रतलाम,20अप्रैल(खबरबाबा.काम) ।भानपुरा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद तीर्थ का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे दिल्ली के एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। सूचना पर देश-विदेश में रहने वाले उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बाबूगढ़ के गांव छपकौली स्थित आश्रम में रखा जाएगा। शाम के समय उनके पार्थिव शरीर को ब्रजघाट गंगा में जलप्रवाह किया जाएगा। स्वामीजी भारतीय संस्कृति, सनातन हिन्दू धर्म के उद्घोषक, मीमांसक होने के साथ व्यवहार में बहुत ही सहज, सरल, शांतचित्त तथा हंसमुख स्वभाव के थे ।
स्वामी दिव्यानंद तीर्थ जनपद बुलंदशहर के गांव वैरा फिरोजपुर में 4 जनवरी 1953 को रजनीकांत शर्मा के यहां हुआ था। उनकी प्राथमिक शिक्षा नागालैंड की पहाड़ियों और माध्यमिक शिक्षा उड़ीसा के भुवनेश्वर और पश्चिमी बंगाल के सैनिक स्कूल में हुई। कॉलेज की शिक्षा असम की गुवाहाटी विश्वविद्यालय में हुई। वह कोहिमा कॉलेज में कोहिमा की पत्रिका के छात्र संपादक भी थे। 1984 में चित्रकूट में स्वामी हरिश्वरानंद तीर्थ ने उन्हें सन्यास में दीक्षा दी।जनपद मुजफ्फरनगर में विष्णु आश्रम में उन्हें दंडी स्वामी के साथ विभिन्न शास्त्रों का ज्ञान दिया गया। वर्ष 1989 में वह भानपुरा पीठाधीश्वर के 11वें उत्तराधिकारी बने। पिछले काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता में हुआ। कुछ दिन पहले ही उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे अंतिम सांस ली। सूचना मिलते ही देश-विदेश में रहने वाले उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अनुयायी नवदीप ने बताया कि दोपहर में बाबूगढ़ के गांव छपकौली स्थित आश्रम में कुछ देर के लिए उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम को ब्रजघाट गंगा में जलप्रवाह किया जाएगा।
Trending
- रतलाम: आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कलेक्टर राजेश बाथम की बड़ी कार्रवाई- एक साथ 33 आरोपी जिला बदर
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024-इंटर स्टेट बॉर्डर से लगे जिलों के अधिकारियों की हुई बैठक
- रतलाम: अव्यवस्थाओं की मंडी-किसानों के लिए ना पीने का साफ पानी, न बैठने की उचित व्यवस्था… गंदगी के ढेर, किसानों ने नीलामी कार्य को लेकर भी की शिकायत निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर ने मंडी सचिव के प्रति जताई सख्त नाराजगी
- 10000 दीपों की महाआरती, 21000 लड्डूओं के भोग के साथ राममय भजन संध्या का आयोजन
- रामलला का सूर्य तिलक, अनोखी छटा देख मंत्रमुग्ध और भाव विभोर हुए रामभक्त
- रतलाम: अति आत्मविश्वास में ना रहे कार्यकर्ता और हर बूथ पर 370 मतों की वृद्धि कर भाजपा को प्रचण्ड जीत दिलाएं – उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,रतलाम शहर विधानसभा प्रमुख कार्यकर्ता बैठक संपन्न
- रतलाम: श्रावक जीवन का उद्देश्य मोक्ष प्राप्ति होना चाहिए: मुमुक्षु संयम पालरेचा, डोशी परिवार द्वारा अनुमोदना एवं बहुमान समारोह का आयोजन
- रतलाम: महाआरती में प्रभु श्रीराम को लगेगा 21000 लड्डूओं का भोग- श्रीराम नवमी पर भक्तिमय भजन संध्या के साथ 10 हजार दीपों से होगी महाआरती,मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक, कहा- शहर में हर्षोल्लास से मनाए श्रीराम नवमी पर्व