Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » विधानसभा निर्वाचन :संदिग्ध और अधिक लेन-देन की जानकारी बैंकों को जिला निर्वाचन कार्यालय एवं आयकर विभाग को देना होगी ,उम्मीदवारों को नामांकन के 1 दिन पूर्व खुलवाना होगा बैंकों में अलग से खाता
All News

विधानसभा निर्वाचन :संदिग्ध और अधिक लेन-देन की जानकारी बैंकों को जिला निर्वाचन कार्यालय एवं आयकर विभाग को देना होगी ,उम्मीदवारों को नामांकन के 1 दिन पूर्व खुलवाना होगा बैंकों में अलग से खाता

SamagraBy SamagraOctober 15, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 15 अक्टूबर (खबरबाबा. काम) । हर संदेहास्पद लेन-देन की जानकारी तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय और आयकर विभाग को दें। इसमें किसी प्रकार की ढ़िलाई न हो। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने विभिन्न बैंकों के समन्वयकों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि एटीएम व बैंकों में कैश पहुँचाने वाले वाहन पर कैश परिवहन से संबंधित पुख्ता दस्तावेज रहना चाहिए।

  जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चौहान ने निर्देश दिए है कि बैंकों से संबंधित कैश का परिवहन करने वाले वाहनों और उस पर तैनात अमले की जानकारी एलडीएम को दें। उन्होंने कहा जिला प्रशासन व पुलिस के उड़नदस्तों द्वारा वाहनों की सघन जांच की जायेगी। इसलिए कैश परिवहन से संबंधित सम्पूर्ण कागजात वाहन पर उपलब्ध रहें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बैंकों के कैश परिवहन का काम करने वाले वाहन अन्य एजेन्सियों के कैश का परिवहन नहीं कर सकेंगे।

 कलेक्टर श्रीमती चौहान ने यह भी निर्देश दिए कि आचार संहिता के दौरान अगर किसी व्यक्ति के खाते में अनायास अधिक लेन-देन अथवा संदेहास्पद लेन-देन होता है तो उसकी जानकारी तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय को दी जाए। ऐसे खाता धारकों की पूरी जानकारी लीड बैंक अधिकारी के माध्यम से देनी होगी। उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिए कि एनजीओ एवं एसएचजी के खातों में यदि अनायास लेन-देन बढ़ गया हो तो उसकी भी जानकारी दी जाए।

  बैंकर्स को बताया गया है कि विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हर अभ्यर्थी का अलग से खाता खोला जाना है। इसलिए सभी बैंकर्स तत्परता से अभ्यर्थियों के न केवल खाते खोलें बल्कि उन्हें उसी समय चैक बुक भी मुहैया कराएं। कलेक्टर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हर अभ्यर्थी को चुनाव प्रचार पर खर्च करने के लिए 28 लाख रूपए की खर्च की सीमा निर्धारित है। इसमें से मात्र 20 हजार रूपए ही नगद खर्च किए जा सकते हैं। इसलिए चैक बुक प्रदाय करना अत्यंत जरूरी है। अभ्यर्थी के चुनावी खाते में सभी लेन-देन ऑनलाइन अथवा चैक इत्यादि के माध्यम से होंगे। साथ ही ये लेन-देन चुनाव से संबंधित ही होंगे।

हर प्रत्याशी को चुनावी खर्च का पूरा ब्यौरा रखना होगा

विधानसभा चुनाव-2018 में प्रत्याशी व पार्टियों के द्वारा किए गए चुनाव खर्चों पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत कड़ी निगरानी रखी जायेगी। इसलिए राजनैतिक दल व प्रत्याशी चुनावी खर्च का पूरा ब्यौरा रखें। साथ ही अपने व्यय रजिस्टर का नियमित रूप से अवलोकन कराएं। विधानसभा चुनाव में चुनाव खर्च पर निगरानी एवं मूल्यांकन के लिये जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न सामग्रियों की दरें जारी कर दी गई हैं। इससे प्रत्याशियों द्वारा रैली व सभा इत्यादि आयोजन पर हुए व्यय का मूल्यांकन करने में सहायता मिलेगी।

 चुनाव के दौरान प्रत्याशियों व राजनैतिक दलों द्वारा किए गए खर्चे पर नजर रखने के लिये विभिन्न नियंत्रण समितियों का गठन किया गया है। व्यय पर्यवेक्षक, उडनदस्ता, स्थैतिक निगरानी समिति, दृश्य निगरानी प्रचार प्रमाणन समिति,मादक पदार्थ नियंत्रण आदि दलों ने कार्य आरंभ कर दिया है।

नामांकन से एक दिन पहले बैंक में खाता खुलवाना अनिवार्य

 प्रत्याशियों को नामांकन पत्र भरने के कम से कम एक दिन पहले आवश्यक रूप से बैंक में खाता खुलवाना होगा। चुनावी व्यय के प्रस्तावों के लिये बैंक अकाउण्ट खोलने, निर्वाचन खर्चों का ब्यौरा देना और लेखों का निरीक्षण कराना, निरीक्षण के दौरान प्रत्याशियों द्वारा संधारित रजिस्टरों की जाँच कराने, प्रत्याशियों द्वारा स्टार प्रचारक से प्रचार करवाने पर हुआ खर्च, पेम्प्लेट, बैनर तथा पोस्टरों की छपाई में निर्धारित तय मापदण्डों का निर्वाह करना,प्रत्याशियों द्वारा प्रचार के दौरान इस्तेमाल की गई वाहनों की संख्या इत्यादि का विवरण देय होगा।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम के तुषार कोठारी, देशभर के पांच संपादकों के साथ अतंराष्ट्रीय संस्था द्वारा पत्रकार रत्न से होंगे सम्मानित
Next Article पटरी किनारे दो हिस्सों में मिले शव का मामला हत्या का निकला, मृतक गुजरात का निवासी, जाने क्या है मामला
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों पर शिक्षा विभाग…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.