Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: माणकचौक पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई नकबजनी की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार…ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर चुराया था 90 हजार रुपए का सामान, चोरी की सामग्री के साथ ऑटो रिक्शा भी जब्त

October 27, 2026

शिवगढ़ शराब दुकान लूटकांड का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट कर की थी लूटपाट, वारदात में इस्तेमाल तीन स्कूटर जब्त, लूटा गया मोबाइल बरामद करना बाकी

October 27, 2026

रतलाम: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दर्ज कराया प्रकरण… रुपए मांगने और सोशल मीडिया पर छवि बिगाड़ने की धमकी देने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » शिवगढ़ शराब दुकान लूटकांड का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट कर की थी लूटपाट, वारदात में इस्तेमाल तीन स्कूटर जब्त, लूटा गया मोबाइल बरामद करना बाकी
रतलाम

शिवगढ़ शराब दुकान लूटकांड का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट कर की थी लूटपाट, वारदात में इस्तेमाल तीन स्कूटर जब्त, लूटा गया मोबाइल बरामद करना बाकी

EditorBy EditorOctober 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
शिवगढ़ शराब दुकान लूटकांड का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट कर की थी लूटपाट, वारदात में इस्तेमाल तीन स्कूटर जब्त, लूटा गया मोबाइल बरामद करना बाकी
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 27 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। शिवगढ़ बस स्टैंड स्थित देशी-अंग्रेजी शराब दुकान में घुसकर सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और मोबाइल लूटने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक वेस्पा और दो सुजुकी एक्सेस स्कूटर जब्त किए गए हैं। हालांकि, लूटा गया मोबाइल अभी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

शराब दुकान में घुसकर की थी मारपीट और लूटपाट

पुलिस के अनुसार, घटना 23 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:20 से 9:30 बजे के बीच की है। फरियादी धर्मेंद्र पिता मोतीलाल जाट, निवासी ग्राम पंथ पिपलाई, इंदौर रोड, उज्जैन ने थाना शिवगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ शिवगढ़ बस स्टैंड स्थित देशी-अंग्रेजी शराब दुकान का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने सेल्समैन सुशील तिवारी और मैनेजर धर्मेंद्र जाट के साथ गेती के हत्थे, सीमेंट के ब्लॉक, शराब की बोतल और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। दुकान में तोड़फोड़ करने के बाद आरोपी मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शिवगढ़ में अपराध क्रमांक 340/2026, धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम ने छह आरोपियों को पकड़ा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पान्द्रो के मार्गदर्शन और एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में निम्न छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

1. जय पिता शरदजी खरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी हाट रोड, मदीना मस्जिद के सामने वाली गली, रतलाम।
2. नानु उर्फ अनिल पिता सोहन देवदा, उम्र 33 वर्ष, निवासी राजेंद्र नगर, गौशाला रोड, रतलाम।
3. कार्तिक उर्फ ओमप्रकाश पिता जगदीश मौर्य, उम्र 32 वर्ष, निवासी दीनदयाल नगर, रतलाम।
4. पीयूष उर्फ पुष्पेंद्र पिता आंबालाल रोजे, उम्र 25 वर्ष, निवासी सुभाषनगर, आंगनवाड़ी के पास, दीनदयाल नगर, रतलाम।
5. बल्लू उर्फ प्रताप पिता सोहन सिंह राजपूत, उम्र 21 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, रतलाम।
6. हर्ष उर्फ हर्षवर्धन पिता पर्वत कुमार हाड़े, उम्र 24 वर्ष, निवासी रुद्राक्ष, रत्नेश्वर रोड, रतलाम।

तीन स्कूटर जब्त, मोबाइल की तलाश जारी

पुलिस ने प्रकरण में वारदात में इस्तेमाल एक वेस्पा कंपनी का स्कूटर और दो सुजुकी एक्सेस स्कूटर जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा लूटा गया मोबाइल अभी बरामद किया जाना शेष है। वहीं, मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

