भोपाल, 14नवम्बर(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की नजरें कम अंतर से हार-जीत वाली सीटों पर टिकी हैं। भाजपा और कांग्रेस इन सीटों पर खासा ध्यान दे रहीं हैं। इसके साथ ही बीजेपी के पास ऐसी 30 सीटें हैं, जिसपर कांग्रेस को पिछले चुनाव में महज 2500 वोटों से भी कम अंतर से हार मिली थी।
दरअसल, मध्य प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस के वोट प्रतिशत में वृद्धि हुई है, पर उसकी सीट की संख्या घटी हैं। वहीं भाजपा के वोट प्रतिशत में वृद्धि के साथ सीटों में भी बढ़ोतरी हुई।
30 उम्मीदवार 2500 से कम अंतर से हारे
2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के करीब 30 उम्मीदवार ढाई हजार से कम अंतर पर भाजपा प्रत्याशियों से हारे थे। इसलिए, पार्टी ने टिकट बंटवारे में इन सीट पर जातीय समीकरणों का भी ध्यान रखा है। रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट भी कांग्रेस इतने ही मतों से हारी थी।
11 सीट एक हजार से कम अंतर से हारी कांग्रेस
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम उन सीट पर खास ध्यान दे रहे हैं, जहां एक हजार से कम वोट पर हार जीत का फैसला हुआ था। उनके मुताबिक, कांग्रेस 11 सीट पर एक हजार से कम अंतर से हारी थी।
वोट प्रतिशत के साथ सीट बढ़ी
– भाजपा ने 165 सीट जीती 2013 में करीब 45 फीसदी वोट के साथ
– 143 सीट जीती थी 2008 में करीब 38 प्रतिशत वोट के साथ
– 10 वर्षों में भाजपा अपने वोट प्रतिशत के साथ सीट भी बढ़ाई हैं
छह उम्मीदवार एक हजार से कम अंतर से हारे
2013 के मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार करीब छह सीटों पर एक हजार से कम अंतर के वोटों से हारे थे। पार्टी इस बार उन सीटों पर खासा ध्यान दे रही हैं जहां हार का अंतर पांच हजार से कम था।2013 के मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार करीब छह सीटों पर एक हजार से कम अंतर के वोटों से हारे थे। पार्टी इस बार उन सीटों पर खासा ध्यान दे रही हैं जहां हार का अंतर पांच हजार से कम था।
Trending
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024-भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी सम्मेलन हुआ
- रतलाम: युवक पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
- रतलाम: लोकसभा चुनाव 2024-कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, भाजपा ने महिला मोर्चा सम्मेलन की तैयारी को लेकर की बैठक
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024- जिले में रेकार्ड मतदान के लिए अभियान,कलेक्टर राजेश बाथम की पहल पर रेकार्ड मतदान की पहल को लेकर व्यापारी आगे आए, मतदाताओं के लिए कई घोषणाएं ,उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर सर्राफे में मिलेगी स्वर्ण तथा चांदी के आभूषणों की खरीदी पर छूट, ठंडाई और लस्सी की भी व्यवस्था
- रतलाम: विक्रम विश्वविद्यालय कुलपति ने किया राॅयल काॅलेज का अवलोकन,
- रतलाम पुलिस की पहल पर शहर के 06 कोचिंग संस्थानों में कुल 12 कैमरे लगाए, 02 संस्थानों में लगाने की प्रक्रिया जारी
- रतलाम: जैन समाज ने ली मतदान करने और करवाने की शपथ, समस्त श्री संघ और जैन सोश्यल ग्रुप के पदाधिकारी रहे मौजूद
- रतलाम: भाजपा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान के जनसंपर्क की रतलाम में शुरुआत, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे साथ