कानपुर,20अप्रैल। उत्तर प्रदेश के कानपुर में रूमा गांव के नजदीक शुक्रवार देर रात एक बजे ट्रेन हादसा हो गया. दिल्ली आ रही पूर्वा एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतर गई. हादसे में 20 लोगों के घायल होने की खबर है, हालांकि रेलवे के अनुसार घायलों में किसी की हालत गंभीर नहीं है. हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है. दुर्घटनाग्रस्त हुई पूर्वा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12303) हावड़ा से नई दिल्ली आ रही थी.
पूर्वा एक्सप्रेस में सवार 900 यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन कानपुर से दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई है. हादसे के कारण इस रूट पर चलने वाली 11 ट्रेनों को आज के लिए रद्द कर दिया गया है.
हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस कानपुर पहुंचने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही रूमा के पास ट्रेन के 12 डब्बे पटरी से उतर गए. इनमें 10 सवारी डब्बे, एक पैंट्री कार और एक पॉवर कार शामिल हैं. इनमें चार डब्बे ट्रैक के पास पलट भी गए. कपलिंग टूटने की वजह से हादसे की आशंका जताई जा रही है. राहत की बात ये है कि हादसे में सारे मुसाफिर सुरक्षित हैं. करीब 20 यात्री के जख्मी होने की खबर है.
मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी
हादसे की खबर मिलते ही आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन के सारे अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को बोगी से निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया. यात्रियों को कानपुर से दिल्ली ले जाने के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था की गई. फिलहाल इलाहाबाद-कानपुर रूट को डायवर्ट कर दिया गया है. 11 ट्रेनें कैंसिल भी हो चुकी हैं.
Trending
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
