Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम में सैलाना विधायक का प्रदर्शन, बैरिकेट्स हटाकर कलेक्टोरेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी,48 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
रतलाम

रतलाम में सैलाना विधायक का प्रदर्शन, बैरिकेट्स हटाकर कलेक्टोरेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी,48 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

EditorBy EditorJune 24, 2026Updated:June 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम में सैलाना विधायक का प्रदर्शन, बैरिकेट्स हटाकर कलेक्टोरेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी,48 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,24जून(खबरबाबा. कॉम)। खाद-बीज की किल्लत, स्वास्थ्य, शिक्षा और रतलाम निवेश क्षेत्र (इन्वेस्टमेंट रीजन) के विरोध सहित कई स्थानीय मुद्दों को लेकर बुधवार को भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार के नेतृत्व में ग्रामीणो ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारी रास्ते में लगाए गए पुलिस के कई बैरिकेड्स हटाते हुए सीधे कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट तक जा पहुंचे।

किसान और युवा शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर सैलाना से रैली के रूप में पैदल और वाहनों से प्रदर्शन करते हुए रतलाम पहुंचे। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर रैली को रास्ते में ही रोकने और समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। बंजली और अंबेडकर सर्किल पर भारी पुलिस बल तैनात था और मजबूत बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन प्रदर्शनकारी उन्हें हटाते हुए आगे बढ़ गए।

​कलेक्ट्रेट के बाहर धरना, जमकर नारेबाजी

​मामला बिगड़ता देख पुलिस ने तत्परता दिखाई और प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से ठीक पहले कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य द्वार पर आखिरी घेराबंदी की। इसके बाद विधायक डोडियार के नेतृत्व में सभी प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। यहां आदिवासी नेताओं ने संबोधित किया। प्रदर्शनकारी जिला कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह को ही मौके पर बुलाकर ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एडीएम बृजेंद्र रावत और ग्रामीण एएसपी विवेक कुमार लाल को मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
​सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए एएसपी राकेश पंद्रो, डीएसपी अजय सारवान,किशोर पाटनवाला, स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन, माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम चौहान, डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा।

​48 सूत्रीय ज्ञापन की प्रमुख मांगें

​विधायक कमलेश्वर डोडियार द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में सैलाना क्षेत्र के विकास और आदिवासियों के अधिकारों से जुड़ी 48 मांगें शामिल हैं। अनुसूचित क्षेत्र में बिना ग्राम सभा की सहमति, पेसा एक्ट (PESA Act) और वनाधिकार अधिनियम के नियमों के विरुद्ध आदिवासियों की जमीन का अधिग्रहण असंवैधानिक है। इसे तत्काल निरस्त किया जाए। खाद-बीज की कालाबाजारी और अधिक दाम वसूलने पर रोक लगे। ई-टोकन और फार्मर रजिस्ट्री की विसंगतियां दूर हों। सरवन, शिवगढ़, बासिन्द्रा और रावटी में नगद खाद बिक्री केंद्र खुलें। रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग को फोरलेन किया जाए। 8-लेन मार्ग से प्रभावित गांवों में वैकल्पिक सड़क-पुलिया बनें। बारिश में खराब रास्तों पर मुरम/ग्रेवल डलवाई जाए।सैलाना अस्पताल का जीर्णोद्धार हो। रावटी, शिवगढ़ और सरवन पीएचसी को सीएचसी में बदला जाए। डॉक्टरों की कमी दूर की जाए और मरीजों को छोटी बातों पर रेफर करने की आदत पर रोक लगे। सैलाना में कृषि महाविद्यालय (Agriculture College) स्थापित हो। स्कूलों में रिक्त शिक्षकों के पद भरे जाएं और सीएम राइज स्कूलों के आदिवासी बच्चों के लिए बस सुविधा शुरू हो। पटवारियों और ग्राम पंचायत सचिवों की मुख्यालय पर नियमित उपस्थिति अनिवार्य की जाए।
​
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: पुलिस की मादक पदार्थ के खिलाफ एक ही दिन में दो कार्रवाई, 46 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब के 3 तस्कर गिरफ्तार…एक ट्रक में स्टेपनी में छुपा रखा था डोडा चूरा
Next Article रतलाम: सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नई सौगात….10वीं के बाद अब रतलाम में ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा
Editor

Related Posts

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारंभ

October 1, 2026

रतलाम: सामाजिक न्याय विभाग और रेडक्रॉस ने सामाजिक समरसता के साथ किया वृद्धजनों का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट कार्यों के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Top Trending

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर…

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम रेल मंडल में ट्रेन संचालन की सुरक्षा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.