Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम सर्राफा बाजार में डकैती की साजिश नाकाम, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार…चांदनी चौक के ज्वेलर्स को निशाना बनाने की थी तैयारी, रेकी करने वाला एक आरोपी फरार
रतलाम

रतलाम सर्राफा बाजार में डकैती की साजिश नाकाम, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार…चांदनी चौक के ज्वेलर्स को निशाना बनाने की थी तैयारी, रेकी करने वाला एक आरोपी फरार

EditorBy EditorJune 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम सर्राफा बाजार में डकैती की साजिश नाकाम, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार…चांदनी चौक के ज्वेलर्स को निशाना बनाने की थी तैयारी, रेकी करने वाला एक आरोपी फरार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 14 जून (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम पुलिस ने शहर के सर्राफा बाजार में बड़ी डकैती की साजिश को विफल करते हुए एक खतरनाक अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को घातक हथियारों और वारदात में उपयोग होने वाले औजारों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरोह चांदनी चौक स्थित किसी बड़ी ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा था। वहीं सर्राफा बाजार की रेकी करने वाला एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
एएसपी विवेक कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष रात्रि गश्त अभियान के दौरान स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्रसिंह जादौन को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उंकाला रोड क्षेत्र में 6-7 संदिग्ध व्यक्ति धारदार हथियारों के साथ बैठे हैं और सर्राफा बाजार में डकैती की योजना बना रहे हैं।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तीन टीमों का गठन कर क्षेत्र की घेराबंदी की और दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से तलवार, फालिया, गुप्ती, टॉमी, डंडा, गुलेल, हाइड्रोलिक कटर, पेचकस और अन्य औजार बरामद किए गए, जिनका उपयोग चोरी, नकबजनी और डकैती जैसी वारदातों में किया जाता है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना स्टेशन रोड में बीएनएस की धारा 310(4), 310(5) एवं आयुध अधिनियम की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डकैती का फरार इनामी आरोपी भी गिरफ्त में

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी प्रभात उर्फ चेतन बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र में हुई एक बड़ी डकैती का फरार एवं इनामी आरोपी है। वहीं गिरोह के कई अन्य सदस्यों के खिलाफ विभिन्न जिलों में गंभीर अपराध दर्ज हैं तथा कुछ के गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंट भी लंबित हैं।

सर्राफा बाजार की रेकी करने वाला आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार गिरोह को स्थानीय स्तर पर मदद देने वाला बजरंग नगर निवासी दिनेश हांडा सर्राफा बाजार की रेकी कर रहा था। कार्रवाई के दौरान वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश (56) निवासी मुंडरा जिला अशोकनगर, मेहरसिंह उर्फ नेहरिया (60), नामेश उर्फ सोल्जर (20), प्रभात उर्फ चेतन (27) निवासी सांची जिला रायसेन, निखिल (19) निवासी बिरलाग्राम नागदा तथा वजूद उर्फ अंगद (29) निवासी अशोकनगर शामिल हैं।

जप्त सामग्री

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तलवार, एक फालिया, एक गुप्ती, एक टॉमी, एक डंडा तथा एक बैग में रखे हाइड्रोलिक कटर, गुलेल, पेचकस, पाना सहित अन्य औजार बरामद किए हैं।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: आलोट में श्रमजीवी पत्रकार संघ सम्मेलन… तहसीलदार पंकज पवैया ने कहा-समाज के नव निर्माण में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण
Next Article रतलाम: करमदी में संदिग्ध तत्वों की आवाजाही से दहशत, ग्रामीण तीन रातों से जागकर कर रहे गश्त… रविवार को ग्रामीणों ने माणकचौक थाने पहुंचकर की ड्रोन निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग
Editor

Related Posts

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारंभ

October 1, 2026

रतलाम: सामाजिक न्याय विभाग और रेडक्रॉस ने सामाजिक समरसता के साथ किया वृद्धजनों का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट कार्यों के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Top Trending

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर…

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम रेल मंडल में ट्रेन संचालन की सुरक्षा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.