Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » प्रेम प्रसंग की शंका में खूनी संघर्ष: युवती के घर से चले जाने पर विवाद ,पथराव के बाद फायरिंग , 3 गंभीर घायल,दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
रतलाम

प्रेम प्रसंग की शंका में खूनी संघर्ष: युवती के घर से चले जाने पर विवाद ,पथराव के बाद फायरिंग , 3 गंभीर घायल,दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

EditorBy EditorJune 26, 2026Updated:June 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
प्रेम प्रसंग की शंका में खूनी संघर्ष: युवती के घर से चले जाने पर विवाद ,पथराव के बाद फायरिंग , 3 गंभीर घायल,दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 26 जून (खबरबाबा. कॉम)। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग की शंका में  हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पहले दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई, इसके बाद देर रात लड़की के मामा पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पहले बातचीत, फिर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को गांव की एक युवती कहीं चली गई । परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। इसके बाद युवती पक्ष के लोग शंका में एक युवक के घर बातचीत के लिए पहुंचे, लेकिन चर्चा के दौरान विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव शुरू हो गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

देर रात दोबारा भड़का विवाद, चली गोलियां

बताया जा रहा है कि रात में घटना की जानकारी युवती के मामा को मिली। इसके बाद वे अपने साथियों के साथ युवक के घर पहुंचे और विवाद फिर से शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान मामा पक्ष के लोगों ने बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे गांव में दहशत फैल गई।फायरिंग में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

11 लोगों पर एफआईआर, आरोपियों की तलाश

थाना प्रभारी के अनुसार, मामले में एक पक्ष के 8 और दूसरे पक्ष के 3 लोगों सहित कुल 11 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार सुबह पुलिस अधीक्षक अमित कुमार स्वयं ग्राम पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया, ग्रामीणों से जानकारी ली और थाना प्रभारी को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम के हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया, करंट लगने से 2 की मौत, 12 से अधिक घायल
Next Article रतलाम पुलिस अलर्ट: एसपी अमित कुमार ने संभाली कमान, ताजिया रूट का लगातार निरीक्षण, ड्रोन से हो रही निगरानी… सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश
Editor

Related Posts

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारंभ

October 1, 2026

रतलाम: सामाजिक न्याय विभाग और रेडक्रॉस ने सामाजिक समरसता के साथ किया वृद्धजनों का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट कार्यों के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Top Trending

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर…

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम रेल मंडल में ट्रेन संचालन की सुरक्षा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.