वाराणसी, 25अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने नामांकन से पहले आज वाराणसी में रोड शो करेंगे. ये रोड शो करीब सात किलोमीटर लंबा होगा. इस दौरान पीएम मोदी बीएचयू से लेकर दशाश्वमेघ घाट तक लोगों से मिलेंगे. रोड शो के बाद शाम में पीएम मोदी का गंगा आरती करने का भी कार्यक्रम है.
पिछले विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने यहीं से रोड शो शुरू किया था. रास्ते में जगह जगह मोदी के स्वागत की अनूठे तरीक़े से तैयारी है. वाराणसी में रहने वाले अलग अलग राज्यों के लोग पारंपरिक तरीक़े से पीएम मोदी का अभिवादन करेंगे. बीएचयू से निकल कर पीएम नरेन्द्र मोदी का क़ाफ़िला पहलवान लस्सी वाले तक पहुंचेगा. ये बनारस की मशहूर लस्सी की दुकान है.
पीएम नरेन्द्र मोदी का रोड शो अस्सी मोड़, मुमुक्षु भवन, आनंदमयी अस्पताल, शिवाला तिराहा, सोनारपुरा, जगमबाडी होते हुए गोदौलिया पहुँचेगा. सड़क के दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, जिससे कोई सड़क के बीच में न आ पाए. शहर में हर तरफ़ मोदी स्वागतम के बोर्ड लग गए हैं. रोड शो के दौरान गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश होती रहेगी.
सात किलोमीटर के रोड शो का आख़िरी पड़ाव काशी विश्वनाथ मंदिर का द्वार है. रोड शो में पांच लाख लोगों को बुलाने की तैयारी है. वाराणसी के बग़ल के जिलों से भी लोगों को बुलाया गया है. कहीं कोई कसर न रह जाए. इसके लिए बीजेपी नेताओं की टीम ने शहर में डेरा डाल दिया है. पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ख़ुद वाराणसी में जमे हुए हैं.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी रोड शो में पीएम मोदी के साथ रहेंगे. रोड शो के बाद अगले दिन यानी 26 अप्रैल को पीएम नरेन्द्र मोदी नामांकन करेंगे. इस मौक़े पर मंत्रिमंडल के उनके कई सहयोगी भी साथ रहेंगे. बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी मोदी के संग रहेंगे. नामांकन से पहले वे काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे.
(साभार-एबीपी न्यूज)
Trending
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
