Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम में अवैध MCX कारोबार का बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए…मोबाइल डेटा से कई फर्जी आईडी और बड़े वित्तीय नेटवर्क के संकेत, कई जिलों के व्यापारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में
रतलाम

रतलाम में अवैध MCX कारोबार का बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए…मोबाइल डेटा से कई फर्जी आईडी और बड़े वित्तीय नेटवर्क के संकेत, कई जिलों के व्यापारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में

EditorBy EditorJune 26, 2026Updated:June 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम में अवैध MCX कारोबार का बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए…मोबाइल डेटा से कई फर्जी आईडी और बड़े वित्तीय नेटवर्क के संकेत, कई जिलों के व्यापारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 26 जून(खबरबाबा. कॉम)।एसपी अमित कुमार के निर्देश पर सरवन थाना पुलिस ने अवैध MCX कारोबार और उससे जुड़े करोड़ों रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का खुलासा करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच में मोबाइल डेटा से कई आईडी संचालित होने और करोड़ों रुपये के ऑनलाइन ट्रेडिंग ट्रांजेक्शन सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और इसमें कई अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है।
एसपी अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के नेतृत्व में थाना सरवन पुलिस ने यह कार्रवाई की।

एक करोड़ रुपये की मांग की शिकायत से खुला मामला

पुलिस के अनुसार 6 जून 2026 को सैफी नगर, रतलाम निवासी दिव्यांश उर्फ छोटू सोनी ने थाना सरवन में शिकायत दर्ज कराई थी कि सरवन निवासी आदित्य सोमानी ने MCX ट्रेडिंग के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की और बाद में उससे करीब एक करोड़ रुपये की मांग की।
शिकायत की जांच के बाद थाना सरवन में
मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 3/4में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मोबाइल जांच में करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन के संकेत

विवेचना के दौरान आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल फोन और डिजिटल डेटा की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी अलग-अलग आईडी के माध्यम से ऑनलाइन MCX ट्रेडिंग संचालित कर रहा था। इन आईडी से करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन होने के संकेत मिले हैं।पुलिस अब इन लेनदेन की विस्तृत पड़ताल कर रही है।

कई जिलों तक फैला हो सकता है नेटवर्क

एसपी अमित कुमार ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि सरवन, सैलाना, रतलाम, महिदपुर, उज्जैन और मंदसौर क्षेत्र के कुछ व्यापारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। पुलिस उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

डिलीट डेटा रिकवर करेगा साइबर सेल

पुलिस के अनुसार आरोपी ने मोबाइल का कुछ डेटा डिलीट करने का प्रयास किया था। अब मोबाइल को फोरेंसिक जांच और डाटा रिकवरी के लिए साइबर विशेषज्ञों के पास भेजा जा रहा है। इसके साथ ही बैंक खातों, डिजिटल भुगतान और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि वित्तीय लेनदेन, संबंधित व्यक्तियों की भूमिका, बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच जारी है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल का 40वां पदग्रहण समारोह कल, डॉ. अशोक कुमार भार्गव होंगे मुख्य अतिथि
Next Article मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन 29 को रतलाम में,प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया सहित कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे
Editor

Related Posts

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारंभ

October 1, 2026

रतलाम: सामाजिक न्याय विभाग और रेडक्रॉस ने सामाजिक समरसता के साथ किया वृद्धजनों का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट कार्यों के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Top Trending

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर…

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम रेल मंडल में ट्रेन संचालन की सुरक्षा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.