रतलाम,23अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। कस्तूरबा नगर स्थित श्री गणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सावन के अंतिम सोमवार को शाही सवारी निकाली जाएगी।
मंदिर के पुजारी महंत श्री अभिषेकगिरी जी ने बताया कि साईं सवारी का लगातार यह चौथा वर्ष है। पिछले वर्ष भी मंदिर से धूमधाम से शाही सवारी निकाली गई थी।
इस वर्ष 24 अगस्त सोमवार को दोपहर में रोड नंबर 6 शिव हनुमान मंदिर परिसर से बाबा की सवारी धूमधाम से निकलेगी। सवारी को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही है। ढोल नगाड़े, ताशे और बैंड बाजे के साथ बाबा की सवारी निकाली जाएगी।
रोड नंबर 6 से निकलकर शाही सवारी कस्तूरबा नगर मेन रोड एवं अन्य मार्गों से होती हुई राम मंदिर पहुंचेगी जहां हरिहर मिलन होगा। इसके बाद शाही सवारी पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी, जहां महा आरती के बाद प्रसादी वितरण होगा। पंडित अभिषेक गिरीजी ने सभी से शाही सवारी में शामिल होने की अपील की है।