नई दिल्ली, 13मई। छठे चरण के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है.
इस चरण में जिन महत्वपूर्ण नेताओं और हस्तियों के भाग्य का फैसला होना है उनमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्द्धन और मेनका गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और शीला दीक्षित, गौतम गंभीर, विजेन्द्र सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, रविकिशन और हंसराज हंस शामिल हैं.
दिल्ली में इस बार मत प्रतिशत 2014 की तुलना में कम रहा. 2014 में राष्ट्रीय राजधानी में 65 फीसदी वोटिंग हुई थी. मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरुक करने के प्रयास के बावजूद कम मतदान को लेकर चुनाव आयोग भी निराश है. दिल्ली में भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था जिसमें कई हाईप्रोफाइल उम्मीदवार शामिल हैं.
पश्चिम बंगाल में आठ सीटों पर 80.35 फीसदी मतदान दर्ज किया गया जहां घाटल सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष पर स्थानीय लोगों ने दो बार हमले किए जब उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों का दौरा करने का प्रयास किया. अधिकारियों ने कहा कि केशपुर इलाके में घोष ने जब भाजपा के एक एजेंट को मतदान केंद्र के अंदर ले जाने का प्रयास किया तो महिलाओं के एक समूह ने उन पर कथित तौर पर हमला किया.
उत्तरप्रदेश के 14 लोकसभा क्षेत्रों में 54 फीसदी वोट पड़े. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मेनका गांधी राज्य से चुनावी मैदान में हैं. बिहार में आठ लोकसभा सीटों पर करीब 59.38 फीसदी मतदान हुआ. हरियाणा में दस लोकसभा सीटों पर करीब 69.50 प्रतिशत मतदान हुआ और अधिकारियों ने कहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और राज्य में चुनाव आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा. झारखंड में चार लोकसभा सीटों पर करीब 65.17 फीसदी मतदान हुआ, जबकि मध्यप्रदेश में आठ लोकसभा सीटों पर 64.01 फीसदी मतदान हुआ.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
