Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: आज से 9 अक्टूबर तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर होंगे विशेष शिविर आयोजित…छूटे हुए पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे

October 7, 2026

रतलाम: फूल मंडी की जमीन पर निगम-पुलिस आमने-सामने, एमआईसी का फैसला- कोर्ट में करेंगे अपील… महापौर की सीएम से मुलाकात

October 7, 2026

रतलाम: पिता बेकरी में काम करते रहे, बेटी ने डॉक्टर बनने का सपना किया साकार…नीट की परीक्षा रद्द होने से लेकर भाई के एक्सीडेंट तक आईं कई मुश्किलें, फिर भी सिमरन ने नहीं छोड़ा डॉक्टर बनने का सपना

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: फूल मंडी की जमीन पर निगम-पुलिस आमने-सामने, एमआईसी का फैसला- कोर्ट में करेंगे अपील… महापौर की सीएम से मुलाकात
रतलाम

रतलाम: फूल मंडी की जमीन पर निगम-पुलिस आमने-सामने, एमआईसी का फैसला- कोर्ट में करेंगे अपील… महापौर की सीएम से मुलाकात

EditorBy EditorOctober 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: फूल मंडी की जमीन पर निगम-पुलिस आमने-सामने, एमआईसी का फैसला- कोर्ट में करेंगे अपील… महापौर की सीएम से मुलाकात
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 7अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। हरमाला रोड स्थित पुरानी फूल मंडी की 0.09 हेक्टेयर जमीन को लेकर नगर निगम और पुलिस-प्रशासन आमने-सामने की स्थिति में नजर आ रहा है। जमीन को पुलिस विभाग को आवंटित किए जाने के तत्कालीन कलेक्टर के आदेश पर नगर निगम की महापौर परिषद (एमआईसी) ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसके खिलाफ सक्षम न्यायालय में अपील दायर करने का फैसला किया है।इस मामले को लेकर बीती शाम महापौर ने सीएम से भी मुलाकात की।
महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई एमआईसी की बैठक में बताया गया कि नगर निगम (नगर सुधार न्यास) योजना क्रमांक-24 हरमाला रोड की उक्त भूमि निगम स्वामित्व की है। यहां पहले सब्जी मंडी और बाद में फूल मंडी संचालित होती थी। निगम के अनुसार वर्तमान में भी भूमि पर उसका आधिपत्य है और यहां फल-सब्जी के फुटकर व्यापारियों के लिए व्यवस्थित बाजार विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।
दूसरी ओर, मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग के निर्देशों के तहत नजूल भूमि निवर्तन प्रक्रिया में रतलाम शहर तहसील के पटवारी हल्का नंबर 0067, कस्बा रतलाम स्थित सर्वे नंबर 514 की 0.09 हेक्टेयर शासकीय भूमि पुलिस अधीक्षक रतलाम के लिए आवंटित की जा चुकी है। तत्कालीन कलेक्टर एवं जिला नजूल निर्वर्तन समिति की अध्यक्ष मिशा सिंह ने 25 मई 2026 को इसका आदेश जारी किया था। पुलिस विभाग द्वारा यहां पुलिस चौकी के लिए कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। वर्तमान में यहां अस्थाई पुलिस चौकी बन भी चुकी है। शासकीय रिकॉर्ड में जमीन नजूल की बताई जा रही है

निगम बोला- जमीन पर हमारा कब्जा

एमआईसी ने बैठक में कहा कि भूमि पर निगम का कब्जा बरकरार है और आवंटित दुकानदारों की लीज अवधि भी वर्ष 2044 तक बढ़ाई जा चुकी है। ऐसे में निगम ने आवंटन आदेश को चुनौती देने का निर्णय लिया है। परिषद ने निगम आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि भूमि पर निगम का कब्जा बरकरार रखा जाए तथा इसके नामांतरण और भवन अनुज्ञा की अनुमति नहीं दी जाए।

अब बिना महापौर की मंजूरी एनओसी भी नहीं

बैठक में एक महत्वपूर्ण व्यापक निर्णय भी लिया गया। निगम सीमा क्षेत्र में किसी भी भूमि के आवंटन के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) मांगने संबंधी पत्र अब सीधे जारी नहीं किए जाएंगे। ऐसे सभी मामलों को सात दिन के भीतर महापौर अथवा महापौर परिषद के समक्ष प्रस्तुत कर अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है। निगम यह भी देखेगा कि संबंधित भूमि पर उसकी कोई योजना या विकास कार्य प्रस्तावित तो नहीं है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: पिता बेकरी में काम करते रहे, बेटी ने डॉक्टर बनने का सपना किया साकार…नीट की परीक्षा रद्द होने से लेकर भाई के एक्सीडेंट तक आईं कई मुश्किलें, फिर भी सिमरन ने नहीं छोड़ा डॉक्टर बनने का सपना
Next Article रतलाम: आज से 9 अक्टूबर तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर होंगे विशेष शिविर आयोजित…छूटे हुए पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे
Editor

Related Posts

रतलाम: आज से 9 अक्टूबर तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर होंगे विशेष शिविर आयोजित…छूटे हुए पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे

October 7, 2026

रतलाम: पिता बेकरी में काम करते रहे, बेटी ने डॉक्टर बनने का सपना किया साकार…नीट की परीक्षा रद्द होने से लेकर भाई के एक्सीडेंट तक आईं कई मुश्किलें, फिर भी सिमरन ने नहीं छोड़ा डॉक्टर बनने का सपना

October 6, 2026

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

October 6, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

October 6, 2026

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: आज से 9 अक्टूबर तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर होंगे विशेष शिविर आयोजित…छूटे हुए पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे

By EditorOctober 7, 2026

रतलाम 7 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य…

रतलाम: फूल मंडी की जमीन पर निगम-पुलिस आमने-सामने, एमआईसी का फैसला- कोर्ट में करेंगे अपील… महापौर की सीएम से मुलाकात

October 7, 2026

रतलाम: पिता बेकरी में काम करते रहे, बेटी ने डॉक्टर बनने का सपना किया साकार…नीट की परीक्षा रद्द होने से लेकर भाई के एक्सीडेंट तक आईं कई मुश्किलें, फिर भी सिमरन ने नहीं छोड़ा डॉक्टर बनने का सपना

October 6, 2026
Top Trending

रतलाम: आज से 9 अक्टूबर तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर होंगे विशेष शिविर आयोजित…छूटे हुए पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे

By EditorOctober 7, 2026

रतलाम 7 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

रतलाम: फूल मंडी की जमीन पर निगम-पुलिस आमने-सामने, एमआईसी का फैसला- कोर्ट में करेंगे अपील… महापौर की सीएम से मुलाकात

By EditorOctober 7, 2026

रतलाम, 7अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। हरमाला रोड स्थित पुरानी फूल मंडी की 0.09 हेक्टेयर…

रतलाम: पिता बेकरी में काम करते रहे, बेटी ने डॉक्टर बनने का सपना किया साकार…नीट की परीक्षा रद्द होने से लेकर भाई के एक्सीडेंट तक आईं कई मुश्किलें, फिर भी सिमरन ने नहीं छोड़ा डॉक्टर बनने का सपना

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम, 6अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिंदगी में परिस्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों न…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.