Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: आलोट में मिल्क चिलिंग सेंटर पर प्रशासन का छापा, 38 हजार लीटर दूध‌ मिला, लिए नमूने,दूध में एसएनएफ बढ़ाने के लिए रखा था 83 पैकेट स्किम्ड मिल्क पाउडर, 6.57 लाख रुपए का पाउडर जब्त

November 13, 2026

रतलाम: अखबार पढ़ रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग पर भैंस का जानलेवा हमला, सींगों से उछालकर दूर फेंका ,शरीर पर कई जगह गहरे घाव, 20 टांके लगाए..

November 13, 2026

रतलाम: फाइलों में अनावश्यक टिप्पणियों से नहीं अटकेंगे सरकारी काम, कलेक्टर अजय कटेसरिया ने तय की अफसरों की जवाबदेही…ई-ऑफिस में स्पष्ट प्रस्ताव और समयबद्ध निर्णय के निर्देश, लंबी नोटशीट और अस्पष्ट टिप्पणी लिखने की प्रवृत्ति पर लगाई रोक

November 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: आलोट में मिल्क चिलिंग सेंटर पर प्रशासन का छापा, 38 हजार लीटर दूध‌ मिला, लिए नमूने,दूध में एसएनएफ बढ़ाने के लिए रखा था 83 पैकेट स्किम्ड मिल्क पाउडर, 6.57 लाख रुपए का पाउडर जब्त
रतलाम

रतलाम: आलोट में मिल्क चिलिंग सेंटर पर प्रशासन का छापा, 38 हजार लीटर दूध‌ मिला, लिए नमूने,दूध में एसएनएफ बढ़ाने के लिए रखा था 83 पैकेट स्किम्ड मिल्क पाउडर, 6.57 लाख रुपए का पाउडर जब्त

EditorBy EditorNovember 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: आलोट में मिल्क चिलिंग सेंटर पर प्रशासन का छापा, 38 हजार लीटर दूध‌ मिला, लिए नमूने,दूध में एसएनएफ बढ़ाने के लिए रखा था 83 पैकेट स्किम्ड मिल्क पाउडर, 6.57 लाख रुपए का पाउडर जब्त
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 13 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले के आलोट में राजस्व विभाग एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दूधिया फंटा स्थित महाकालेश्वर मिल्क चिलिंग सेंटर पर छापामार कार्रवाई की। टीम को सेंटर पर मुंबई भेजने के लिए संग्रहित बड़ी मात्रा में दूध मिला। जांच के दौरान दो साइलो में रखे कुल 38 हजार लीटर टोंड और सपरेटा दूध के नमूने लिए गए। इसके अलावा प्लांट में रखा 83 पैकेट स्किम्ड मिल्क पाउडर भी जांच के दायरे में आया। प्रशासन ने 6 लाख 57 हजार रुपए मूल्य का पाउडर जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक साइलो में 25 हजार लीटर टोंड दूध और दूसरे साइलो में 13 हजार लीटर सपरेटा दूध संग्रहित मिला। यह दूध मुंबई भेजने के लिए रखा गया था। संयुक्त टीम ने दोनों साइलो से दूध के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की।

दूध में एसएनएफ बढ़ाने के लिए उपयोग होता था पाउडर

जांच के दौरान प्लांट में बी.जी. चितले डेयरी, सांगली (महाराष्ट्र) के नाम से स्किम्ड मिल्क पाउडर के 25-25 किलोग्राम के 83 पैकेट रखे मिले। इस संबंध में प्लांट मैनेजर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दूध में एसएनएफ (सॉलिड नॉट फैट) की मात्रा बढ़ाने के लिए इस पाउडर का उपयोग किया जाता है।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने स्किम्ड मिल्क पाउडर का भी नमूना लिया। साथ ही आगामी कार्रवाई तक 6 लाख 57 हजार रुपए मूल्य का पूरा पाउडर जब्त कर प्लांट मैनेजर मनोहर धनगर की सुपुर्दगी में रखवाया गया।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा एवं ज्योति बघेल ने नमूने लेने की कार्रवाई की। राजस्व विभाग एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद अब दूध और स्किम्ड मिल्क पाउडर की जांच रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई निर्भर करेगी।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: अखबार पढ़ रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग पर भैंस का जानलेवा हमला, सींगों से उछालकर दूर फेंका ,शरीर पर कई जगह गहरे घाव, 20 टांके लगाए..
Editor

Related Posts

रतलाम: अखबार पढ़ रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग पर भैंस का जानलेवा हमला, सींगों से उछालकर दूर फेंका ,शरीर पर कई जगह गहरे घाव, 20 टांके लगाए..

