Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » तप के लिए एकासना, उपवास जरूरी नहीं, और भी कई प्रकार से होता है तप- पद्मभूषण आचार्य श्रीमद्विजय रत्नसुन्दरजी,आचार महिमा महोत्सव में छटा दिन,लॉ..स ऑफ कंट्रोल पर प्रेरक प्रवचन
All News

तप के लिए एकासना, उपवास जरूरी नहीं, और भी कई प्रकार से होता है तप- पद्मभूषण आचार्य श्रीमद्विजय रत्नसुन्दरजी,आचार महिमा महोत्सव में छटा दिन,लॉ..स ऑफ कंट्रोल पर प्रेरक प्रवचन

SamagraBy SamagraApril 26, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,26 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। तप कई प्रकार का होता है। सिर्फ एकासना, उपवास करना ही तप करना नहीं है। कई अन्य प्रकार से भी तप किया जा सकता है। गलत इच्छा का नियंत्रण करना, क्रोध करने का मन हो और नहीं किया और कभी अपेक्षा टूट जाने पर प्रतिक्रिया देने से रूकना भी तपाचार है। इच्छा पर नियंत्रण श्रेष्ठ तप है। हर गलत कार्य पर नियंत्रण हमे तपस्वी बनाता है।
यह बात राज प्रतिबोधक, पद्मभूषण, सरस्वतीलब्धप्रसाद, परम पूज्य आचार्य श्रीमद्विजय रत्नसुन्दर सूरीश्वरजी महाराज ने रूद्राक्ष कालोनी (लक्ष्मी नगर,हरमाला रोड़) में प्रवचन के दौरान कही। श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ, गुजराती उपाश्रय एवं श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर पेढ़ी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय आचार महिमा महोत्सव में उन्होंने लॉ..स ऑफ कंट्रोल पर प्रवचन देते हुए ज्ञानाचार, दर्शनाचार, चारित्राचार, तपाचार एवं वीर्याचार पर प्रकाश डाला।
आचार्यश्री ने कहा कि ज्ञान के प्रति बहुमान का भाव दर्शन के प्रति वात्सल्य का भाव, चारित्र के प्रति संकल्प का भाव, तप के प्रति उत्साह और वीर्याचार में पराक्रम का भाव होना चाहिए। ज्ञान के प्रति बहुमान का भाव इसलिए जरूरी है कि जिस प्रकार पानी, प्यास और भोजन, भूख मिटाता है, उसी प्रकार ज्ञान में तृप्ति, मुक्ति एवं शुद्धि निहित है। साधु संस्था यदि अमीरी महसूस करती है, तो सिर्फ ज्ञान की वजह से करती है। संसार छोडक़र संयम लेने की ताकत भी ज्ञान ही देता है। इसलिए ज्ञान के प्रति कभी निंदा, उपेक्षा आदि का भाव नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भगवान ने जिन्हें प्यार दिया, उनके प्रति प्यार वात्सल्य है। भगवान जगत के सारे जीवों के प्रति वात्सल्य का भाव रखने की प्रेरणा देते है। इसी प्रकार चारित्र के लिए इच्छा कुछ नहीं कर सकती, लेकिन संकल्प सबकुछ कर सकता है। क्रिकेट में जैसे बेट्समेन सिर्फ बाल को ही देखता है, वैसे ही मंदिर में जाए, तो भगवान को देखने का संकल्प रखे। धर्म क्रिया की ताकत पर कभी शंका नहीं करना चाहिए। इच्छा के बजाए संकल्प देखोगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी।
आरंभ में लाभार्थी परिवार के लीलाबाई विजय गादिया, सुशील गादिया, भूपेंद्र कोठारी, प्रकाश भटेवरा एवं 12 माह निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले वैद्यराज रत्नदीप निगम का बहुमान किया गया। श्री संघ की और से अध्यक्ष सुनील ललवानी, सुशीलाबेन मेहता, मोनिका वाघमार, सरला सकलेचा, दिलीप मित्तल, अंकित ललवानी, श्रीपाल मालवीया, राजेंद्र ललवानी एवं अजीत सुराना आदि ने बहुमान किया। इस मौके  पर विजय दोशी ने संगीतमय प्रस्तुतियां दी। संचालन श्री संघ के उपाध्यक्ष मुकेश जैन ने किया। प्रभावना का वितरण कमलाबाई मांगीलाल वागमार एवं जैनांनद परिवार द्वारा किया गया।
रविवार को आचार्य पदवी का भव्य कार्यक्रम
रूद्राक्ष कालोनी में 28 अप्रैल, रविवार को पंन्यास प्रवर श्री युगसुंदरविजयजी म.सा.की आचार्य पदवी के भव्य कार्यक्रम के साथ आठ दिवसीय आचार महिमा महोत्सव का समापन होगा। श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ, गुजराती उपाश्रय एवं श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर पेढ़ी के तत्वावधान में महोत्सव के छटे दिन दोपहर में श्री गोतमस्वामी पूजन किया गया। शाम को सामूहिक प्रतिक्रमण हुए। महोत्सव के तहत 27 अप्रैल को सुबह 9 बजे आचार्यश्री के प्रवचन होंगे। दोपहर 2.30 बजे गुजराती उपाश्रय में श्राविकाओं का कार्यक्रम एवं रात्रि 8 बजे पूर्वाचार्यों के जीवन पर केंद्रित कार्यक्रम होगा। श्रीसंघ ने धर्मावलंबियों से अधिक से अधिक उपस्थित होने का आव्हान किया है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदस हजार से अधिक का नकद भुगतान नहीं कर सकेंगे उम्मीदवार
Next Article गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारे ने मारा जबरदस्त उछाल,रतलाम में 43 डिग्री पार पहुंचा पारा, शुक्रवार का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री रहा
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.