युवा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर मनाई खुशी

By EditorApril 3, 2026

रतलाम,3अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिला भाजयुमो अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विप्लव जैन को…

रतलाम: निगम में बंधक प्लॉट बेचने का मामला,कालोनाइजर को 3 साल की सजा, 22 हजार का जुर्माना

By EditorApril 3, 2026

रतलाम चैंपियन लीग: हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स की शानदार जीत,अगले दौर के लिए बढ़ा रोमांच

By EditorApril 2, 2026
Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.