November 13, 2026

रतलाम: फाइलों में अनावश्यक टिप्पणियों से नहीं अटकेंगे सरकारी काम, कलेक्टर अजय कटेसरिया ने तय की अफसरों की जवाबदेही…ई-ऑफिस में स्पष्ट प्रस्ताव और समयबद्ध निर्णय के निर्देश, लंबी नोटशीट और अस्पष्ट टिप्पणी लिखने की प्रवृत्ति पर लगाई रोक

November 12, 2026

November 12, 2026

रतलाम: वैराग्य की राह पर बढ़ीं प्रियल कोठारी, साधुमार्गी जैन संघ ने किया दीक्षार्थी परिवार का अभिनंदन…राम गुरु की जयकारों के बीच निकला वर्षीदान वरघोड़ा, 14 नवंबर को बीकानेर में ज्ञान पंचमी पर होगी दीक्षा, राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल

November 11, 2026

यूजीसी नियमों के विरोध में करणी सेना की रैली को रोका,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना डिटेन..राजपूत बोर्डिंग हाउस में जुटे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में,शाम को जेल भेजा

November 11, 2026

रतलाम: दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार के उड़े परखच्चे, 13 वर्षीय बेटे और 6 साल की बेटी की मौत, तीन घायल

November 11, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: आलोट में मिल्क चिलिंग सेंटर पर प्रशासन का छापा, 38 हजार लीटर दूध‌ मिला, लिए नमूने,दूध में एसएनएफ बढ़ाने के लिए रखा था 83 पैकेट स्किम्ड मिल्क पाउडर, 6.57 लाख रुपए का पाउडर जब्त

By EditorNovember 13, 2026

रतलाम, 13 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले के आलोट में राजस्व विभाग एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन की…

रतलाम: अखबार पढ़ रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग पर भैंस का जानलेवा हमला, सींगों से उछालकर दूर फेंका ,शरीर पर कई जगह गहरे घाव, 20 टांके लगाए..

November 13, 2026

रतलाम: फाइलों में अनावश्यक टिप्पणियों से नहीं अटकेंगे सरकारी काम, कलेक्टर अजय कटेसरिया ने तय की अफसरों की जवाबदेही…ई-ऑफिस में स्पष्ट प्रस्ताव और समयबद्ध निर्णय के निर्देश, लंबी नोटशीट और अस्पष्ट टिप्पणी लिखने की प्रवृत्ति पर लगाई रोक

November 12, 2026
Top Trending

रतलाम: आलोट में मिल्क चिलिंग सेंटर पर प्रशासन का छापा, 38 हजार लीटर दूध‌ मिला, लिए नमूने,दूध में एसएनएफ बढ़ाने के लिए रखा था 83 पैकेट स्किम्ड मिल्क पाउडर, 6.57 लाख रुपए का पाउडर जब्त

By EditorNovember 13, 2026

रतलाम, 13 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले के आलोट में राजस्व विभाग एवं खाद्य…

रतलाम: अखबार पढ़ रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग पर भैंस का जानलेवा हमला, सींगों से उछालकर दूर फेंका ,शरीर पर कई जगह गहरे घाव, 20 टांके लगाए..

By EditorNovember 13, 2026

रतलाम, 13 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। घर के बाहर कुर्सी पर बैठकर सुबह का…

रतलाम: फाइलों में अनावश्यक टिप्पणियों से नहीं अटकेंगे सरकारी काम, कलेक्टर अजय कटेसरिया ने तय की अफसरों की जवाबदेही…ई-ऑफिस में स्पष्ट प्रस्ताव और समयबद्ध निर्णय के निर्देश, लंबी नोटशीट और अस्पष्ट टिप्पणी लिखने की प्रवृत्ति पर लगाई रोक

By EditorNovember 12, 2026

रतलाम, 12 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने ई ऑफिस प्रणाली के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.