लूट की घटना का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी शिवगढ़ निरीक्षक लिलियन मालवीय, उपनिरीक्षक अजमेर सिंह भूरिया, उपनिरीक्षक ईशाक मोहम्मद खान सहित प्रधान आरक्षक दिलीप शर्मा, विजय मंडलोई, विक्रम सिंह घोसरे, हेमंत कुमार लिम्बोदिया, आरक्षक मनीष खराड़ी, रावजी गणावा, नरवर सिंह मईड़ा, जितेंद्र प्रसाद, रमेश सोलंकी, विक्रम सिंह भूरिया, शैतान खड़िया, घनश्याम दड़िंग, महिला आरक्षक रेणु डावर, सावित्री मकवाने, आरक्षक राजेश और चालक विकास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दर्ज कराया प्रकरण… रुपए मांगने और सोशल मीडिया पर छवि बिगाड़ने की धमकी देने का आरोप, पुलिस कर रही जांच
Next Article रतलाम: माणकचौक पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई नकबजनी की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार…ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर चुराया था 90 हजार रुपए का सामान, चोरी की सामग्री के साथ ऑटो रिक्शा भी जब्त
Editor

Related Posts

रतलाम: माणकचौक पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई नकबजनी की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार…ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर चुराया था 90 हजार रुपए का सामान, चोरी की सामग्री के साथ ऑटो रिक्शा भी जब्त

October 27, 2026

रतलाम: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दर्ज कराया प्रकरण… रुपए मांगने और सोशल मीडिया पर छवि बिगाड़ने की धमकी देने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

October 27, 2026

रतलाम: थानों की कार्यप्रणाली सुधारने पर जोर, DIG निमिष अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों को समझाए कर्तव्य…SP अमित कुमार के निर्देश-प्रशिक्षण में सीखी प्रक्रियाओं को थानों की कार्यवाही में उतारें

October 27, 2026

रतलाम: आरक्षण काउंटर से बुक कराए गए टिकटों पर भी मिलेगा भारतीय रेल की वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना का लाभ,आज से सुविधा लागू, डिजिटल भुगतान एवं मोबाइल नंबर देना अनिवार्य

October 27, 2026

रतलाम: स्व. प्रकाश उपाध्याय की स्मृति में आयोजित रतलाम फुटबॉल चैंपियन लीग 2026 का रंगारंग शुभारंभ -पहला मैच बराबरी पर समाप्त हुआ

October 26, 2026

रतलाम: नामली में ट्राले की टक्कर से मां और एक माह के बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल…जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने निकला था परिवार, चार साल की बेटी को आई मामूली चोट,हादसे के बाद ट्राला चालक फरार

October 26, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: माणकचौक पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई नकबजनी की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार…ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर चुराया था 90 हजार रुपए का सामान, चोरी की सामग्री के साथ ऑटो रिक्शा भी जब्त

By EditorOctober 27, 2026

रतलाम, 27 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के थाना माणकचौक क्षेत्र में ईंट भट्टे पर बने मकान…

शिवगढ़ शराब दुकान लूटकांड का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट कर की थी लूटपाट, वारदात में इस्तेमाल तीन स्कूटर जब्त, लूटा गया मोबाइल बरामद करना बाकी

October 27, 2026

रतलाम: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दर्ज कराया प्रकरण… रुपए मांगने और सोशल मीडिया पर छवि बिगाड़ने की धमकी देने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

October 27, 2026
Top Trending

रतलाम: माणकचौक पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई नकबजनी की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार…ईंट भट्टे पर बने मकान का ताला तोड़कर चुराया था 90 हजार रुपए का सामान, चोरी की सामग्री के साथ ऑटो रिक्शा भी जब्त

By EditorOctober 27, 2026

रतलाम, 27 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के थाना माणकचौक क्षेत्र में ईंट भट्टे…

शिवगढ़ शराब दुकान लूटकांड का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…सेल्समैन और मैनेजर के साथ मारपीट कर की थी लूटपाट, वारदात में इस्तेमाल तीन स्कूटर जब्त, लूटा गया मोबाइल बरामद करना बाकी

By EditorOctober 27, 2026

रतलाम, 27 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। शिवगढ़ बस स्टैंड स्थित देशी-अंग्रेजी शराब दुकान में…

रतलाम: भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दर्ज कराया प्रकरण… रुपए मांगने और सोशल मीडिया पर छवि बिगाड़ने की धमकी देने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 27, 2026

रतलाम, 27 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय से 50 हजार रुपये…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.