रतलाम,25जून(खबरबाबा. कॉम)।जिले के पिपलोदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखेड़ा स्थित जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में मंदिर के पुजारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई भगवान सिद्ध चक्र की चांदी की प्रतिमा तथा सोने का हार बेचकर प्राप्त 94 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं।
