Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: सफेद रेनकोट पहनकर आए 3 नकाबपोश चोर, ज्वेलर्स की दुकान से 2 लाख की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नकदी चोरी ….चौमुखीपुल क्षेत्र में वारदात, CCTV में कैद हुई वारदात

October 21, 2026

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ रतलाम को राष्ट्रीय अधिवेशन में मिले कई पुरस्कार…धार्मिक शिविर, सेवा, संस्कार और महिला मंडल की गतिविधियों को मिली राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

October 21, 2026

रतलाम: कलेक्टर द्वारा सिविल हॉस्पिटल निर्माण कार्य का निरीक्षण..रैंप की डिजाइन में तकनीकी खामी पर जताई नाराजगी, सुधार के निर्देश… प्रस्तावित स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

October 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: सफेद रेनकोट पहनकर आए 3 नकाबपोश चोर, ज्वेलर्स की दुकान से 2 लाख की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नकदी चोरी ….चौमुखीपुल क्षेत्र में वारदात, CCTV में कैद हुई वारदात
रतलाम

रतलाम: सफेद रेनकोट पहनकर आए 3 नकाबपोश चोर, ज्वेलर्स की दुकान से 2 लाख की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नकदी चोरी ….चौमुखीपुल क्षेत्र में वारदात, CCTV में कैद हुई वारदात

EditorBy EditorOctober 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: सफेद रेनकोट पहनकर आए 3 नकाबपोश चोर, ज्वेलर्स की दुकान से 2 लाख की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नकदी चोरी ….चौमुखीपुल क्षेत्र में वारदात, CCTV में कैद हुई वारदात
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 21अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। सराफा बाजार से लगे चौमुखीपुल क्षेत्र में चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात भंडारी ज्वेलर्स का ताला तोड़कर घुसे तीन चोर 2 लाख रुपए से अधिक कीमत की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और करीब 20 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। वारदात को अंजाम देने पहुंचे बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए सफेद‌ रेनकोट पहन रखा था और चेहरों को कपड़े से ढक रखा था। दुकान में लगे CCTV कैमरों में तीनों संदिग्ध कैद हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

सुबह पड़ोसी दुकानदार ने दी सूचना, अंदर बिखरा मिला सामान

दुकान संचालक के अनुसार मंगलवार रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसी दुकानदार दिनेश सुराना ने फोन कर दुकान के दरवाजे का ताला टूटा होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर संचालक रजत भंडारी दुकान पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी के तीन-चार बॉक्स खाली मिले।
चोर दुकान से व्हाइट मेटल की पायल, कंदोरे और कड़ियां सहित 2 लाख रुपए से अधिक कीमत के आभूषण ले गए। इसके अलावा गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपए नकद भी चोरी कर लिए।

टॉर्च लेकर दुकान में घुसे, CCTV में कैद हुई गतिविधियां

वारदात का खुलासा दुकान में लगे CCTV कैमरों के फुटेज से हुआ है। फुटेज में तीन संदिग्ध दुकान के भीतर नजर आ रहे हैं। तीनों ने सफेद रेनकोट पहन रखे थे और चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। उनके हाथों में टॉर्च भी दिखाई दे रही है। फुटेज के मुताबिक, संदिग्ध बुधवार तड़के करीब 3:50 बजे दुकान के अंदर थे। पहचान छिपाकर वारदात को अंजाम देने का तरीका पुलिस की जांच का अहम हिस्सा है।

एएसपी, सीएसपी और थाना प्रभारी पहुंचे मौके पर

चौमुखीपुल क्षेत्र में चोरी की सूचना मिलते ही एएसपी राकेश पंद्रों, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, माणकचौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने दुकान के अंदर और ऊपरी मंजिल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा वारदात से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की।

CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश

एएसपी राकेश पंद्रों ने बताया कि दुकान में लगे CCTV कैमरों के फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। फुटेज में तीन आरोपी दिखाई दिए हैं। पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: साधुमार्गी जैन संघ रतलाम को राष्ट्रीय अधिवेशन में मिले कई पुरस्कार…धार्मिक शिविर, सेवा, संस्कार और महिला मंडल की गतिविधियों को मिली राष्ट्रीय स्तर पर सराहना
Editor

Related Posts

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ रतलाम को राष्ट्रीय अधिवेशन में मिले कई पुरस्कार…धार्मिक शिविर, सेवा, संस्कार और महिला मंडल की गतिविधियों को मिली राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

October 21, 2026

रतलाम: कलेक्टर द्वारा सिविल हॉस्पिटल निर्माण कार्य का निरीक्षण..रैंप की डिजाइन में तकनीकी खामी पर जताई नाराजगी, सुधार के निर्देश… प्रस्तावित स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

October 21, 2026

October 21, 2026

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

October 20, 2026

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: सफेद रेनकोट पहनकर आए 3 नकाबपोश चोर, ज्वेलर्स की दुकान से 2 लाख की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नकदी चोरी ….चौमुखीपुल क्षेत्र में वारदात, CCTV में कैद हुई वारदात

By EditorOctober 21, 2026

रतलाम, 21अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। सराफा बाजार से लगे चौमुखीपुल क्षेत्र में चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान…

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ रतलाम को राष्ट्रीय अधिवेशन में मिले कई पुरस्कार…धार्मिक शिविर, सेवा, संस्कार और महिला मंडल की गतिविधियों को मिली राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

October 21, 2026

रतलाम: कलेक्टर द्वारा सिविल हॉस्पिटल निर्माण कार्य का निरीक्षण..रैंप की डिजाइन में तकनीकी खामी पर जताई नाराजगी, सुधार के निर्देश… प्रस्तावित स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

October 21, 2026
Top Trending

रतलाम: सफेद रेनकोट पहनकर आए 3 नकाबपोश चोर, ज्वेलर्स की दुकान से 2 लाख की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नकदी चोरी ….चौमुखीपुल क्षेत्र में वारदात, CCTV में कैद हुई वारदात

By EditorOctober 21, 2026

रतलाम, 21अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। सराफा बाजार से लगे चौमुखीपुल क्षेत्र में चोरों ने…

रतलाम: साधुमार्गी जैन संघ रतलाम को राष्ट्रीय अधिवेशन में मिले कई पुरस्कार…धार्मिक शिविर, सेवा, संस्कार और महिला मंडल की गतिविधियों को मिली राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

By EditorOctober 21, 2026

रतलाम: कलेक्टर द्वारा सिविल हॉस्पिटल निर्माण कार्य का निरीक्षण..रैंप की डिजाइन में तकनीकी खामी पर जताई नाराजगी, सुधार के निर्देश… प्रस्तावित स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

By EditorOctober 21, 2026

रतलाम 21 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने निर्माणाधीन सिविल हॉस्पिटल रतलाम…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.